Home Movie review The Elephant Whisperers Oscars : हाथी और इंसान के प्यार की गजब...

The Elephant Whisperers Oscars : हाथी और इंसान के प्यार की गजब कहानी | ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म

1771
7
SHARE
The Elephant Whisperers
The Elephant Whisperers

Table of Contents

The Elephant Whisperers Oscars : हाथी और इंसान के प्यार की गजब कहानी | ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म

The Elephant Whisperers : 95वां अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट शॉर्ट डॉक्युमेंट्री की श्रेणी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स ने ऑस्कर अवार्ड जीतकर इतिहास बना दिया है।

ऑस्कर अवार्ड के लिए इस फिल्म का मुकाबला स्ट्रेंजर ऐट द गेट’ और ‘हाउ डू यू मेज़र ए ईयर जैसे डॉक्यूमेंट्री के साथ था।

लेकिन ऑस्कर अवॉर्ड हाथी से बातचीत करने वाले एक भारतीय दंपत्ति बोम्मन और बेल्ली के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के नाम किया गया।

कट्टूनायकन समुदाय से संबंध रखने वाले बोम्मन और बेल्ली तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में रहकर हाथियों की देखभाल का काम करते हैं।

The Elephant Whisperers
The Elephant Whisperers

The Elephant Whisperers story

The Elephant Whisperers फिल्म को कट्टूनायकन समुदाय के जीवन शैली से जुड़े गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इस फिल्म में दिखाया गया है कि, बोम्मन और बेल्ली को मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में कुछ वर्ष पहले एक हाथी का बच्चा मिला था जिसकी हालत बहुत खराब थी।

उस टाइगर रिजर्व में काम करने वाले अन्य लोगों का मानना था कि इस हाथी के बच्चे को बचाना बहुत ही मुश्किल काम है।

लेकिन वही बोम्मन और बेल्ली हाथी के इस बच्चे को अपने घर पर ले गया जहां उसने और उसकी पत्नी ने इस हाथी के बच्चे का ध्यान रखना शुरू किया।

The Elephant Whisperers
The Elephant Whisperers

बोम्मन और बेल्ली हाथी का नाम रघु रखा।

इसी के कुछ समय पश्चात बेल्ली को हाथी का एक और बच्चा की जिम्मेदारी मिली जो मादा हाथी थी।

हाथी और इंसान पर बने इस डॉक्यूमेंट्री में बोम्मन और बेल्ली को रघु से अपने बच्चे की तरह बात करते दिखाया गया है।

बोम्मन ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि, “मैं कार्तिकी गोंज़ाल्विस को बहुत पहले से जानता हूं जो अपने दोस्तों के साथ मुदुमलाई रिज़र्व में आया करती थी।

जब मैंने रघु का ध्यान रखना शुरू किया तब वह एक बार यहां आई थी। यह वह मौका था जब उन्होंने बताया कि वह मुझ पर फिल्म बनाने वाले हैं।

इसके बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की जो 2 सालों तक जारी रही।

अवार्ड जीतने के बाद बोम्मन का कहना है कि, जब वह हमारा वीडियो सूट कर रहे थे तब हमें इस बात का एहसास भी नहीं था कि यह फिल्म को इतना नाम और पहचान दिया जाएगा।

हम जंगल में अपना दैनिक काम सुचारु रुप से करते रहते थे। उन्होंने हमारी कहानी को पूरी दुनिया के सामने लाए जिसके लिए हम कार्तिकी को शुक्रिया अदा करते हैं।

The Elephant Whisperers
The Elephant Whisperers

Netflix पर जारी हुआ यह फिल्म

The Elephant Whisperers : इंसान और दूसरे जीव के बीच रिश्ते के छुए-अनछुए पहलू को सामने लाने वाली इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर जारी कर दिया गया है।

इस फिल्म की निर्देशिका कार्तिकी गोंजाल्विस ने फिल्म दिखाए गए हाथी रघु और दंपत्ति बोम्मन का जीवन 5 साल तक देखने के बाद बनाई।

ऑस्कर अवार्ड प्राप्त करने के बाद कार्तिकी गोंजाल्विस ने कहा कि, मैं आज इस मंच से इंसान और प्राकृतिक दुनिया के ताने-बाने मूल निवासियों के प्रति सम्मान और दुनिया के अन्य जीवो के साथ सह अस्तित्व के लिए सहानुभूति भरा भाव रखने की गुजारिश करती हूं।

ऑस्कर अवॉर्ड की खबर सुनने के बाद बोम्मन ने कहा कि मेरे पास खुशी बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है। इसका पूरा श्रेय इस फिल्म की निर्देशिका को दिया जाता है।

लेकिन दुख इस बात का है की हमारा हाथी रघु अब हमारे साथ नहीं है।

इस फिल्म का प्रोडक्शन गुनीत मोंगा और अचिन जैन की कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट से किया गया है।

गुनीत मोंगा ने ऑस्कर अवार्ड जीतने के बाद अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि आज की रात ऐतिहासिक है। यह किसी भारतीय प्रोडक्शन को मिलने वाला पहला ऑस्कर पुरस्कार है जहां दो महिलाओं ने मिलकर भारत का परचम लहराया है।

गुनीत मोंगा की ऑस्कर में नामांकित होने वाली पहली फिल्म थी कवि जिसका निर्देशन ग्रेग हेल्वे के द्वारा किया गया था।

इसके बाद पुनीत मंगाने अपनी कंपनी बनाया और अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 1 और पार्ट 2 सीरीज में काम किया।

The Elephant Whisperers
The Elephant Whisperers

Twitter पर भी मिली बधाई

The Elephant Whisperers इस श्रेणी में अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय डॉक्युमेंट्री है।

इसके पहले 1969 ई में “द हाउस दैट आनंद बिल्ट” और 1979 में नामांकित हुई “एन एनकाउंटर विद फेसेज” जैसे फिल्म अवार्ड पाने में नाकाम रही थी।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा की आप लोगों ने भारत को गर्व करने का एक मौका दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुनीत मोंगा और कार्तिक की गुजारिश को बधाई देते हुए लिखे हैं कि गुनीत मोंगा और कार्तिकी गजालु इसके साथ “द एलीफेंट व्हिस्परर्स” की पूरी टीम को इस सम्मान के लिए बधाई।

उनका काम बहुत ही खूबसूरती से दिखता है कि सतत विकास और प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर रहना कितना महत्वपूर्ण होता है।

The Elephant Whisperers Trailer

 

The Elephant Whisperers details at a Glance

Directed by — Kartiki Gonsalves

Story by — Priscilla Gonsalves

Produced by — Douglas Blush, Kartiki Gonsalves, Guneet Monga & Achin Jain

Cinematography —Karan Thapliyal, Krish Makhija, Anand Bansal & Kartiki Gonsalves

Edited by — Sanchari Das Mollick, Douglas Blush

Music by — Sven Faulconer

Production company —bSikhya Entertainment

Distributed by — Netflix

Release date — 8 December 2022

Running time — 39 minutes

Countries — India,United States

Language — Tamil

The Elephant Whisperers Oscars
The Elephant Whisperers

 


संबंधित लेख 

Ajay Devgn Bholaa Yatra

Read More — Ajay Devgn Bholaa Yatra : प्रमोशन का अनोखा जुगाड़, रिलीज से पहले ही छा गए अजय देवगन | Bholaa Trailer

 

Sabka Baap Angutha Chhap Bhojpuri Film
Sabka Baap Angutha Chhap Bhojpuri Film

Read More — Sabka Baap Angutha Chhap Bhojpuri Film: निराहुआ का सबसे मजेदार फिल्म, हँसते-हँसते लोटपोट

 

Zwigato Story

Read More — Zwigato Story, Release Date, Trailer, Star Cast & More Details

 

Apradhi Bhojpuri Film
Apradhi Bhojpuri Film

Read More — Apradhi Bhojpuri Film : Trailer, Release Date, Cast | अपराधी भोजपुरी फिल्म (खेसारी लाल यादव)

 

Sangharsh 2 Teaser
Sangharsh 2 Teaser

Read More — Sangharsh 2 Teaser : खेसारी लाल यादव स्टारर, संघर्ष 2 के टीजर वायरल

 

Godfather Bhojpuri Film
Godfather Bhojpuri Film

Read More — Godfather Bhojpuri Film : Trailer, Release Date, Cast, Director and Producer and Story | गॉडफादर भोजपुरी फिल्म

 

Read More — Farishta Movie Khesari Lal Trailor | खेसारी लाल का फरिश्ता मूवी ट्रेलर का धमाल

 

Movie Review से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


इसे भी जरूर पढ़ें

Newsviralsk.com का वाइरल न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें

 



Viral News पढ़ें >>> Click Here



 

atozsk
Atozsk

Mobile phones से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


 

Newsviralsk Quiz

ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–

Online Earning button


Technology से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


कंप्यूटर से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Computer button


बीमा से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Insurance button


Have a Nice Day 

7 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here