Home समाचार परीक्षक का दिल जीतो | Tricks 100 % Working | सामाजिक विज्ञान...

परीक्षक का दिल जीतो | Tricks 100 % Working | सामाजिक विज्ञान में कैसे लाए अच्छे अंक – टिप्स

8861
116
SHARE
Social science me adhik ank kaise laye
Social science me adhik ank kaise laye

परीक्षक का दिल जीतो | Tricks 100 % Working | सामाजिक विज्ञान में कैसे लाए अच्छे अंक – टिप्स

सामाजिक विज्ञान में कैसे लाए अच्छे अंक – टिप्स : ( Samajik Vigyan Mein Kaise Lagaen Acche Ank ) इतिहास को सामान्यतः छात्र उबाऊ विषय के रूप में मान लेते हैं, छात्र रट्टा लगाकर पास करना ही इसका एकमात्र विकल्प समझते हैं, किंतु ऐसी बात नहीं। दोस्तों यहां हम सामाजिक विज्ञान में कैसे अच्छे अंक प्राप्त करें इस पर चर्चा करेंगे।

सामाजिक विज्ञान में कैसे लाए अच्छे अंक – टिप्स

मुख्य रूप से छात्र तैयारी और उत्तर लेखन से संबंधित कई प्रकार के गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा रिजल्ट आने के बाद मिलता है।

दोस्तों, सबसे पहले यह जान लिया जाए कि इतिहास, नागरिक, भूगोल आदि विषयों में छात्र प्रमुख गलतियां क्या क्या करते है?

छात्र क्या-क्या गलतियां करते हैं?

• छात्र अपनी पाठ्य पुस्तक को नहीं पढते हैं।

• बिना नोट्स बनाएं सामाजिक विज्ञान का तैयारी करने लगते हैं।

• परीक्षक को लंबा उत्तर दिखाने के लिए शब्दों के बीच में अधिक दूरी बनाते हैं, ताकि उत्तर पुस्तिका लंबा बन जाए।

• ज्यादा लिखने के चक्कर में छात्र अपने पुराने बातों को बेवजह दोहराने लगते हैं।

• शिक्षक द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण विषयों को छात्र नहीं पढ़ते हैं।

• छात्र लिखकर अभ्यास नहीं करते, वे अधिक से अधिक रटने पर जोड़ देते हैं।

• गत वर्षों के प्रश्न पत्रों को नजरअंदाज करना।

सामाजिक विज्ञान में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का टिप्स

• रटने की आदत हटाना होगा, बल्कि अधिक से अधिक समझने का प्रयास करना है। यदि आपको लगता है विषय उबाऊ है, फिर भी समझने का प्रयास करें।

• पाठ्य पुस्तक में आप जो कुछ पढ़ते हैं, उसमें मुख्य पॉइंट को हाईलाइट करते जाएं, ताकि रिवीजन के समय आपको मुख्य मुख्य बिंदुओं को पकड़ने में आसानी होगी।

• यदि किसी प्रश्न का जवाब लंबा है, तो इसे बिंदुवार तरीके से लिखने की आदत डाला जाए।

• इतिहासकारों का नाम, उनसे संबंधित तिथियां, विचार, कृतियां, प्रमुख युद्ध इत्यादि को उत्तर पुस्तिका में जरूर हाइलाइट करें। परीक्षक पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है। इस स्थिति में छोटी मोटी गलतियों के बावजूद भी आपको अच्छे अंक मिल जाने की संभावना रहती हैं।

• बोर्ड पेपर के गत वर्षों के प्रश्न पत्रों का अधिक से अधिक अभ्यास करें।

• उत्तर पुस्तिका को बेवजह ना भरे, इससे परीक्षक पर नकारात्मक असर पड़ता है।

• प्रश्नों का उत्तर लिखकर तैयारी करने की आदत डालें, क्योंकि बोर्ड में आपको लिखना है ना कि बोलना। इसलिए रटने से अधिक लिखने पर जोर दें।

• परीक्षा में कोई भी प्रश्न छोड़कर ना आए।

• अंत में उत्तर पुस्तिका का पुनरावलोकन जरूर करना चाहिए।

सामाजिक विज्ञान में अच्छे अंक लाने का अचूक मंत्र
दोस्तों यह छोटा सा पोस्ट आपको कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बतावे।

 


इसे भी पढ़ें—- लिखावट सुधारने के 10 आसान तरीके | Handwriting Improvement Tips in Hindi


इसे भी पढ़ें

 Daily Current Affairs हिंदी में  — CLICK Here

कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here

 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here

10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर —CLICK Here

Thanks

116 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here