Home Gk Gs सजीव निर्जीव और इसकी विशेषताएं

सजीव निर्जीव और इसकी विशेषताएं

24564
7
SHARE

नमस्कार दोस्तों एजुकेशन पोर्टल Newsviralsk में बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों आज हम सजीव, निर्जीव इसके विशेषताएं आदि विषय पर चर्चा करेंगे। यह काफी महत्वपूर्ण विषय हैं चलिए हम शुरू करते हैं।

इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें और अपना प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

प्रश्न–सजीव किसे कहते हैं?
उत्तर–वे वस्तुएं जिसमें जाना हो उसे सजीव कहते हैं।
जैसे पेड़ पौधे, जंतु, मनुष्य इत्यादि

प्रश्न–निर्जीव वस्तुएं क्या है?
उत्तर–वे वस्तुएं जिसमें जान ना हो उसे निर्जीव वस्तुएं कहते हैं।
जैसे– टेबल, कुर्सी, पत्थर, पुस्तक इत्यादि

प्रश्न–सजीव वस्तुओं की विशेषताएं बताएं।

उत्तर– सजीव वस्तुओं की विशेषताएं निम्नलिखित है।

a) सजीव वस्तुएं गति करती है– हम देखते हैं कि जितने भी सजीव वस्तुएं हैं वह गति करते हैं। जैसे मनुष्य , पशु- पक्षी इत्यादि। पेड़ पौधे प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा जाता है किंतु उनके भागों में गति देखी जा सकती है।

b) सजीव वस्तुएं वृद्धि करती है— जितने भी सजीव वस्तुएं हैं उन्हें यह गुण पाए जाते हैं जैसे एक बच्चे विकसित होकर वयस्क बन जाते हैं। एक छोटा सा पौधा विकसित होकर वृक्ष बन जाता है इत्यादि।

c) सजीव सांस लेती है— संसार में जितने भी जीवित प्राणी है वह सांस लेती है। मनुष्य सांस के रूप में ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं जबकि पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं।

d) सजीव वस्तुएं प्रजनन करती है– हम जानते हैं जितने भी सजीव वस्तुएं हैं वह प्रजनन करते हैं। वह अपने जैसे छोटे-छोटे जीवो को जन्म देती है। बीजों से नए पौधे का जन्म, जंतुएं बच्चे पैदा करते हैं तथा पक्षियों अंडा देती है।

e) सजीव में अनुभव शक्ति होती है— जितने भी सजीव वस्तुएं हैं वे अनुभव करती है। जैसे मनुष्य अपनी त्वचा की सहायता से जाड़े गर्मी का अनुभव करते हैं।

प्रश्न–सजीव वस्तुओं की मुख्य आवश्यकताओं को लिखे।

उत्तर– भोजन, जल और वायु

प्रश्न– निर्जीव वस्तुएं कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर– निर्जीव वस्तुएं मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं

१ प्राकृतिक निर्जीव वस्तुएं—प्रकृति में पाए जाने वाले निर्जीव वस्तुएं प्राकृतिक निर्जीव वस्तुएं कहलाते हैं।
जैसे बादल चट्टान पहाड़ वर्षा इत्यादि

२ . मानव निर्मित निर्जीव वस्तुएं—मानव द्वारा निर्मित वस्तुएं मानव निर्मित निर्जीव वस्तुएं है। जैसे टेबल कुर्सी किताब कलम इत्यादि

दोस्तों यह पोस्ट कैसा लगा जरूर बताएं।
नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें