Home sports T20 WC 2022 latest news : महा मुकाबले की तैयारी में जुटी...

T20 WC 2022 latest news : महा मुकाबले की तैयारी में जुटी इंडियन टीम, खोज रही है कुछ सवालों का जवाब

380
0
SHARE
T20 WC 2022 latest news
T20 WC 2022 latest news

T20 WC 2022 latest news : महा मुकाबले की तैयारी में जुटी इंडियन टीम, खोज रही है कुछ सवालों का जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबले की फाइनल तैयारी भारतीय टीम को आज करनी होगी और क्या भारतीय टीम कुछ सवालों का जवाब खोजने में सफल होती है। क्योंकि कई खिलाड़ी अभी भी असमंजस की स्थिति में है।

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय हो रहे T20 World Cup 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। वैसे तो भारत सहित 8 देश की टीम का मुख्य मुकाबला अभी तक शुरू नहीं हुआ है और यह टीम अपने वार्म-अप मैच के माध्यम से तैयारियों को मजबूत कर रही है।

इसी बीच आज भारतीय टीम को अपना आखिरी वार्मअप मैच न्यूजीलैंड से खेलना है। इसके बाद भारत का मुख्य मुकाबला पाकिस्तान से होगा जो कि एक महा मुकाबले के रूप में है।

ऐसे में महा मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपने अंतिम तैयारी करेगी। लेकिन कुछ सवालों के जवाब भारतीय टीम को लेने हैं जिनमें सबसे बड़ा सवाल यह बनता है कि पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में भारत की गेंदबाजी यूनिट कैसी होगी।

क्या उस दिन भारत तीन गेंदबाज एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर के साथ उतरेगा या कुछ अन्य रणनीति कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के द्वारा अपनाया जाएगा?

बल्लेबाजी यूनिट की ओर देखे तो वह तैयार है। जिसमें रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक का खेलना लगभग तय है। लेकिन इसके बाद सात नंबर पर अक्षर पटेल खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इसके बाद 4 गेंदबाज खेलने के लिए है लेकिन यह चार गेंदबाज कौन-कौन होंगे यह सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि इस समय सभी गेंदबाज अपने लय में दिखाई दे रहे हैं।

तेज गेंदबाजी विभाग की ओर से मोहम्मद शमी ने अपना दावेदारी पेश किया है। इस प्रकार से अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और हर्शल पटेल में से कोई एक बाहर होगा। वही वार्म अप मैच में सभी गेंदबाज गेंदबाजी कर सकते हैं।

पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में स्पिनर मे से आर अश्विन या यूज़वेंद्र चहल ने से कोई एक खेल सकता है जबकि तेज गेंदबाजों में शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हर्शल पटेल में से कोई 3 खेलेंगे।

T20 WC 2022 latest news
T20 WC 2022 latest news

>>>>>>>>>>>>>>>>>>

Read More Button

क्रिकेट से संबंधित ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–

Online Earning button

 


कंप्यूटर से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Computer button


बीमा से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Insurance button

Technology से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Have a Nice Day 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here