Home current affairs Current Affairs Today | 29 September 2026 Current Affairs | Latest Current...

Current Affairs Today | 29 September 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK

37
0
SHARE

Table of Contents

Current Affairs Today | 29 September 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK

29 सितंबर 2026 के करेंट अफेयर्स में विश्व हृदय दिवस, KAZIND-2026 सैन्य अभ्यास, FIDE के नए अध्यक्ष, भारत की पहली LNG संचालित ट्रेन, सिकल सेल रोग से जुड़ी वैश्विक पहल, विश्व पर्यटन दिवस और एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां महत्वपूर्ण हैं।

Current Affairs MCQ Questions and Answers

Q. विश्व हृदय दिवस हर वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?

A. 27 सितंबर
B. 29 सितंबर
C. 28 सितंबर
D. 30 सितंबर

उत्तर: (B) 29 सितंबर

व्याख्या: विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हृदय रोगों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Q. KAZIND-2026 सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है?

A. उज्बेकिस्तान
B. किर्गिस्तान
C. कजाकिस्तान
D. ताजिकिस्तान

उत्तर: (C) कजाकिस्तान

व्याख्या: KAZIND-2026 भारत और कजाकिस्तान के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास है। 2026 का अभ्यास कजाकिस्तान में आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास 28 सितंबर 2026 को शुरू हुआ और 11 अक्टूबर तक चलेगी।

Q. 2026 में FIDE के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया?

A. विश्वनाथन आनंद
B. तिमुर तुर्लोव
C. अर्काडी द्वोरकोविच
D. डी. गुकेश

उत्तर: (B) तिमुर तुर्लोव

व्याख्या: 26 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में FIDE की जनरल असेंबली में तिमुर तुर्लोव को नया अध्यक्ष चुना गया। वे कजाकिस्तान से संबंधित हैं। विश्वनाथन आनंद को FIDE के डिप्टी प्रेसिडेंट के रूप में फिर से चुना गया। वे भारत के पहले ग्रैंडमास्टर हैं।

Q. FIDE ने 2026 को किस रूप में घोषित किया है?

A. ईयर ऑफ चेस इन एजुकेशन
B. ईयर ऑफ स्पोर्ट्स एजुकेशन
C. ईयर ऑफ इंटरनेशनल चेस
D. ईयर ऑफ युवा चेस

उत्तर: (A) ईयर ऑफ चेस इन एजुकेशन

व्याख्या: FIDE ने 2026 को “Year of Chess in Education” यानी शिक्षा में शतरंज का वर्ष घोषित किया है।

Q. भारत की पहली LNG संचालित डुअल-फ्यूल ट्रेन को किस रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया?

A. नई दिल्ली
B. मुंबई सेंट्रल
C. साबरमती
D. गांधीनगर

उत्तर: (C) साबरमती

व्याख्या: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साबरमती रेलवे स्टेशन से भारत की पहली LNG संचालित डुअल-फ्यूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन LNG और डीजल दोनों ईंधनों पर चल सकती है। इसके उपयोग से डीजल की खपत में कमी लाने का लक्ष्य है।

Q. भारत ने तीन टन क्षय रोग रोधी दवाओं की खेप किस देश को भेजी?

A. नेपाल
B. श्रीलंका
C. भूटान
D. बांग्लादेश

उत्तर: (B) श्रीलंका

व्याख्या: भारत ने श्रीलंका को तीन टन क्षय रोग यानी टीबी रोधी दवाओं की खेप भेजी। यह दोनों देशों के स्वास्थ्य सहयोग से जुड़ी पहल है।

Q. भारत और इथियोपिया ने हाल ही में कौन-सी बैठक आयोजित की?

A. पहली संयुक्त व्यापार बैठक
B. दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग बैठक
C. तीसरी समुद्री बैठक
D. दूसरी कृषि सहयोग बैठक

उत्तर: (B) दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग बैठक

व्याख्या: भारत और इथियोपिया के बीच दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों के रक्षा सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

Q. तमिलनाडु सरकार ने नवजात शिशुओं के लिए ‘थाई मामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना के तहत क्या देने की घोषणा की?

A. चांदी का सिक्का
B. 1 ग्राम सोने की अंगूठी
C. ₹10,000 की सहायता
D. चांदी की अंगूठी

उत्तर: (B) 1 ग्राम सोने की अंगूठी

व्याख्या: सरकारी अस्पताल में बच्चे के जन्म को बढ़ावा देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने यह योजना शुरू की है। इसके तहत नवजात शिशु को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देने की व्यवस्था है।

Q. भारत का पहला विश्वस्तरीय भू-वैज्ञानिक संग्रहालय किस शहर में विकसित किया जाएगा?

A. भोपाल
B. इंदौर
C. जबलपुर
D. ग्वालियर

उत्तर: (C) जबलपुर

व्याख्या: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारत का पहला विश्वस्तरीय भू-वैज्ञानिक संग्रहालय विकसित किए जाएंगे।

Q. 2026 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम किस विषय पर आधारित रही?

A. Tourism for Peace
B. डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पर्यटन को नया रूप देना
C. Sustainable Tourism for All
D. Tourism and Green Economy

उत्तर: (B) डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पर्यटन को नया रूप देना

व्याख्या: 2026 के विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर्यटन क्षेत्र में डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से जुड़ी रही।

Q. भारत और लाइबेरिया ने किस विषय पर ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स’ पहल शुरू की?

A. खाद्य सुरक्षा
B. शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा
C. साइबर सुरक्षा
D. कृषि विकास

उत्तर: (B) शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा

व्याख्या: भारत और लाइबेरिया ने जहाजों तथा नाविकों की सुरक्षा के लिए ‘Group of Friends on Safety and Security of Shipping and Seafarers’ पहल शुरू की।

Q. ‘One SCD’ वैश्विक साझेदारी का संबंध किस बीमारी से है?

A. मलेरिया
B. सिकल सेल रोग
C. डेंगू
D. तपेदिक

उत्तर: (B) सिकल सेल रोग

व्याख्या: One SCD पहल सिकल सेल रोग से संबंधित है। इसमें स्क्रीनिंग, शुरुआती पहचान, काउंसलिंग और उपचार को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। न्यूयॉर्क में One SCD पहल की लॉन्चिंग में भारत ने नाइजीरिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन और UNICEF के साथ सह-मेजबानी की।

Q. 2026 एशियन गेम्स में पुरुष जैवलिन थ्रो में यशवीर सिंह ने कौन सा पदक जीता?

A. स्वर्ण
B. रजत
C. कांस्य
D. कोई पदक नहीं

उत्तर: (B) रजत

व्याख्या: एशियन गेम्स 2026 में यशवीर सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में रोहित यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।

Q. एशियन गेम्स 2026 में 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?

A. गुलवीर सिंह
B. रोहित यादव
C. श्रीशंकर मुरली
D. पवन सहरावत

उत्तर: (A) गुलवीर सिंह

व्याख्या: 28 सितंबर को एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।

Q. एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक किसने जीता?

A. मनु भाकर
B. ईशा सिंह
C. सुरुचि
D. पिंकी बलहारा

उत्तर: (B) ईशा सिंह

व्याख्या: ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक से बहुत कम अंतर से चूक गईं।

Q. एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक किसने जीता?

A. पारुल चौधरी
B. विद्या रामराज
C. ईशा सिंह
D. गुलवीर सिंह

उत्तर: (A) पारुल चौधरी

व्याख्या: पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 28 सितंबर को भारत के खाते में एथलेटिक्स से यह पदक भी आया।



Static GK One Liner Questions Answers

Q. विश्व हृदय दिवस किस संगठन की पहल से जुड़ा है?
उत्तर: वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन।

Q. विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 2 सितंबर।

Q. भारत में नारियल की भूमि किस राज्य को कहा जाता है?
उत्तर: केरल।

Q. भारत में नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?
उत्तर: कर्नाटक।

Q. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 8 सितंबर।

Q. राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 14 सितंबर।

Q. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 15 सितंबर।

Q. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 16 सितंबर।

Q. विश्व बांस दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 18 सितंबर।

Q. अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 21 सितंबर।

Q. विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 27 सितंबर।

Q. विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1980।

Q. विश्व पर्यटन संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: मैड्रिड, स्पेन।

Q. FIDE की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 20 जुलाई 1924।

Q. FIDE का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: लुसाने, स्विट्जरलैंड।

Q. विश्व शतरंज दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 20 जुलाई।

Q. कजाकिस्तान की राजधानी क्या है?
उत्तर: अस्ताना।

Q. कजाकिस्तान की मुद्रा क्या है?
उत्तर: कजाकिस्तानी टेंगे।

Q. श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी क्या है?
उत्तर: श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे।

Q. श्रीलंका की मुद्रा क्या है?
उत्तर: श्रीलंकाई रुपया।

Q. इथियोपिया की राजधानी क्या है?
उत्तर: अदीस अबाबा।

Q. लाइबेरिया की राजधानी क्या है?
उत्तर: मोनरोविया।

Q. भारत में पहला रेलवे विद्युतीकरण कब हुआ था?
उत्तर: 3 फरवरी 1925।

Q. भारत में पहला रेलवे विद्युतीकरण किन स्टेशनों के बीच हुआ था?
उत्तर: बॉम्बे वीटी और कुर्ला हार्बर के बीच।

Q. भारत में पहला एशियन गेम्स कब आयोजित हुआ था?
उत्तर: 1951 में।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है।
  • KAZIND-2026 भारत और कजाकिस्तान के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • तिमुर तुर्लोव FIDE के नए अध्यक्ष और विश्वनाथन आनंद डिप्टी प्रेसिडेंट चुने गए हैं।
  • भारत की पहली LNG संचालित डुअल-फ्यूल ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से रवाना की गई।
  • One SCD वैश्विक साझेदारी सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग, पहचान, काउंसलिंग और उपचार से संबंधित है।
  • विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है और 2026 की थीम पर्यटन में डिजिटल तकनीक एवं AI से संबंधित है।
  • एशियन गेम्स 2026 में यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में रजत और रोहित यादव ने कांस्य पदक जीता।
  • 2026 एशियन गेम्स जापान के आईची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे हैं।
  • भारत और लाइबेरिया ने शिपिंग एवं नाविकों की सुरक्षा के लिए Group of Friends पहल शुरू की है।

**

*****

****

*****

****

****

***

***

***

******

****

****

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here