Home Bihar Board latest news Board Exam Success Tips by Anjali Khushbu: खुशबू कुमारी और अंजली कुमारी...

Board Exam Success Tips by Anjali Khushbu: खुशबू कुमारी और अंजली कुमारी बोर्ड परीक्षा में सफलता की खोली राज

160
0
SHARE
Board Exam Success Tips by Anjali Khushbu
Board Exam Success Tips by Anjali Khushbu

Board Exam Success Tips by Anjali Khushbu: खुशबू कुमारी और अंजली कुमारी बोर्ड परीक्षा में सफलता की खोली राज

एजुकेशनल पोर्टल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है, दोस्तों यदि आप भी आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए। आज हम सफलता की वह कहानी शेयर करने वाले हैं जिसे पढ़ कर आपको काफी फायदा मिलने वाला है।

कैसे गांव की लड़कियां अपने समाज माता-पिता और शिक्षक का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। इन्होंने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी के लिए क्या रवैया अपनाते है सब कुछ विस्तार से जानेंगे।

खुशबू कुमारी ओर Top3kaun सदस्य के बीच बातचीत का कुछ अंश

दसवीं कक्षा की छात्रा के लिए परीक्षा में सफलता के बाद इंटरव्यू

प्रश्न: आपको अपनी सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगी?

उत्तर: मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत को देना चाहूँगी। उन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किये और मेरा मार्गदर्शन किया।

प्रश्न : आपने परीक्षा की तैयारी कैसे की?

उत्तर: मैंने एक सही टाइम-टेबल बनाकर नियमित अध्ययन किया। कठिन विषयों पर अधिक ध्यान दिया और समय-समय पर रिवीजन किया।
यदि आप कम समय में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो सही रणनीति बनाने की आवश्यकता है। और उसके अनुसार आपको पढ़ाई करना है। मैं एक ही सलाह देना चाहती हूं कि आप अधिक से अधिक प्रश्नों को लिखकर अभ्यास करें।
बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अति आवश्यक है।

प्रश्न : क्या आपको कभी पढ़ाई के दौरान मुश्किलें आईं? उन्हें कैसे दूर किया?

उत्तर: हाँ, गणित और विज्ञान में कुछ कठिनाइयाँ आईं, लेकिन मैंने शिक्षकों से मदद ली और यूट्यूब से वीडियो देखकर समझने की कोशिश की। उसके बाद दूसरे छात्रों से भी उसे विषय में चर्चा की।

प्रश्न : परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के लिए आपने क्या किया?

उत्तर: मैंने रोज़ योग और ध्यान किया, अपने पसंदीदा गाने सुने और दोस्तों से बात की, जिससे मेरा तनाव कम हुआ। देखो यदि आप सही तरीके से एक रूटीन बनाकर पढ़ोगे तो तनाव आपसे कोसों दूर रहेगा।

प्रश्न : आपका सबसे पसंदीदा विषय कौन-सा था और क्यों?

उत्तर: मेरा पसंदीदा विषय गणित है क्योंकि सवाल बनाने में मुझे समय का पता ही नहीं चलता।

प्रश्न 6: आगे की पढ़ाई के लिए आपने कौन-सा विषय चुना है और क्यों?

उत्तर: मैंने विज्ञान (साइंस) लेना चाहूंगी तथा एक अच्छी व्यक्तित्व स्थापित करू इस विषय में सोच रही हूं।

प्रश्न: क्या आपने परीक्षा की तैयारी के लिए कोई खास रणनीति अपनाई?

उत्तर: हाँ, मैंने रोज़ छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए और उन्हें पूरा करने की कोशिश की। साथ ही, पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र हल किए। आप परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट लगा सकते हैं। मैं कैसे लिखती थी उसकी कॉपी भी नीचे शेर की है। आपको भी ऐसे ही लिखना चाहिए।

प्रश्न : आपकी सफलता से आपके परिवार की क्या प्रतिक्रिया रही?

उत्तर: मेरे माता-पिता बहुत खुश हुए और उन्होंने मुझे मिठाई खिलाई। मेरी मेहनत पर गर्व महसूस किया।

प्रश्न : अन्य विद्यार्थियों को सफलता के लिए क्या संदेश देना चाहेंगी?

उत्तर: मैं सभी छात्रों से कहना चाहूँगी कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, स्मार्ट वर्क अपनाएँ और आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता निश्चित मिलेगी।

 

 

 

अंजली कुमारी ओर Top3kaun सदस्य के बीच बातचीत का कुछ अंश

दसवीं कक्षा की छात्रा के लिए परीक्षा में सफलता के बाद इंटरव्यू प्रश्नोत्तर

प्रश्न : आपको अपनी सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगी?

उत्तर: माता-पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत को। शिक्षक के सही मार्गदर्शन में यह संभव हो सका है।

प्रश्न : आपने परीक्षा की तैयारी कैसे की?

उत्तर: टाइम-टेबल बनाकर, नियमित अध्ययन और रिवीजन से।

प्रश्न : क्या आपको कभी पढ़ाई के दौरान मुश्किलें आईं? उन्हें कैसे दूर किया?

उत्तर: हाँ, शिक्षकों की मदद और ऑनलाइन माध्यम से दूर करने का प्रयास किया।

प्रश्न : परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के लिए आपने क्या किया?

उत्तर: योग, संगीत और दोस्तों से बातचीत की।

प्रश्न : आपका सबसे पसंदीदा विषय कौन-सा था और क्यों?

उत्तर: हिंदी, क्योंकि मुझे लिखना पसंद है।

प्रश्न : आगे की पढ़ाई के लिए आपने कौन-सा विषय चुना है और क्यों?

उत्तर: आगे मैं आर्ट्स के क्षेत्र से ही आगे बढ़ना चाहती हूं।

प्रश्न : क्या आपने परीक्षा की तैयारी के लिए कोई खास रणनीति अपनाई?

उत्तर: रोज़ लक्ष्य तय किए और पिछले प्रश्न-पत्र हल किए।

प्रश्न : आपकी सफलता से आपके परिवार की क्या प्रतिक्रिया रही?

उत्तर: वे बहुत खुश हुए और मिठाई खिलाई, और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दी।

प्रश्न : भविष्य में शिक्षा के प्रति आपका विचार क्या है?

उत्तर: मैं एक सफल नागरिक बनना चाहती हूं। तथा दूसरों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करूंगी।

प्रश्न : अन्य विद्यार्थियों को सफलता के लिए क्या संदेश देना चाहेंगी?

उत्तर: मेहनत, स्मार्ट वर्क और आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी।

Aaa

 

Board Exam Success Tips by Anjali Khushbu
Board Exam Success Tips by Anjali Khushbu

 

इसे भी पढ़ें

लिखावट सुधारने के 10 आसान तरीके | Handwriting Improvement Tips in Hindi

परीक्षा के तनाव से बचने का उपाय | यह जान लो

परीक्षक का दिल जीतो | Tricks 100 % Working | सामाजिक विज्ञान में कैसे लाए अच्छे अंक – टिप्स

अच्छे छात्रों के गुण और विशेषताएं | छात्र राष्ट्र का भविष्य

प्रश्नोत्तर याद करते हैं पर भूल जाते हैं | बस एक फोरमूला से भूलना भूल जाएंगे आप

 


Thank

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here