Home Mathematics त्रिज्या के बारे में रोचक जानकारी | वृत्त, त्रिज्या, व्यास, परिधि और...

त्रिज्या के बारे में रोचक जानकारी | वृत्त, त्रिज्या, व्यास, परिधि और जीवा का परिभाषा | Brit se Sambandhit Paribhasha

41372
3
SHARE

त्रिज्या के बारे में रोचक जानकारी | वृत्त, त्रिज्या, व्यास, परिधि और जीवा का परिभाषा

नमस्कार दोस्तों एजुकेशनल पोर्टल Newsviralsk.com में बहुत-बहुत स्वागत है। आज का पोस्ट वृत्त से संबंधित है, जो कि किसी भी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम जानेंगे वृत्त क्या है? त्रिज्या क्या है?  परिधि क्या है? जीवा किसे कहते हैं? इत्यादि,  साथ में इससे संबंधित महत्वपूर्ण सूत्र और सूत्र पर आधारित प्रश्नों को भी देखेंगे।

वृत्त, त्रिज्या, व्यास, परिधि और जीवा का परिभाषा

Please Share this Post on Facebook, Twitter and WhatsApp

Q:- वृत किसे कहते हैं?

Ans:- किसी निश्चित बिंदु (केन्द्र) से समान दूरी पर स्थित बिंदुओं का बिंदुपथ वृत्त (circle)कहलाता है, तथा वह निश्चित बिंदु वृत्त का केंद्र कहलाता है।
एक तल में स्थित उन सभी बिन्दुओ का समुच्चय जिनमे से प्रतेक बिंदु एक स्थिर बिंदु से एक अचर दुरी ( त्रिज्या) पर स्थिर हो वृत्त कहलाता है

Circle important formula

Q:- त्रिज्या किसे कहते हैं?

Ans:- केंद्र से वृत पर के बिंदुओं की अचर दूरी त्रिज्या कहलाता है। इसे r सूचित करते हैं।

त्रिज्या = व्यास /2

Q:-परिधि किसे कहते हैं?

Ans:– वृत्त के किसी बिंदु A से चलकर उसी बिंदु A पर आने में तय दूरी को वृत्त की परिधि कहते हैं।

वृत की परिधि =2πr

Q:- वृत्त का व्यास किसे कहते हैं?

Ans:– वृत्त का व्यास वह रेखाखंड है जो वृत्त के केंद्र से होकर गुजरती है तथा दोनों अंत बिंदु वृत्त पर होता है।

व्यास = त्रिज्या × 2

Q:- वृत्त की जीवा किसे कहते हैं ?

Ans:– वृत्त पर के किन्हीं दो बिंदुओं को मिलाने वाले रेखाखंड वृत्त की जीवा कहलाती है।

?वृत्त से संबंधित वर्ड मीनिंग (Word Meaning)

वृत्त का व्यास—-Diameter of circle

वृत्त की त्रिज्या — Radius of circle

वृत्त की परिधि —- Circumference of circle

वृत्त का व्यास—-Diameter of circle

वृत्त की जीवा —-Chord of circle

वृत्त की स्पर्श रेखा —-Tangent of circle

वृत्त की छेदन रेखा —-Secant of circle

वृत्त की चाप —-Arc of circle

वृत्त का त्रिज्यखंड —-sector of circle

वृत्तखंड —-Segment of circle

त्रिज्या का दूसरा नाम क्या है?

त्रिज्या का दूसरा नाम अर्धव्यास है। केंद्र से परिधि तक की दूरी को त्रिज्या कहते हैं।

त्रिज्या और व्यास में क्या अंतर है?

वृत्त की सबसे लंबी जीव को व्यास कहलाता है।
त्रिज्या व्यास का आधा होता है।

सूत्र पर आधारित कुछ प्रश्न

1)किसी वृत्त की त्रिज्या 8 cm है तो व्यास कितना होगा।

2)किसी वृत्त का व्यास 1.7 सेंटीमीटर है तो परिधि ज्ञात करें।

3)किसी वृत्त का व्यास 9.5 सेंटीमीटर है तो वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात करें।

4)वृत की परिधि ज्ञात करें जिसका त्रिज्या 14 cm है

5)वृत की परिधि ज्ञात करें जिसका व्यास 2.8 सेंटीमीटर है।

6)किसी वृत्त का व्यास 2.8 सेंटीमीटर है तो परिधि ज्ञात करें।

7)किसी वृत्त की परिधि 88 सेंटीमीटर है तो उसका व्यास ज्ञात करें।

8)वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात करें यदि त्रिज्या 3.5 cm है

9)किसी वृत्त की परिधि 88 सेंटीमीटर है तो क्षेत्रफल ज्ञात करें।

10)वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात करें यदि परिधि 44 सेंटीमीटर है।

11) किसी वृत्त का क्षेत्रफल 13.86 वर्ग सेंटीमीटर है तो व्यास ज्ञात करें।

12) एक वृत्त का क्षेत्रफल 1386 वर्ग सेंटीमीटर है, तो उसका परिधि ज्ञात करें।

13) अर्धवृत्त की परिधि ज्ञात करें जिसका त्रिज्या 7cm है।

14) किसी अर्धवृत्त का त्रिज्या 1.4 सेंटीमीटर है तो क्षेत्रफल ज्ञात करें।

15) अर्ध वत्त का क्षेत्रफल 36 वर्ग सेंटीमीटर है तो त्रिज्या ज्ञात करें।

ऊपर दिए गए  सभी प्रश्न सूत्र पर आधारित है। इसे जरूर बना लीजिए।  और यदि इसका हल चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here