Home Exam success tips Ganit Mein Acche Ank Prapt Karne ka Tips: गणित में अच्छे अंक...

Ganit Mein Acche Ank Prapt Karne ka Tips: गणित में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कैसे तैयारी करें

223
0
SHARE

Ganit Mein Acche Ank Prapt Karne ka Tips: गणित में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कैसे तैयारी करें

गणित एक ऐसा विषय है जो कई विद्यार्थियों को कठिन लगता है, लेकिन अगर सही तरीके से तैयारी की जाए तो इसमें बहुत अच्छे अंक लाए जा सकते हैं।
दोस्तों, हम आपके साथ सरल और प्रभावी उपाय शेयर करने वाले हैं।

1. बुनियादी समझ मजबूत करें

गणित की अच्छी तैयारी के लिए आपको बुनियादी बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसे मूलभूत नियमों को अच्छे से समझें। अगर आपकी बेसिक समझ मजबूत होगी तो कठिन सवाल भी आसानी से हल हो सकेंगे। इस प्रकार आपको बुनियादी पहलू पर ध्यान देना आवश्यक है।

2. नियमित अभ्यास करें

आपको यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि निरंतर अभ्यास से गणित आपका मजबूत होगा अर्थात आत्मविश्वास बढ़ेगा और फिर आप अच्छे से गणित को कर पाएंगे।
गणित का सबसे अच्छा तरीका है – अभ्यास। हर दिन कम से कम 1-2 घंटे गणित के सवाल हल करें। जितना अधिक आप अभ्यास करेंगे, आपकी गति और सटीकता दोनों बढ़ेंगी।

3. उदाहरण और हल किए गए सवालों से सीखें

ऐसा देखा गया है कि छात्र पाठ्य पुस्तकों के उदाहरण पर ध्यान नहीं देते हैं जो कि ध्यान देने योग्य बात है। आपको उदाहरण पर ध्यान देना ही चाहिए क्योंकि अभ्यास के प्रश्न इसी आधार पर होते हैं।
पाठ्यपुस्तकों में दिए गए उदाहरण और हल किए गए प्रश्नों को ध्यान से देखें। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि प्रश्नों को हल करने की सही प्रक्रिया क्या है।

4. सही समय पर संशोधन करें

यदि आप समय-समय पर प्रश्नों को दोहराते हैं तो भूलने की संभावना घट जाती है किस प्रकार आपको निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता है।

5. त्रुटियों से सीखें

दोस्तों आपको त्रुटियों से समझने की जरूरत है आपको अपनी गलतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ‌
अक्सर विद्यार्थी अपनी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं। परीक्षा में वही गलतियां फिर दोहराई जाती हैं। इसलिए जहां गलती हुई हो, उसे पहचानें और सुधारें।

6. मॉडल पेपर और पुराने प्रश्नपत्र हल करें

प्यारे दोस्तों आपको पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करना चाहिए जिस की परीक्षा के पैटर्न का पता चल सके, और फिर समय प्रबंधन भी बेहतर होता है।

7. शंकाओं को तुरंत पूछें

यदि किसी विषय में शंका हो तो फिर तुरंत अपने शिक्षक या दोस्तों से पूछे। क्योंकि गणित एक ऐसा विषय है यदि आप शंकाओं को छोड़ देंगे तो आगे चलकर परेशानी की सामना करना पड़ सकता है।

8. सकारात्मक सोच बनाए रखें

कभी-कभी गणित के कठिन सवाल निराश कर सकते हैं, लेकिन धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें। सकारात्मक सोच से ही आप आगे बढ़ सकते हैं। आपको गणित में सकारात्मक सोच बनाए रखना है और कभी भी सवाल बनाते समय जल्दी बाजी करने का प्रयास नहीं करना है।

निष्कर्ष:

गणित में अच्छा स्कोर करने के लिए निरंतर अभ्यास, गहरी समझ और नियमित संशोधन जरूरी है। अगर आप इन बातों का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से गणित में अच्छे अंक लाना आसान हो जाएगा।

सफलता से संबंधित पोस्ट नीचे लिंक — 




Exam Success Tips: टॉपर कैसी पढ़ाई करता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here