Home sports T20 World Cup 2022: धोनी के जैसा यह खिलाड़ी कर सकता है...

T20 World Cup 2022: धोनी के जैसा यह खिलाड़ी कर सकता है बल्लेबाजी, सुरेश रैना ने बताया T20 वर्ल्ड कप में खेलेगा बेहतर

604
0
SHARE
T20 World Cup 2022
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: धोनी के जैसा यह खिलाड़ी कर सकता है बल्लेबाजी, सुरेश रैना ने बताया T20 वर्ल्ड कप में खेलेगा बेहतर

सुरेश रैना के द्वारा कहा गया है कि हार्दिक पांड्या की भूमिका विश्व कप में बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। पावर प्ले में उनकी गेंदबाजी भी उन्हें महत्वपूर्ण बनाती है। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने धोनी की तरह बल्लेबाजी करना भी सीख चुके हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत होने में सिर्फ 1 दिन ही बचा है। 16 अक्टूबर से इस मेगा इवेंट के पहले राउंड शुरू हो जाएगा वही 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच की शुरुआत हो जाएगी।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के विरुद्ध खेलकर करेगी।

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के विरुद्ध पिछले कुछ मैचों के परिणाम को देखते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच को हल्के में नहीं लेना चाहते हैं। इसके साथ ही उनकी नजर पिछले T20 वर्ल्ड कप में हार का बदला चुकता करने पर भी होगी। इसके लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना मैं उस खिलाड़ी का नाम बताया जोकि बड़े मैच में फिनिशर की भूमिका अदा करता है। और इसके साथ-साथ उन्होंने श्री कुमार यादव और विराट कोहली को भी गेम चेंजर के रूप में बताया है।

टाइम्स नाउ से बात करते हुए सुरेश रैना ने बताया है कि हार्दिक पांड्या की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। उनके द्वारा पावर प्ले में गेंदबाजी करने की क्षमता सबसे अलग बनाती है। हार्दिक पांड्या ने अब एमएस धोनी की तरह बल्लेबाजी करना भी सीख लिए हैं।

Read More…  Entertainmet viral news

ऐसा उम्मीद है कि विश्व कप के दौरान वे बताओ फिनिशर अपनी क्षमता का उपयोग करते दिखाई देंगे। रैना ने कहा है कि मुझे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम से बहुत उम्मीदें हैं। यहां रोहित शर्मा एक फ्रेंडली कप्तान का रोल अदा करते हैं और वह अपनी टीम का विश्वकप में कमान संभालने का काम करेंगे।

इसके आगे फिर रहना ने कहा है कि वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के विश्वकप में प्रदर्शन को लेकर बहुत उत्सुक हैं। उनके द्वारा कहा गया है कि दोनों शानदार फॉर्म में है और यह भारतीय टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

साथ में उनके द्वारा बताया गया कि भारत बनाम पाकिस्तान कभी भी एक आम मैच नहीं होता इस मैच में सभी खिलाड़ी के ऊपर एक अलग तरह का दबाव बना रहता है।

सुरेश रैना ने कहा है यह मैच अन्य मुकाबले की तरह नहीं होती। हमेशा की तरह यह दबाव डालने वाला मैच होता है। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान के विरुद्ध खेल चुका हूं उस समय कैसा महसूस होता है मैं इस बात को अच्छी तरह से समझता हूं।

पिछले वर्ष विश्वकप में पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के विरुद्ध जीत छोटी दीपावली में भारत के लिए पटाखे का काम करेगी।

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022
T20 World Cup 2022

>>>>>>>>>>>>>>>>>>

Read More Button

क्रिकेट से संबंधित ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–

Online Earning button

 


कंप्यूटर से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Computer button


बीमा से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Insurance button

Technology से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Have a Nice Day 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here