Top 5 Exam Tips Every Topper Follows | एग्जाम में टॉप करना है? हर टॉपर फॉलो करता है ये 5 सबसे जरूरी स्टडी टिप्स
यदि आप परीक्षा में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो केवल अधिक घंटे पढ़ने से संभव नहीं होता, बल्कि सही रणनीति अपनाने से सफलता मिलती है। यदि आप भी बोर्ड परीक्षा या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ये 5 स्टडी टिप्स आपकी तैयारी को बेहतर बना सकती हैं। यह आपके लिए मददगार साबित होने वाले हैं।
सबसे पहली टिप है प्रोडक्टिव स्टडी आवर। रोज़ 1–2 घंटे बिना किसी मोबाइल या अन्य व्यवधान के पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करें। इससे आपकी पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाएगा।
दूसरी टिप है एक ही भरोसेमंद स्टडी रिसोर्स चुनें। बार-बार किताबें, नोट्स या टीचर बदलने से समय बर्बाद होता है और कन्फ्यूजन बढ़ता है। इस प्रकार के गलतियों से बचकर रहना है।
तीसरी महत्वपूर्ण आदत है ओवरथिंकिंग से बचना। यदि पढ़ाई के दौरान मन भटक रहा हो, तो अपनी चिंताओं को एक नोटबुक में लिख दें। इससे दिमाग हल्का होगा और फोकस बढ़ेगा। इसे आप निश्चित रूप से करें।
चौथी टिप है फेक तुलना से बचें। परीक्षा के समय दोस्तों से सिलेबस की तुलना करने के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान दें। हर छात्र की गति अलग होती है।
इसलिए यहां आपको तुलना नहीं करना है।
अंतिम और सबसे जरूरी टिप है अच्छी नींद और शांत मन। परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लें और यदि तनाव महसूस हो तो 30 सेकंड तक गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और याद की गई बातें आसानी से याद आएंगी।
यदि आप इन 5 आदतों को अपनी पढ़ाई का हिस्सा बना ले तो आपकी तैयारी पहले से अधिक प्रभावी होगी और अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
यह छोटा सा लेख आपको कैसा लगा जरूर बताइयेगा।





Views Today : 68
Views Yesterday : 633
Views Last 7 days : 5800

