Home YouTube tips How Much Can You Actually Earn from YouTube? आप YouTube से वास्तव...

How Much Can You Actually Earn from YouTube? आप YouTube से वास्तव में कितना कमा सकते हैं?- Technical Yogi का विचार (हिंदी में)

332
0
SHARE
How Much Can You Actually Earn from YouTube
How Much Can You Actually Earn from YouTube

How Much Can You Actually Earn from YouTube? आप YouTube से वास्तव में कितना कमा सकते हैं? – Technical Yogi का विचार (हिंदी में)

आज के डिजिटल युग में YouTube सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह एक शानदार करियर विकल्प बन चुका है।

हर कोई जानना चाहता है – “क्या YouTube से सच में पैसे कमाए जा सकते हैं?” और अगर हां, तो “कितने?”

योगी सर ने अपने वीडियो के माध्यम से यूट्यूब से संबंधित उन सभी जानकारी को शेयर किए हैं इसके विषय में हम लोग जानते नहीं हैं। हम लोग हवा हवाई में बहुत से ऐसी बातों को देख लेते हैं जिसका काम ज्यादा भुगतना पड़ जाता है।

सात दिन कम करो और लाखों कमाओ
एक वीडियो से लखपति बन गया
एक मोबाइल से शुरू किया आज कार पर चल रहे हैं

दोस्तों यह सब सही है किंतु यह सभी लोगों के लिए नहीं है, इस विषय पर Technical Yogi का नजरिया बहुत स्पष्ट, सटीक और यथार्थवादी है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देख लीजिए अकल ठिकाने लग जाएंगे

🔹 YouTube से कमाई के मुख्य स्रोत

Technical Yogi के अनुसार, YouTube से कमाई केवल Adsense (विज्ञापन) से नहीं होती। कमाई के कई माध्यम हैं:

1. Google AdSense

यह YouTube की सबसे पहली कमाई का स्रोत होता है।
लेकिन CPM (Cost Per 1000 views) कंटेंट के प्रकार और दर्शकों के देश पर निर्भर करता है।
यदि भारत में देखा जाए तो CPM आमतौर पर ₹20 से ₹150 के बीच होता है।

2. Sponsorship

अगर आपका चैनल अच्छे से गो हो जाता है आपका एक ब्रांड वैल्यू मिल जाता है उसके बाद आप स्पॉन्सरशिप कर सकते हैं। किंतु इसके लिए परिश्रम, लगनशील और धैर्य की आवश्यकता होती है।

अगर आपका चैनल अच्छा चल रहा है तो कंपनियां खुद आपको प्रोडक्ट प्रमोट करने के पैसे देती हैं।
आपको यह बात जानकर आज सच होगा कि Sponsorship से कमाई Ads से कहीं ज्यादा हो सकती है।

Technical Yogi बताते हैं कि “1000 सब्सक्राइबर के बाद भी आपको ₹500 से ₹5000 तक की sponsorship मिल सकती है।”

3. Affiliate Marketing

Amazon, Flipkart, Hosting Companies जैसे लिंक से जब लोग सामान खरीदते हैं, तो कमीशन मिलता है।
जोकी Tech और Finance चैनल्स के लिए यह एक बड़ा कमाई का स्रोत है।

4. Course या Digital Product Sales

यहां पर आप अपना कोर्स को सील करके भी ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। यदि आप कुछ सीख रहे हैं तो उसे संबंधित कोर्स बनाया और फिर युटुब के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक जानकारी शेयर करनी होती है तब पश्चात आप पैसे बना सकते हैं।

अगर आप कुछ सिखा रहे हैं, तो आप अपनी eBook या कोर्स बेच सकते हैं।

🔹 कमाई का अनुमान (Technical Yogi के अनुसार)

1000 Views से कमाई: ₹10 से ₹150 तक (Topic पर निर्भर) और सबसे खास बात यह है कि आपके वीडियो को कहां से लोग देख रहे हैं। ‌ कभी-कभी आपको 5 मिलियन व्यूज पर जितना पैसे मिलता है उससे कहीं ज्यादा 50000 व्यूज पर पैसे मिल जाते हैं।

इस स्थिति में आपको समझना चाहिए कि आपका वीडियो कंटेंट किस टॉपिक पर है और आपके वीडियो को कहां से लोग देख रहे हैं क्या रिस्पांस ले रहे हैं।

Technical Yogi का कहना है:

अगर आप लगातार और समझदारी से वीडियो बनाते हैं, तो YouTube से ₹10,000 से ₹1 लाख तक की मंथली कमाई संभव है। लेकिन इसमें समय, धैर्य और मेहनत लगती है।

🔹 क्या सभी सफल हो सकते हैं?

नहीं, सभी को सफलता नहीं मिलती। Technical Yogi मानते हैं कि:

जो लोग जल्दी हार मान लेते हैं, वो YouTube से नहीं कमा पाते।

बहुत से ऐसे लोग हैं जो कॉपी पेस्ट पर काम करते हैं किंतु वे लोग लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे।

लेकिन जो लोग सच्चाई, consistency और value के साथ कंटेंट बनाते हैं – वही सफल होते हैं।

🔹 अंतिम विचार

Technical Yogi का मानना है कि YouTube एक शानदार माध्यम है, लेकिन यह कोई “झटपट अमीर बनने वाली स्कीम” नहीं है। अगर आप इसे प्रोफेशनल तरीके से लेते हैं, तो आप YouTube से लाखों रुपये भी कमा सकते हैं।
👉 याद रखें:
“शुरुआत में कमाई नहीं होती, लेकिन अगर आप सीखते रहेंगे और मेहनत करते रहेंगे – तो YouTube एक मजबूत करियर विकल्प बन सकता है।”– Technical Yogi

How Much Can You Actually Earn from YouTube
How Much Can You Actually Earn from YouTube

YouTube Tips के विषय में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here