Home up board Latest News UP Board Exam Result 2023 : 18 मार्च से UP बोर्ड परीक्षा...

UP Board Exam Result 2023 : 18 मार्च से UP बोर्ड परीक्षा का कॉपी जांच के लिए एक लाख से अधिक शिक्षक नियुक्त, जाने कब आएगा रिजल्ट

1267
0
SHARE
UP Board Exam Result 2023
UP Board Exam Result 2023

UP Board Exam Result 2023 : 18 मार्च से UP बोर्ड परीक्षा का कॉपी जांच के लिए एक लाख से अधिक शिक्षक नियुक्त, जाने कब आएगा रिजल्ट

UP Board Exam Result 2023 : उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का समापन हो चुका है। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी और यह 4 मार्च तक हुई हैं।

बोर्ड परीक्षा देने के बाद और छात्र छात्रा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सूत्रों से पता चला है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू हो जाएगा।

उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए राज्य में लगभग 257 केंद्र बनाया गया है और इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिका को 1,43,933 शिक्षक जांच करेंगे।

UP Board Exam Result कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मूल्यांकन प्रक्रिया 12 से 15 दिनों के अंदर पूरी कर ली जाएगी।

उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए ऑडियो विजुअल की सहायता से शिक्षकों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल मूल्यांकन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई तक हुई थी।

इसके बाद 18 जून को उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था।

इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक UP Board Exam Result जारी किया जा सकता है।

UP Board Exam 2023
UP Board Exam 2023

UP Board Exam Result 2023 इतने परीक्षार्थी हुए शामिल

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस वर्ष की परीक्षा में कुल 58,85,745 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन दर्ज कराया था।

इसमें से हाई स्कूल के 31,16,487 छात्र वही इंटरमीडिएट के लिए 27,69,258 छात्र शामिल हुए थे।

इसमें से कुल 54,54,174 छात्रों जिसमें हाईस्कूल के 29,07,533 और इंटर के 25,46,640 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

कुल 4,31,571 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे जिसमें हाई स्कूल के 2,08,953 और इंटर के 2,22,618 छात्र थे।

पहली बार लगा था QR Code

इस वर्ष परीक्षा में नकल को रोकने के लिए अच्छे तरह से इंतजाम किए गए थे। प्रश्न पत्र के रखरखाव के लिए स्टोर रूम को प्रधानाचार्य कक्षा से भी सुरक्षित कमरे में रखवाया गया था।

इस कक्ष को खोलने एवं बंद करने की जिम्मेदारी पहली बार जिला अधिकारी के द्वारा नामित परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट को सौंपी गई थी।

2023 के लिए बोर्ड परीक्षा में पहली बार उत्तर पुस्तिका पर QR Code तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो लगाया गया था।

इसके साथ ही राज्य के सभी जनपद में पहली बार सिलाई किया हुआ उत्तर पुस्तिका तैयार किया गया था।

UP Board Exam latest news
UP Board Exam latest news

UPMSP Result 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।‌

जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो रही है।

उत्तर पुस्तिका की जांच के दौरान हाईस्कूल और इंटर के लिए कुल 3.19 करोड़ कॉपियों की जांच की जाएगी।

इसको की जांच के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कुल एक लाख से अधिक शिक्षक (लगभग 1,43,933 शिक्षक) को नियुक्त किया है, इसकी जानकारी यूपी बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी करके दिया है।

कॉपियो का सही तरीके से मूल्यांकन होने के लिए बोर्ड के द्वारा परीक्षकों को ट्रेडिंग कराया जाएगा। इस ट्रेनिंग की शुरुआत क्षेत्रीय कार्यालय में होगी।

इस ट्रेनिंग के लिए मेरठ में 12 मार्च बरेली में 13 मार्च गोरखपुर में 14 मार्च प्रयागराज में 15 मार्च और वाराणसी में 16 मार्च का समय निर्धारित किया गया है।

उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कड़ी निगरानी में

उत्तर प्रदेश बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन कड़ी निगरानी के अंदर किया जाएगा।

मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन की प्रक्रिया को सुगम तरीके से कराने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय लगातार निरीक्षण करते रहेंगे।

इसके अतिरिक्त कार्यालय की यह जिम्मेदारी होगी कि वह मूल्यांकन कार्य सीमित समय पर पूरा करवाएं, जिससे कि रिजल्ट में देरी ना हो सके।

UP Board Exam Result 2023
UP Board Exam Result 2023

>>>>>>>>>>>>

उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबंधित और भी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

संबंधित महत्वपूर्ण खबरें जरूर पढ़ें 

इसे भी पढ़ें —

हर बच्चे लाएंगे गणित में 95 + ऐसे करें तैयारी

परीक्षा की तैयारी कैसे करें, आपको क्या नहीं करना चाहिए

बोर्ड परीक्षा में निश्चित सफलता के लिए यह काम करना जरूरी है

परीक्षा के तनाव से बचने का उपाय | यह जान लो 

परीक्षक का दिल जीतो | Tricks 100 % Working | सामाजिक विज्ञान में कैसे लाए अच्छे अंक – टिप्स

अच्छे छात्रों के गुण और विशेषताएं | छात्र राष्ट्र का भविष्य

प्रश्नोत्तर याद करते हैं पर भूल जाते हैं | बस एक फोरमूला से भूलना भूल जाएंगे,आप

लिखावट सुधारने के 10 आसान तरीके | Handwriting Improvement Tips in Hindi


ऑफिशियल वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in



UP Broad 10th All Subjects QUIZ
UP Broad 10th All Subjects QUIZ

Up Board Online Quiz में भाग लेकर आप अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं

UP Board Online Quiz– Click HERE


यूपी बोर्ड से संबंधित ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर सकते हैं। 

UP Board Exam ताजा खबर >>> Click Here


Mobile phones से संबंधित जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।



Disclaimer newsviralsk image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here