Home Yojana Ration Card Bihar Online Apply 2025: बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे...

Ration Card Bihar Online Apply 2025: बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

485
0
SHARE
Ration Card Bihar Online Apply

Ration Card Bihar Online Apply 2025: बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ration Card Bihar Online Apply 2025 – अगर आप बिहार के गरीब या जरूरतमंद परिवार से हैं और राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अब आपको किसी भी सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे:

बिहार राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसके द्वारा जो गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती दर पर अनाज, चीनी, तेल, दाल जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराया जाता है।

यह पहचान पत्र और निवास प्रमाण के रूप में भी काम करता है और कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी होता है।

राशन कार्ड के अन्य प्रकारों के विषय में जानकारी शेयर करने वाले हैं।

बिहार राशन कार्ड के प्रकार

1. BPL राशन कार्ड (गरीबी रेखा से नीचे)— जिनकी आय गरीबी रेखा से कम है उन्हें सब्सिडी दर पर गेहूं, चावल, चीनी आदि लिया जाता है।

2. APL राशन कार्ड (गरीबी रेखा से ऊपर) —गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों के लिए
लाभ: सीमित राशन सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ।

3. AAY राशन कार्ड (अंत्योदय अन्न योजना)– यह कार्ड
अत्यंत गरीब और बेसहारा परिवार के लिए है।
लाभ: सबसे कम कीमत पर अधिक राशन।

4. अन्य राशन कार्ड– यह राशनकार्ड प्रवासी श्रमिक, विशेष श्रेणियां के लिए है
लाभ: राज्य सरकार द्वारा दिए गए विशेष लाभ।

बिहार राशन कार्ड के फायदे

यहां बिहार राशन कार्ड है कुछ फायदा का जिक्र किया गया

मुफ्त या रियायती दर पर गेहूं, चावल, चीनी।

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज।

पहचान और निवास प्रमाण।

बिहार राशन कार्ड के लिए पात्रता

बिहार राशन कार्ड के लिए पात्रता में राज्य का स्थायी निवासी होना, नाम किसी अन्य राशन कार्ड में न होना, गरीबी रेखा से नीचे या ऊपर निर्धन वर्ग में आना, आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र होना शामिल है। यह सरकारी योजना का लाभ पाने हेतु आवश्यक है।

बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी।
पहले से राशन कार्ड धारक न हों।
गरीबी रेखा से नीचे हों।
आयकर दाता न हों।
चार पहिया वाहन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन न हो।
तीन से ज्यादा कमरों का पक्का मकान न हो।
5 एकड़ से अधिक जमीन न हो।
सरकारी/उच्च वेतन वाली नौकरी में न हों।

जरूरी दस्तावेज

बिहार राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज हैं – आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की कॉपी, मोबाइल नंबर और पुराने राशन कार्ड (यदि हो)। ये सभी दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करने होते हैं।

परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
परिवार की फोटो
मोबाइल नंबर, ईमेल
हस्ताक्षर
विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

Step 1: पंजीकरण करें

1. epds.bihar.gov.in पर जाना होगा
2. Apply RC Online पर क्लिक करना है।
3. New User? Sign up for MeriPehchaan चुनें और रजिस्ट्रेशन करना है।
4. आधार से e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करना है।

Step 2: आवेदन भरें

1. पोर्टल में लॉगिन करें।
2. नया राशन कार्ड आवेदन चुनें।
3. सभी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
4. फॉर्म सबमिट करें।

राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ने का तरीका

1. पोर्टल पर Add Member पर क्लिक करना होगा
2. रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना है।
3. सदस्य का नाम और जरूरी जानकारी भरना है।
4. फॉर्म सबमिट करना होगा।

राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

1. एफसीएस (FCS) बिहार की आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाएं।
2. “राशन कार्ड विवरण” या “RCMS” ऑप्शन चुनें।
3. अपना जिला, प्रखंड, पंचायत और वार्ड चुनें।
4. लिस्ट में अपना नाम या राशन कार्ड नंबर खोजें।
5. उस पर क्लिक करके राशन कार्ड का पूरा स्टेटस देखें।

निष्कर्ष

Bihar Ration Card Online Apply 2025– गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत ही उपयोगी दस्तावेज है। अगर आप पात्र हैं, तो तुरंत आवेदन करें और सस्ती दर पर अनाज व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Ration Card Bihar Online Apply

Thanks

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here