New Governor of Bihar : कौन हैं बिहार के नए गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जानिए 34 साल लंबा सियासी सफर के बारे में
Governor of Bihar : बिहार के नए गवर्नर बने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा में हुआ। वर्ष 1989 में वे भाजपा के साथ शामिल हो गए। इसके बाद वह गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री के अलावा गोवा विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Bihar New Governer : भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा रविवार को बिहार सहित 13 राज्य के राज्यपालों की नियुक्ति की गई।
राष्ट्रपति कार्यालय से रविवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को बिहार के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
श्री आर्लेकर बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान (Fagu Chouhan) के स्थान पर नियुक्त हुए। जानकारी के लिए आपको पहले बता दें कि इससे पहले श्री आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे थे ।
बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को अब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा मेघालय का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अतिरिक्त झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है।
अनेक राज्यपालों को भेजा गया दूसरे राज्य
झारखंड में राजपाल रमेश बैस क्या स्थान पर अब सीपी राधाकृष्णन को नया राज्यपाल बनाया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के एलजी राधाकृष्ण माथुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और वह इस्तीफा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा स्वीकार कर लिए गए थे।
जिसके बाद से कई राज्यपाल को दूसरे राज्यों में भेज दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति के द्वारा 13 राज्य के राज्यपाल को बदल दिया गया है। इनमें कई ऐसे राज्यपाल हैं जिनको दूसरे राज्यों में भेज दिया गया है।
प्राप्त अधिसूचना के अनुसार सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा लद्दाख के नए एलजी होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, गुलाबचंद कटारिया को असम, रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त विश्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल, अनुसुइया उइके को मणिपुर, एल गणेशन को नागालैंड और रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बचपन से ही संघों से जुड़े रहे
आपको जानकारी दे कि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में हुआ था। वह बचपन से ही RSS से जुड़ गए थे और इसी दौरान वह 1989 में बीजेपी के साथ शामिल हो गए।
वह गोवा सरकार ने कैबिनेट मंत्री बने और साथ ही गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भी इनकी नियुक्ति हुई थी। वर्ष 2012 में गोवा विधानसभा के अध्यक्ष बने थे।
वर्ष 2015 में वह गोवा के पर्यावरण और वन मंत्री बने थे। गोवा विधानसभा को पेपर लेस बनाने के कारण आज भी उनकी सराहना की जाती है।
राज्यों में बने नए राज्यपाल का लिस्ट ( Post update – 13 February 2023 )
>> राज्य – राज्यपाल
▪️बिहार — राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
▪️छत्तीसगढ़ — विश्वा भूषण हरिचंदन
▪️मणिपुर — अनुसुइया उइके
▪️नागालैंड — एल गणेशन
▪️महाराष्ट्र — रमेश बैस
▪️अरुणाचल प्रदेश — लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
▪️सिक्किम — लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
▪️हिमाचल प्रदेश — शिव प्रताप शुक्ला
▪️असम — गुलाबचंद कटारिया
▪️आंध्र प्रदेश — रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर
▪️झारखंड — सीपी राधाकृष्णन
▪️मेघालय — फागू चौहान
▪️लद्दाख — ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा
>>>>>>>>
रोचक तथ्य पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- Ramayan Facts Bharat Aur Shatrughan Ke Avatar : श्री रामचन्द्र के भाई भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे
- Kuch Khash Holi Bihar Me : होली के दिन चूल्हा नहीं जलते, इस गांव में होली नहीं मना कर कुछ और करते हैं लोग
- Magic Tricks Reveled | जादूगर कैसे बनाते हैं हमें उल्लू
- Why doctors use green clothes during surgery | सर्जरी के समय डॉक्टर क्यों पहनते हैं हरे रंग के कपड़े? जानिए इसके पीछे के साइंस का रहस्य
- Why we say ‘Hello’ when we Answer the Phone | कॉल उठाते लोग हेलो क्यों कहते हैं? दो वैज्ञानिकों की ‘लड़ाई’ से शुरू हुआ Hello
- Smallest Railway Station Name In World: दुनिया में सबसे छोटा रेलवे स्टेशन का नाम सुनकर, यात्री अचंभित हो जाते हैं
- Tare kam kyon dikhai dete Hain | रात को तारे कम दिखने का कारण स्टडी में हुआ खुलासा जानिए क्या है वजह
- विश्व हिंदी दिवस | World Hindi Day | World Hindi Diwas | क्यों मनाते हैं विश्व हिंदी दिवस, क्या है इसकी विशेषता?
- Pravasi Bharatiya Divas NRI Day : क्या है प्रवासी भारतीय दिवस, क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका उद्देश्य? जाने
- Happy New year wishes in Hindi | नया साल पर बेहतरीन शायरी और स्टेटस देखे यहां पर
Newsviralsk.com का वाइरल न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
Viral News पढ़ें >>> Click Here

अनमोल विचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- अनिरुद्ध आचार्य के अनमोल वचन, सुविचार | Aniruddhacharya Quotes In Hindi
- DHIRENDRA KRISHNA SHASTRI QUOTES IN HINDI | धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनमोल वचन | बागेश्वर धाम सरकार कौन है?
- Jaya Kishori Quotes in Hindi: जया किशोरी की अनमोल वचन, खुशी-सफलता-पैसे से भर जाएगी जिंदगी!
- Best 30+ Sardar Vallabh Bhai Patel Quotes in Hindi | सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार
- 30+ Famous Bhagat Singh Quotes in Hindi : शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार
- Best 60+ Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi | स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े योद्धा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार
- Best 50 + Atal Bihari Vajpayee Quotes In Hindi | अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार
- Best 60+ Dr. Vivek Bindra Quotes In Hindi | विवेक बिंद्रा के प्रेरक और प्रेरणादायी विचार
- Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi | युवाओं के प्रेरक संदीप माहेश्वरी के प्रेरणादायी विचार
- Rajendra Prasad Quotes In Hindi | डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के बारे में रोचक तथ्य
- 50+ Best Gautam Buddha Quotes in Hindi | जिंदगी में आश्चर्यजनक परिवर्तन, गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
- 50+ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचार | Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes in Hindi
- Top 70+ Best Mahatma Gandhi Quotes in Hindi | राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के अनमोल विचार
- 60 + Famous Dr. BR Ambedkar quotes in Hindi | डॉ भीमराव अंबेडकर के सुविचार
- 70+ Best Chanakya Quotes In Hindi | आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार चाणक्य नीति
Have a nice day