Home Bihar Board latest news BSEB Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड...

BSEB Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा के विषय में खास खबर

626
0
SHARE
BSEB Admit Card 2024
BSEB Admit Card 2024

BSEB Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा के विषय में खास खबर

Bihar Board Exams 2024 Admit Card Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट
biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से की जाएगी ये परीक्षा 23 फरवरी 2024 तक चलेगी।
आपको बता दे की बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र का बहुत बड़ा महत्व होता है इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बिहार बोर्ड द्वारा वार्षिक इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा 18 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा

कक्षा दसवीं प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्कूल कोड, पंजीकरण संख्या और छात्रों की जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

आपके सामने में एडमिट कार्ड आ जाएगा इस पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए यह काम करना आवश्यक

प्यारे दोस्तों यदि आप बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको रणनीति बनाकर पढ़ने की आवश्यकता है। आपको अभी के समय में अधिक से अधिक महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करना है। मॉडल प्रश्न पत्र और गत वर्ष के प्रश्न पत्रों का निरंतर अभ्यास करने से आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

आप ऑनलाइन टेस्ट भी ज्वाइन कर सकते हैं और वहां से भी लाभ ले सकते हैं। हमारे पोर्टल के माध्यम से आपके लिए हमेशा महत्वपूर्ण प्रश्नों को लाया जाता है वहां से भी आप प्रश्न उठा सकते हैं। गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित नोट्स पीडीएफ ऑनलाइन क्विज के लिए आप हमारे पोर्टल को जरूर फॉलो करें।

प्रतिदिन लगाए ऑनलाइन टेस्ट

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए आप प्रतिदिन ऑनलाइन टेस्ट भी लगा सकते हैं। हमारे एजुकेशनल पोर्टल के माध्यम से सामाजिक विज्ञान , विज्ञान और गणित का महत्वपूर्ण प्रश्नों का कलेक्शन आप तक रखने का प्रयास किया गया है। आप इसे भी फायदा उठा सकते हैं। यहां पर इन सभी विषयों पर केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों को संग्रह करके रखा गया है आप इसके माध्यम से भी मॉक टेस्ट लगा सकते हैं लिंक दी नीचे दिया गया है जाकर मॉक टेस्ट लगे।

सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रश्न पत्र

विज्ञान मॉडल प्रश्न पत्र

गणित मॉडल प्रश्न पत्र

 


बोर्ड परीक्षा सफलता का मूल मंत्र>>  नीचे लिंक

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here