Home Mathematics संख्या पद्धति संबंधित प्रमुख परिभाषाएं

संख्या पद्धति संबंधित प्रमुख परिभाषाएं

3813
0
SHARE

संख्या पद्धति संबंधित प्रमुख परिभाषाएं: एजुकेशनल पोर्टल NewsviralSK में बहुत-बहुत स्वागत है। आज हम लोग संख्या पद्धति के बारे में पढ़ेंगे। यह गणित का बहुत ही महत्वपूर्ण पाठ है।

संख्या पद्धति क्या है? (number system)

जिस पद्धति में  संख्याओं को लिखने, व्यवस्थित करने और उससे संबंधित क्रमबद्ध संबंधों का अध्ययन करते हैं, संख्या पद्धति कहलाता है।

जिस पद्धति में  संख्याओं और उनके संबंधों  का अध्ययन किया जाता है उसे संख्या पद्धति कहते है।

संख्याएं मुख्य रूप से 12 प्रकार के होते हैं।

 

प्राकृत संख्या किसे कहते हैं? ( Natural Number)

गिनती की संख्या को प्राकृत संख्या कहते हैं

जैसे  1,2,3,5…..

सम संख्या किसे कहते हैं?( Even Number)

वे संख्याएं जो 2 से पूर्णतया विभाजित हो उसे सम संख्या कहते हैं।

जैसे-2,4,6,8………

विषम संख्या किसे कहते हैं?( Odd Number)

वे संख्याएं जो 2 से पूर्णतया विभाजित ना हो उसे विषम संख्याएं कहते ‌हैं

‌जैसे–1,3,5,7,9….

पूर्ण संख्याएं किसे कहते हैं?(Whole Number)

प्राकृत संख्याओं के समूह में जब शून्य को शामिल कर देते हैं तो बना समूह पूर्ण संख्याएं कहलाते हैं

जैसे 0,1,2,3,4,5……….

पूर्णांक संख्याएं क्या है?( Integer  Number)

पूर्ण संख्याएं और उसके ऋणात्मक से बने समूह पूर्णांक संख्याएं कहलाते हैं।

जैसे …….,-2,-1,0,1,2,3……

अभाज्य संख्याएं क्या है? ( Prime Numbers)

वे संख्याएं जो स्वयं और एक के अतिरिक्त किसी दूसरी संख्या से पूर्णतया भाग (÷) ना हो उसे अभाज्य संख्याएं कहते हैं।

जैसे 2,3,5,7,11,13….

भाज्य संख्याएं किसे कहते हैं?  ( Composite Numbers)

ऐसी संख्याएं जो  स्वयं  और एक के अतिरिक्त किसी दूसरे संख्या से पुरा पुरी भाग(÷) लगे, उसे भाज्य संख्या कहते हैं।

जैसे 4,6,8,9,10,12,….

सह अभाज्य संख्या क्या है?  ( Co-Prime Numbers)

संख्याओं का जोड़ा जिस का महत्तम समापवर्तक एक हो सह अभाज्य संख्या कहलाता है।

जैसे (2,3) (5,7) (16,21) इत्यादि

परिमेय संख्या क्या है?(rational number)

जिस संख्या को p/q के रूप में व्यक्त कर सकें जहां q शून्य ना हो, परिमेय संख्या कहलाता है।

जैसे 4/7, 8/3, 45/59 etc

अपरिमेय संख्या क्या है?(Irrational number)

जिस संख्या को p/q के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकें, उसे अपरिमेय संख्या कहते हैं

जैसे √2,√5,√7,…..etc

π एक अपरिमेय संख्या है।

वास्तविक संख्याएं क्या है?(Real Number)

वास्तविक संख्याएं परिमेय संख्या और अपरिमेय संख्या का सम्मिलित रूप है। जैसे √8, 5/7,5√2, इत्यादि

अवास्तविक संख्याएं क्या है? ( Imaginary Numbers)

यह संख्या वास्तविक नहीं होता काल्पनिक होता है।

जैसे  √-2, √-7,…..

 

इसे भी पढ़ सकते हैं

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here