Home Bihar board 10th Chapter -2 कृषि | 10th Bihar Board Geography VVI Subjective QnA

Chapter -2 कृषि | 10th Bihar Board Geography VVI Subjective QnA

2945
1
SHARE
Krishi Chapter 2 Geography 10th Bihar
Krishi Chapter 2 Geography 10th Bihar

Chapter -2 कृषि | 10th Bihar Board Geography VVI Subjective QnA:  If you searching in Google Search Bar — ” कृषि , कृषि प्रश्न उत्तर,  social science class 10 textbook objective pdf, social science class 10 in hindi, social science class 10 pdf ” then you have come to the right place. Here we are going to share with you some most important objective questions with answer. That’s why you should JOIN this portal www.newsviralsk.com  Telegram channel  ? Join Click HERE

Chapter -2 कृषि  Subjective QnA Social Science 10th Bihar Board


अध्याय -2. कृषि

Q. कृषि क्या है? इनके प्रकारों को लिखे।

Ans–कृषि शब्द की उत्पत्ति लेटिन के दो शब्द Ager और Culture से हुई है। Ager का मतलब मृदा तथा  Culture का मतलब खेती करना है।

भूमि पर की जाने वाली फसल उत्पादन एवं पशु पालन हेतु की जाने वाली समस्त क्रियाएं करने की कला कृषि कहलाता है।

कृषि के प्रकार — भूमि की प्रकृति के अनुसार कृषि को 6 भागों में बांटा गया है

a. जीवन निर्वाह कृषि
b. गहन कृषि
c. रोपण कृषि
d. स्थानांतरित कृषि
e. शुष्क कृषि
f. आद्र कृषि


Q. जीवन निर्वाह कृषि से क्या समझते हैं?

Ans — जीवन निर्वाह कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है, जहां किसान जीवन निर्वाह के लिए फसल उत्पादन करते हैं।


Q. जायद फसल किसे कहते हैं?

Ans — जिस फसल की खेती रबी और खरीफ फसलों के बीच की जाती है, जायद फसल कहलाता है। इसे गरमा फसल के नाम से भी जानते हैं। जैसे – ककड़ी, खीरा इत्यादि


Q. रबी फसल क्या है? उदाहरण दें।

Ans — जिस फसल को शीत ऋतु यानी अक्टूबर-नवंबर में लगाया जाता है और ग्रीष्म ऋतु यानी मार्च-अप्रैल में काटा जाता है, रबी फसल कहलाता है।
जैसे- गेहूं, चना, मटर, जौ इत्यादि।


Q. खरीफ फसल किसे कहते हैं?

Ans — जिस फसल को जून-जुलाई में बोया जाता है तथा अक्टूबर-नवंबर में काटा जाता है, खरीफ फसल कहलाता है।
जैसे – चावल, कपास, गन्ना, मूंगफली इत्यादि।


Q. भारत को कृषि प्रधान देश क्यों कहते हैं?

Ans — भारत में लगभग 65% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। यदि सकल घरेलू उत्पाद के दृष्टिकोण से देखें तो इसका योगदान लगभग 26% है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। अतः भारत को कृषि प्रधान देश कह सकते हैं।


 

Q. कपास उत्पादन में महाराष्ट्र क्यों प्रसिद्ध है?

Ans — कपास उत्पादन में काली मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। कपास की खेती के लिए पाला रहित मौसम, शुष्क वातावरण के साथ-साथ तेज धूप का होना आवश्यक है। ये सभी भौगोलिक अवस्थाएं महाराष्ट्र में पाई जाती है। इसलिए महाराष्ट्र कपास उत्पादन में प्रसिद्ध है।


Q. व्यापारिक कृषि और निर्वाह कृषि में क्या अंतर है?

Ans — व्यापारिक कृषि-— आर्थिक लाभ कमाने के दृष्टिकोण से की जाने वाली कृषि व्यापारिक कृषि कहलाता है। इस कृषि में आधुनिक तकनीक का प्रयोग रासायनिक खाद, उच्च कोटि के बीज, समुचित सिंचाई तथा कीटनाशक आदि का भी प्रबंध करना होता है। जैसे गन्ना, मूंगफली, जूट इत्यादि।

निर्वाह कृषि –— पारंपरिक तरीके से, कम पूंजी लगाकर की जाने वाली कृषि, निर्वाह कृषि कहलाता है। इस कृषि में आधुनिक तकनीक का प्रयोग नहीं होता है। जैसे चावल, गेहूं, मकई इत्यादि


Q .भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है?

Ans — भारत कृषि प्रधान देश है। यहां लगभग 65% जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। कृषि से देश को अनेक प्रकार के खाद्य सामग्री प्राप्त हो जाती हैं । कृषि से बहुत सारे उद्योगों को कच्चे माल की प्राप्ति होती है। यह लोगों को रोजगार भी देती है। अतः हम कह सकते हैं कि कृषि का भारतीय अर्थव्यवस्था में अतुलनीय योगदान है।


Q. ऑपरेशन फ्लड क्या है?

Ans — ऑपरेशन फ्लड को श्वेत क्रांति के नाम से भी जानते हैं। इस क्रांति का संबंध दूध उत्पादन से है। यह क्रांति अधिक मात्रा में दूध उत्पादन के लिए चलाया गया।


Q. भारत में कृषि भूमि पर अधिक दबाव है कैसे?

Ans — भारत में लोगों के पीढ़ी दर पीढ़ी भूमि बटती जा रही है। इससे जोत भूमि का आकार घटता जा रहा है। यहां संतानों को भू स्वामित्व में विरासत का अधिकार प्राप्त है। किसान कम भूमि में ही अधिक पैदावार लेने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत में कृषि भूमि पर अधिक दबाव है।


Q. भारत विश्व का प्रमुख चाय निर्यात देश है क्यों?

Ans– भारत में चाय उत्पादन के लिए भौगोलिक परिस्थिति पाई जाती है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिले जैसे दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी की पहाड़ियां, दक्षिण में नीलगिरी पहाड़ी तथा असम में चाय की खेती की जाती है।
यह भारत की एक महत्वपूर्ण फसल है। चाय उत्पादन में भारत, विश्व में दूसरे स्थान पर है। इस प्रकार भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश है।


Q. भारत के कुछ रोपण प्रश्नों का नाम बताएं।

Ans — धान, चाय, रबड़, केला, कॉफी इत्यादि


<<<— PREVIOUS         *        NEXT —>>>

 


NEWSVIRALSK

Objective & Subjective प्रश्नों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें। यहां पर महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव ओर सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर शेयर किए जाते हैं।

*

social science chapter wise

 


Telegram channel  ? Join Click HERE
Krishi Chapter 2 Geography 10th Bihar
Krishi Chapter 2 Geography 10th Bihar

इसे भी पढ़ें: —

www.newsviralsk.com/ten.html

Bihar board latest news NewsViral SK

? Bihar ITI Enrance Exam GK  Science Question & Online Test CLICK Here

? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here

? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here

? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तरCLICK Here

बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group  —  ?Click here

?  बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group   —  ?Click here

? बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram —   ?Click here

?Facebook Fans Page लाइक करे ?Click here

? Twitter  पर जरूर फॉलो करें ?Click here

? बाल क्लास से संबंधित पोस्ट  के लिएCLICK Here

? घर बैठे मैट्रिक परीक्षा की तैयारी हेतु दिए गए  पर क्लिक करें  ?Click here

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here