Home cricket T20 World Cup 2022 Points Table : इंग्लैंड की जीत से ऑस्ट्रेलिया...

T20 World Cup 2022 Points Table : इंग्लैंड की जीत से ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, पॉइंट के साथ-साथ नेट रन रेट से होगा मुकाबला।

846
0
SHARE
T20 World Cup 2022 Points Table
T20 World Cup 2022 Points Table

T20 World Cup 2022 Points Table : इंग्लैंड की जीत से ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, पॉइंट के साथ-साथ नेट रन रेट से होगा मुकाबला।

ICC T20 World Cup 2022 में सुपर-12 के ग्रुप-1 को ग्रुप ऑफ डेथ का नाम दिया जा रहा था और यह भी सच साबित होता दिखाई दे रहा है।

ग्रुप-1 में मंगलवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया और फिर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को मैच हराकर पॉइंट टेबल में उलटफेर कर दिए।

अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से तो बाहर हो चुका है लेकिन उस ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम में से कोई भी दो टीमें सेमीफाइनल में अपना जगह बना सकती हैं।

वहीं पर आयरलैंड की टीम के लिए भी सेमीफाइनल के दरवाजे बंद होने ही वाले हैं। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया इन तीनों टीमों के खाते में चार मैच खेलने के बाद पांच पांच पॉइंट हो गए हैं।

नेट रन रेट के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-1 में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर भेज दिया और वह दूसरे स्थान पर आ गए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले ही मैच में न्यूजीलैंड से मिली करारी हार परेशान कर रही है क्योंकि उसके कारण टीम का रन रेट बहुत ही खराब हो चुका है।

न्यूजीलैंड को अपना लीग का आखिरी मैच आयरलैंड के विरुद्ध 4 नवंबर को खेलना है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के विरुद्ध इसी दिन खेलेगी।

इंग्लैंड की टीम का आखिरी लीग मैच 5 नवंबर को श्रीलंका के विरुद्ध खेला जाएगा।

इसका अर्थ यह है कि 5 नवंबर को ही ग्रुप-1 में से कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, इसका निर्णय हो जाएगा।

न्यूजीलैंड की टीम का नेट रन रेट अच्छा होने के कारण उनका सेमीफाइनल का रास्ता आसान दिखाई दे रहा है।

लेकिन आयरलैंड की टीम ने भी इंग्लैंड की टीम को हराकर उलटफेर कर दिया था ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम किसी भी प्रकार से लीग का अपना आखिरी मैच हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

T20 World Cup 2022 latest news Read More……..

T20 World Cup 2022 Points Table
T20 World Cup 2022 Points Table

>>>>>>>>>>>>>>>>>>

Newsviralsk.com का वाइरल न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें

Viral News पढ़ें >>> Click Here


Read More Button

क्रिकेट से संबंधित ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–

Online Earning button

 


कंप्यूटर से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Computer button


बीमा से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Insurance button

Technology से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Have a Nice Day 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here