Home Navratri Chaitra Navratri 2023 Date : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब होगी जानिए...

Chaitra Navratri 2023 Date : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब होगी जानिए तारीख, माता की सवारी और घट स्थापना का मुहूर्त

1164
0
SHARE
Chaitra Navratri
Chaitra Navratri

Table of Contents

Chaitra Navratri 2023 Date : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब होगी जानिए तारीख, माता की सवारी और घट स्थापना का मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023 : हिंदू पंचांग के हिसाब से 1 साल में नवरात्रि का त्योहार चार बार मनाया जाता है। जिसमें से दो नवरात्रि मुख्य होती है पहला चरित्र और दूसरा शारदीय नवरात्रि।

हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास रूप से मनाया जाता है । नवरात्रि के पूरे 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की भव्य रुप से पूजा अर्चना होती है।

Chaitra Navratri 2023 Date : इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है, इसके बाद 9 दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूप का विधि पूर्वक पूजन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:29 बजे से है।

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का एक विशेष महत्व इसलिए भी होता है क्योंकि इसकी शुरुआत के साथ ही हिंदू नव वर्ष ( Hindu New Year ) भी शुरू हो जाता है।

Chaitra Navratri 2023 Date
Chaitra Navratri

इस नवरात्रि के 9 दिन में माता दुर्गा जी के अलग-अलग नौ स्वरूप का पूजन किया जाता है और नौवें दिन रामनवमी का त्यौहार भी मनाया जाता है।

आइए जानते हैं की नवरात्रि के 9 दिनों में किस दिन माता के किस रूप का पूजन किया जाएगा।

Chaitra Navratri 2023 Calendar

▪️22 मार्च 2023 (प्रतिपदा) — मां शैलपुत्री की पूजा
▪️23 मार्च 2023 (द्वितीया) — मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
▪️24 मार्च 2023 (तृतीया) — मां चंद्रघंटा की पूजा
▪️25 मार्च 2023 (चतुर्थी) — मां कुष्मांडा की पूजा
▪️26 मार्च 2023 (पंचमी) — मां स्कंदमाता की पूजा
▪️27 मार्च 2023 (षष्ठी) — मां कात्यायनी की पूजा
▪️28 मार्च 2023 (सप्तमी) — मां कालरात्रि की पूजा
▪️29 मार्च 2023 (अष्टमी) — मां महागौरी की पूजा
▪️30 मार्च 2023 (नवमी) — मां सिद्धिदात्री की पूजा

Navratri

इस वर्ष की नवरात्रि की किसी भी तिथि का क्षय नहीं हुआ है जिसके कारण प्रत्येक अलग-अलग दिन 9 दिनों तक मां के अलग-अलग नौ स्वरूप का पूजन किया जा सकेगा।

नवरात्रि के नौवें यानी अंतिम दिन कन्याओं को भोजन कराने के बाद व्रत करने वाले व्यक्ति अपना व्रत को खोलेंगे।

Ghat Sthapana Muhurat ( घटस्थापना मुहूर्त )

आपको बता दें कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और यह 30 मार्च 2023 तक चलेगा।

इस वर्ष घट स्थापना का मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 6:29 से 7:40 तक रहने का बताया जा रहा है। इस बीच भक्त कलश स्थापना करके माता की 9 दिनों तक पूजा-अर्चना करेंगे।

Durga Puja in India

मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने की विधि

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माता दुर्गा जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए हो सके तो पूरे 9 दिनों तक व्रत रखना चाहिए और यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो पहला चौथा और अष्टमी के दिन का व्रत जरूर करें।

माता दुर्गा जी का आशीर्वाद लेने के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन की पूजा स्थल पर मां दुर्गा महालक्ष्मी और मां सरस्वती जी की मूर्ति स्थापित करके उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

घर में सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए क्षेत्र नवरात्रि के सभी 9 दिनों तक अखंड ज्योत जरूर जलाएं। साथ ही पूजा के समय  ‘ऊं ऐ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ मंत्र का जाप अवश्य करें।

नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ माना गया है। यदि संपूर्ण पाठ करना संभव नहीं हो पाता है तो दुर्गा सप्तशती का लाभ लेने के लिए सबसे पहले कवच, कीलक और अर्गला स्रोत का पाठ करना चाहिए।

Durga Puja in India

 

कैसे निर्धारित की जाती है, माता की सवारी

नवरात्रि की शुरुआत के आधार पर ही माता की सवारी तय की जाती है। यदि नवरात्रि का पहला दिन रविवार या सोमवार का होता है तो मानना है कि मां दुर्गा की सवारी हाथी होगी।

यदि शनिवार और मंगलवार से नवरात्रि शुरू होता है, तो मां दुर्गा घोड़ा पर सवार आती है।

गुरुवार और शुक्रवार से जब नवरात्रि की शुरुआत होती है तो माता जी की सवारी पालकी मानी जाती है और यदि बुधवार से नवरात्रि की शुरुआत हो तो मां दुर्गा की सवारी नाव मानी जाती है।

इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत बुधवार से हो रही है इसलिए माता की की सवारी नाव रहने वाली हैं।


Disclaimer :— किसी भी प्रकार के उपाय करने से पहले ज्योतिषी से संपर्क जरूर करें। ‌ यह जानकारी ज्योतिष पर आधारित है, newsviralsk इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।

Durga Puja in India

जय माता दी 


मां भगवती से संबंधित और भी लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें

Navratri button


Mobile phones से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


Motivational story पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–

Online Earning button


Technology से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


कंप्यूटर से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Computer button


बीमा से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Insurance button


Have a Nice Day 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here