प्रश्नोत्तर याद करते हैं पर भूल जाते हैं | Memory badhane ka tips | बस एक फोरमूला से भूलना भूल जाएंगे आप
X, (X+1), (X+7) &(X+30) Formula.
नमस्कार दोस्तों एजुकेशनल पोर्टल में आपका स्वागत है। दोस्तों आज का प्रश्न है– प्रश्न उत्तर हम याद करते हैं पर भूल जाते हैं क्यों? यह एक आम प्रश्न है जोकि अधिकतर छात्रों को इस समस्या से गुजरना पड़ रहा है।
वैसे भी अभी परीक्षा का समय चल रहा है। छात्र हमेशा परीक्षा से चिंतित रहते हैं, वे सोचते हैं कि कैसे अच्छे अंक प्राप्त किए जाएं क्योंकि गांव, समाज के साथ-साथ अभिभावक और गुरुजनों का भी अपेक्षाएं जुड़ी रहती है।
X, (X+1), (X+7) &(X+30) Formula के आधार पर हमें कैसे पढ़ना है इसके विषय में संपूर्ण जानकारियां आपके साथ शेयर करने वाला हूं। इस फार्मूला को मैं गांव के कुछ छात्रों पर प्रयोग करके देखा हूं। यह बहुत ही कारगर फार्मूला है जिसकी सहायता से बच्चे पढ़े हुए तथ्यों को अधिक दिनों तक याद रख पाएंगे।

X, (X+1), (X+7) &(X+30) Formula जानने से पहले ये जानें
1. सबसे पहली बात यदि आप इस फार्मूले की सहायता से पढ़ाई करते हैं तो फिर पढ़ाई का एक टाइम टेबल बनाइए। यह फार्मूला टाइम टेबल बनाकर पढ़ने वाले छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है।
2. यदि आप इस फार्मूले से अपना पढ़ाई करते हैं तो आप कम से कम पढें, कोई जरूरी नहीं है कि पूरी पुस्तक पलट दी, किंतु मिला क्या, कुछ नहीं….
3.आप जो कुछ भी पढ़ते हैं उसे धीरे धीरे और ध्यान से पढ़ें। सामने आने वाले नए शब्द को हाइलाइटर से जरूर हाइलाइट करें साथ में एक नोटबुक पर उन शब्दों को लिखकर उसका अर्थ जानने का प्रयास करें।
सख्त निर्देश यह है कि आप तेजी से ना पढ़ें।
4. दोस्तों, हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि आप को बहुत अधिक नहीं पढ़ना है। आप जो कुछ कुछ पढ़ते हैं या फिर याद करते हैं, उसे तत्क्षण लिखने का प्रयास करें और फिर लिखकर खुद मूल्यांकन करें कि इसमें क्या छूट गया है।
5. पढ़ने जब बैठे तो एक बार में 45-50 मिनट का ही समय रखें। पढ़ाई के समय पढ़ना-लिखना दोनों जरूरी है। पढ़ने के बाद विषय वस्तु को दो तीन बार जरूर लिखें।
ऊपर बताए गए 5 टिप्स को ध्यान में रखकर जब हम इस फार्मूला को Apply करते हैं तो फिर यह सोने पर सुहागा जैसा काम करता है।
इसे भी पढ़ें—- लिखावट सुधारने के 10 आसान तरीके | Handwriting Improvement Tips in Hindi
X, (X+1), (X+7) &(X+30) Formula का प्रयोग
अब हम इस सूत्र के विषय में जानते हैं, कैसे यह काम करता है। आप अपने पास एक डायरी जरूरत रखें क्योंकि पढ़े हुए विषय वस्तु को तिथि के साथ अंकित करना है।
X –आज आप क्या पढ रहे हैं
(X+1) — आज से 1 दिन बाद आप क्या पढेंगे
(X+7)– आज से 7वें दिन बाद आप क्या पढेंगे
(X+30) –आज से 30वें दिन बाद आप क्या पढेंगे
इस फार्मूला का प्रयोग करने से आप पढ़ाई के साथ साथ रिवीजन भी कर पाएंगे।
अब ऊपर बताए गए सभी शब्दों को एक-एक करके जानने का प्रयास करते हैं ।
यहां हम आपको एक उदाहरण से समझाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि आज 1 अगस्त 2021 है ।
आज हमने विज्ञान का पांच प्रश्न उत्तर याद किए तो उस प्रश्न उत्तर को याद करने के बाद दो तीन बार लिखना है।
अब इस प्रश्न उत्तर को X+1 यानी अगले दिन रिवीजन करना है। अब आपके पास अगले दिन दो चीज पढ़ना रहता है एक तो पहले दिन के लिए और दूसरा 1 दिन पहले का रिविजन। कहने का मतलब जिस प्रश्न उत्तर को आप 1 अगस्त 2021 को याद किए थे उसे 2 अगस्त 2021 को एक बार जरूर रिवाइज करें।
X+7 कहने का तात्पर्य यह है कि जिस प्रश्न को आपने 1 अगस्त 2021 को याद किया था उन्हें 7 अगस्त 2021 को एक बार जरूर Revise करें।
X+30 जिस प्रश्न को आपने 1 अगस्त 2021 को याद किया था उसे 30 अगस्त 2021 को एक बार जरूर Revise करें।
ऊपर बताए गए सभी बातों को सीधे शब्द में समझ सकते हैं कि किसी भी विषय वस्तु को 24 घंटे में एक बार, सातवें दिन और 30वें दिन दोहरा लेते हैं, तो वह अधिक दिनों तक हमारे मस्तिष्क में संचित रहता है।
दोस्तों यह छोटा सा पोस्ट आपको कैसा लगा, आप हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और फिर यदि समझ में नहीं आया तो आप comment करें। इसके लिए मैं एक separate वीडियो आपके लिए लाऊंगा।
[…] प्रश्नोत्तर याद करते हैं पर भूल जाते ह… […]

Bahut achcha Laga sar