Navratri Dwalakh 2023: द्वालख माता भगवती दरबार में दिवाकर झा सुमन की प्रस्तुति 🙏 भक्ति का अद्भुत माहौल
शारदीय नवरात्रि 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रिय भक्त बृंद द्वालख मां भगवती दरबार में भक्तों का भीड़ बढ़ता ही जा रहा है। कल रात्रि संध्या भजन कार्यक्रम में दिवाकर झा सुमन जी अपने भजन से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिए। भजन में साज और आवाज का अदभुत मिलन देखने को मिला। भक्त लोग भाव विह्वल होकर भजन का आनंद उठाए। भजन का आरंभ गणेश वंदना से किया गया। और उसे भी एक अलग अंदाज में पेश करने का प्रयास किया गया। जो दर्शकों को काफी पसंद आया। उसके बाद राम धुन महामंत्र पर भी गायन का सिलसिला जारी रहा। तत्पश्चात विद्यापति रचित जय जय भैरवी…. विद्यापति गीत का स्वर बिखेरे। https://youtu.be/oiVIX1STq44?si=yRz-5BzE613TRS8E संध्या भजन में काफी अधिक संख्या में ग्रामीण लोग भाग लिए और भजन का आनंद उठाऐ। भक्ति का नजारा देखकर मन प्रफुलित हो गया। नाल पर राहुल जी संगत कर रहे थे। उन्होंने और भी कमाल कर दिए। क्योंकि जब साज और आवाज एक साथ होता है तो भजन का एक अलग ही माहौल बन जाता है। साज और आवाज का अद्भुत मिश्रण रात्रि संध्या भजन में देखने को मिला।
Navratri 2023: द्वालख मां भगवती दरबार में दिवाकर झा सुमन जी 🙏 भक्ति का माहौल संध्या भजन की कुछ तस्वीर हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।




Views Today : 100
Views Yesterday : 715
Views Last 7 days : 3422

