AFG vs SA T20 world cup 2026 : डबल सुपर ओवर का धमाका, स्टब्स और मिलर के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया
T20 world cup 2026 में 11 फरवरी का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार बन गया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका (SA) और अफगानिस्तान (AFG) के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच की सीमाएं पार कर गया।
20 – 20 ओवर के खेल के बाद दोनों टीमें 187 रन पर बराबरी पर रहीं और मैच सुपर ओवर में जा पहुंचा।
हैरानी की बात तो तब रही जब पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया, जिसके बाद मुकाबले का फैसला दूसरे सुपर ओवर में हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका (SA) ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक (59) और रेयान रिकेल्टन (61) ने 114 रनों की शानदार साझेदारी की।
जवाब में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
आखिरी ओवरों में लुंगी एनगिडी और केशव महाराज की सधी गेंदबाजी से मैच टाई हो गया।
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। जवाब में आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का जड़कर स्कोर बराबर कर दिया।
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका (SA) की ओर से डेविड मिलर (4 गेंद में 16 रन) और स्टब्स (2 गेंद में 7 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी से South Africa ने 23 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने जोरदार कोशिश की।
गुरबाज ने तीन छक्के लगाए, लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हो गए। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका (SA) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।
अधिक जानकारी के लिए नीचे Live Score जरूर देखें




Views Today : 23
Views Yesterday : 402
Views Last 7 days : 3004

