Home sports Womens Asia Cup Final 2022 : भारत ने रिकॉर्ड 8 में से...

Womens Asia Cup Final 2022 : भारत ने रिकॉर्ड 8 में से 7वीं बार जीता महिला एशिया कप, श्रीलंका को इस बार हराया

703
0
SHARE

Womens Asia Cup Final 2022 : भारत ने रिकॉर्ड 8 में से 7वीं बार जीता महिला एशिया कप, श्रीलंका को इस बार हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शनिवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से करारी मात देकर 7वीं बार रिकॉर्ड महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए।

India W vs Sri Lanka W Final : भारत में सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर 7वीं बार रिकॉर्ड एशिया कप का खिताब जीत लिया।

बीते 14 साल में पहली बार फाइनल मुकाबला खेल रही श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय महिला टीम ने पहले बॉलिंग करते हुए श्रीलंका को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 65 रन ही बनाने दिए ‌।

इसके बाद भारतीय महिला टीम ने सिर्फ 8.3 ओवर में 2 विकेट गवांकर यह लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। स्मृति मंधाना ने 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए और उन्होंने छक्का जड़कर भारत को एशिया का चैंपियन के रूप में बना दिया।

रिकॉर्ड 7वीं बार चैंपियन बनी भारतीय टीम

इस वर्ष खेले गए महिला एशिया कप का यह 8वां सीजन था वहीं भारत की ओर से यह रिकॉर्ड 7वीं बार खिताबी जीत है। महिला एशिया कप में 4 बार भारत ने वनडे फॉर्मेट में जीत दर्ज किया है और तीन बार T20 फॉर्मेट का खिताब अपने नाम किया।

2018 के सीजन को छोड़कर भारत में प्रत्येक बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इससे पहले 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, और 2016 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। 2018 कि फाइनल में सिर्फ बांग्लादेश के हाथों मैच गंवाना पड़ा था।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने नाबाद 51 रन की पारी बनाई जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। श्रीलंका की ओर से ओशाडी रणसिंघे के ओवर में छक्का लगाकर विजय बना। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 रनों का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजी की बात किया जाए तो तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने 3 ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट लिए। उसके अतिरिक्त राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेहा राणा को दो-दो विकेट प्राप्त हुए।

>>>>>>>>>>>>>>>>>>

Read More Button

क्रिकेट से संबंधित ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–

Online Earning button

 


कंप्यूटर से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Computer button


बीमा से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Insurance button

Technology से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Have a Nice Day 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here