Bihar Board Science Topper Ayushi Nandan : आयुषी नंदन की सफलता की कहानी
एजुकेशनल पोर्टल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है, दोस्तों आज का आर्टिकल काफी खास होने वाला है।
यदि आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसे अवश्य पढ़ना चाहिए। बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 विज्ञान का टॉपर आयुषी नंदन का टॉप होने का राज जाने….
खगरिया की आयुषी नंदन खुद बता रही है कि वह बोर्ड परीक्षा में कैसे सफलता प्राप्त की और टॉपर बनी। आगे क्या करने की तमन्ना रखती है, टॉपर आयुषी नंदन के विषय में तमाम जानकारियां आप इस लेख में जानने वाले हैं।
Bihar Board Science Topper Ayushi Nandan : कितने घंटे पढ़ती थी आयुषी नंदन
इंटरव्यू के दौरान आयुषी नंदन बताती है कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए 10 से 12 घंटे की तैयारी नियमित रूप से करती थीं।
विषय वस्तु पढ़ने के बाद उसे लिखकर प्रैक्टिस करती थीं, वह भी कम से कम 4 से 5 बार।
आज के समय में बच्चे लिखना पसंद नहीं करते हैं आपको जानना चाहिए कि परीक्षा में आपको लिखना ही पड़ता है, इसलिए लिखने का प्रैक्टिस तो करना ही चाहिए।
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा के समय में भी काफी मेहनत करती थी और सभी डॉट्स को हमेशा क्लियर करने का प्रयास उनके मन में था।
परीक्षा के अंतिम समय में क्वेश्चन बैंक से प्रैक्टिस करती थी, मॉक टेस्ट लगाती थी। और यह समझकर सेट का प्रैक्टिस करती थी, मानो वह परीक्षा दे रही हो, 3 घंटे का टाइमर लगा कर फिर निश्चिंत होकर बैठ कर तैयारी करती थी।
Bihar Board Science Topper Ayushi Nandan : क्या बनना चाहती है आयुषी नंदन
साइंस टॉपर आयुषी नंदन एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है। इंटरव्यू में पूछा गया कि आप कब से आईएएस की तैयारी कर रहे हैं तो वह बताती है ग्रेजुएशन के साथ साथ आईएएस की तैयारी में लग जाऊंगी।
Bihar Board Science Topper Ayushi Nandan : आयुषी नंदन का इंटरव्यू
Bihar Tak यूट्यूब चैनल के माध्यम से आयुषी नंदन बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की तमाम जानकारियां शेयर की है। वैसे तो आप आयुषी नंदन के विषय में यूट्यूब पर ढेर सारे वीडियोस देख सकते हैं।
सभी वीडियोस को देखने के बाद हम निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए क्या-क्या रणनीति अपनानी चाहिए।
Video Credit — Bihar Tak
Bihar Board Science Topper Ayushi Nandan : आयुषी नंदन से आपको यह सीखना चाहिए
प्यारे दोस्तों, बोर्ड परीक्षा 2024 में यदि आप अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो आयुषी नंदन की रणनीति को जरूर अपनाएं।
आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी और आप भी टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा पाएंगे।
हमारे द्वारा इस एजुकेशनल पोर्टल पर पहले भी ढेर सारे आर्टिकल लिखे गए हैं। जिसमें बताया गया है कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए किन किन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
आयुषी नंदन भी वही बात बताई है और वह इतना लिखने का प्रैक्टिस करती थी कि उनके हाथों में छाले पड़ जाते थे। अर्थात लिखने का प्रैक्टिस तो नितांत आवश्यक है।
हम पहले भी बता चुके हैं कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आपका लिखने का तरीका बेहतर होना चाहिए। इस बात को आयुषी नंदन भी छात्रों के बीच में शेयर की है ।
आप कैसे लिखे कि अच्छे अंक प्राप्त हो इसके विषय में अपने गुरुजनों से जरूर सलाह लेना चाहिए। और बताए गए निर्देशों के अनुसार अभ्यास करना चाहिए।
सुंदर लिखावट, प्रस्तुतीकरण तथा फ्लो चार्ट आदि का प्रयोग उत्तर पुस्तिका में करने से परीक्षक प्रभावित होते हैं। जिससे अच्छे अंक मिलने की संभावना और भी बढ़ जाती है।

Bihar Board Science Topper Ayushi Nandan : बिहार टॉपर आयुषी नंदन
>>>>>>>>>>
इसे भी पढ़ें–
- Bihar Board Science Topper Ayushi Nandan : आयुषी नंदन की सफलता की कहानी
- Success Story in Hindi : कोशिश से जीत पक्की होती है
- Bihar Board Matric Inter Exam 2023 : अंतिम 15 दिनों में ऐसे करो तैयारी
- Math ka samasya Khatma : हर बच्चे लाएंगे गणित में 95 + ऐसे करें तैयारी
- Bihar Board Exam Success Tips: मात्र 30 दिन ऐसे पढ़ें, फर्स्ट डिवीजन के लिए इतना ही काफी
- Online Courses Advantage and Disadvantage : ऑनलाइन कोर्स के फायदे और नुकसान संपूर्ण जानकारियां
- Board Exam Success Tips in Hindi: परीक्षा में सफलता पाने के लिए यह कारगर वास्तु टिप्स
- Board Exam 2023 Success Tips: परीक्षा की तैयारी कैसे करें, आपको क्या नहीं करना चाहिए
- Board Exam Success Tips for Sentup: बोर्ड परीक्षा में निश्चित सफलता के लिए यह काम करना जरूरी है
- लिखावट सुधारने के 10 आसान तरीके | Handwriting Improvement Tips in Hindi
- परीक्षा के तनाव से बचने का उपाय | Pariksha ke tanav se bachne ka upay | यह जान लो
- प्रश्नोत्तर याद करते हैं पर भूल जाते हैं | Memory badhane ka tips | बस एक फोरमूला से भूलना भूल जाएंगेआप
- परीक्षक का दिल जीतो | Tricks 100 % Working | सामाजिक विज्ञान में कैसे लाए अच्छे अंक – टिप्स