Home Sport BCCI Latest updates: BCCI की मीटिंग के बाद अध्यक्ष पद से हट...

BCCI Latest updates: BCCI की मीटिंग के बाद अध्यक्ष पद से हट रहे सौरव गांगुली ने ठुकराया IPL चेयरमैन का पद

641
0
SHARE
BCCI Latest updates
BCCI Latest updates

Table of Contents

BCCI Latest updates: BCCI की मीटिंग के बाद अध्यक्ष पद से हट रहे सौरव गांगुली ने ठुकराया IPL चेयरमैन का पद

Sourav Ganguly : BCCI के अध्यक्ष पद से हट रहे सौरव गांगुली को IPL के चेयरमैन पद के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।

Sourav Ganguly refused IPL Chairman Post : सौरव गांगुली के स्थान पर अब रोजर बिन्नी को BCCI अध्यक्ष बनना लगभग तय है। इस बात को लेकर पश्चिम बंगाल मैं तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीति के अवसर तेज हो गए हैं।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि सौरव गांगुली के पद से हटना उनका अपमान है। उनका कहना है कि यदि जय शाह BCCI के सचिव बने रह सकते हैं तो सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष क्यों नहीं बने रह सकते।

BCCI की बैठक में क्या हुआ ऐसा?

क्रिकेट के लिए खबर आ रही है कि सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष का चुनाव फिर से लड़ना चाहते थे और उन्होंने BCCI की बैठक में अपनी यह बात रखें थे।

सौरव गांगुली BCCI, ICC का अध्यक्ष बनाना चाह रहे थे लेकिन कहा गया कि बोर्ड अध्यक्ष पद को दूसरा कार्यकाल देने का चलन नहीं है। बैठक के समय गांगुली को IPL के चेयरमैन का पद के लिए पूछा गया तो उन्होंने उसे मना कर दिया।

गांगुली ने क्यों ठुकराया IPL के चेयरमैन का पद

BCCI के सूत्र से कहा गया है कि सौरव गांगुली को IPL के चेयरमैन बनने की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने बड़ी शालीनता से है इंकार कर दिया उनका मानना था कि BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वह उसके समिति के प्रमुख नहीं रहेंगे।

उन्होंने अध्यक्ष पद पर बने रहने में दिलचस्पी रखी थी। जानकारी के लिए बता दें कि सौरव गांगुली के मना करने के बाद अरुण सिंह धूमल को IPL के चेयरमैन बनाने का निर्णय लिया गया है जोकि बृजेश पटेल का स्थान लेंगे।

रोजर बिन्नी ने भरा BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

1983 विश्व कप विजेता टीम भारत के सदस्य रहे रोजर बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भारतीय है। रोजर बिन्नी के इस पद के लिए निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद की जा रही है।

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की ओर से बताया गया है कि रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद और उसने उपाध्यक्ष पद, जय शाह ने सचिव के लिए, आशीष शेलार ने कोषाध्यक्ष के लिए और देव जीत सैकिया ने संयुक्त सचिव पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरे हैं।

बेंगलुरु के निवासी 67 वर्षीय रोजर बिन्नी BCCI के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले अभी तक एकमात्र उम्मीदवार है।‌

यदि कोई अन्य उम्मीदवार दावेदारी पेश नहीं करता तो 18 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में सौरव गांगुली के स्थान पर वह BCCI का अध्यक्ष बन जाएंगे।

BCCI का सचिव बने रहेंगे जय शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह ने भी अपना नामांकन भरा है। यदि कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आता तो वह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए BCCI के सचिव बने रह सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC के बोर्ड में भी सौरव गांगुली के स्थान पर जयसवाल को भारतीय प्रतिनिधि बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

BCCI Latest updates
BCCI Latest updates

>>>>>>>>>>>>>>>>>>

Read More Button

क्रिकेट से संबंधित ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–

Online Earning button

 


कंप्यूटर से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Computer button


बीमा से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Insurance button

Technology से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Have a Nice Day 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here