Home Chanakya niti Chanakya Niti Chhatron Ke Liye Vardan : चाणक्य नीति — परीक्षा के...

Chanakya Niti Chhatron Ke Liye Vardan : चाणक्य नीति — परीक्षा के समय तनाव हो तो, चाणक्य की इन नीतियों को जरूर अपनाएं

743
0
SHARE
Chanakya Niti Chhatron Ke Liye Vardan
Chanakya Niti Chhatron Ke Liye Vardan

Chanakya Niti Chhatron Ke Liye Vardan : चाणक्य नीति परीक्षा के समय तनाव हो तो, चाणक्य की इन नीतियों को जरूर अपनाएं

चाणक्य (अनुमानतः 376 ई॰पु॰ – 283 ई॰पु॰) आचार्य चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। उन्हें   कौटिल्य या विष्णुगुप्त नाम से भी जानते हैं। ऐसा माना जाता है कि चणक नामक व्यक्ति के पुत्र होने के कारण ही उनका नाम चाणक्य पड़ा।

आचार्य चाणक्य  कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति के महाविद्वान ,और अपने महाज्ञान का ‘कुटिल’ ‘सदुपयोग ,जनकल्याण तथा अखण्ड भारत के निर्माण जैसे सृजनात्मक कार्यो में करने के कारण वह ‘कौटिल्य’ के नाम से विख्यात हो गया।

चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य के अनुसार विद्यार्थी जीवन बहुत महत्वपूर्ण है, छात्रों के भविष्य का नींव छात्रों के व्यवहार और मेहनत  पर स्थापित है। आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में छात्रों के लिए काफी कुछ बताया है यदि छात्र इसे अपने जीवन में उपयोग करें तो उसे काफी लाभ मिलेगा।

वैसे भी परीक्षा के लिए चाणक्य का यह नीति काफी महत्व रखता है आचार्य चाणक्य छात्रों को जीवन में बेहतर करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं जो नीचे दिया गया है।

लक्ष्य पर गंभीरता

अचार्य चाणक्य कहते हैं कि छात्रों को जीवन में एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए और वह लक्ष्य है अच्छी शिक्षा प्राप्त करना। उनका कहना है कि मेहनत के अतिरिक्त कोई दूसरा रास्ता नहीं है जिससे सफलता प्राप्त कर सके।
ऐसे में छात्रों को एकाग्र होकर पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है, सोशल मीडिया से जितना बच कर रहेंगे उतना ही आपको फायदा मिलने वाला है।

दबाव में पढ़ाई न करें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि छात्रों को दबाव में रहकर नहीं पढ़ाई करना है। यदि आप दबाव में पढ़ाई करेंगे तो आपका फोकस पढ़ाई से हटकर अलग जगह चला जाएगा। ऐसे में अभिभावकों को भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि छात्रों को सकारात्मक परिवेश दिया जाए। सकात्मक सोच के साथ यदि छात्र पढ़ाई करेंगे तो वह निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

परीक्षा के दिनों में खासकर अभिभावक का नजर अपने बच्चों पर रहना चाहिए क्योंकि इस समय बच्चों के दिमाग में अनेक प्रकार के प्रश्न उठते रहते हैं जो उन्हें नकारात्मक बनाने पर मजबूर कर देता, इस स्थिति में अभिभावक और शिक्षक उन्हें सकारात्मक का तथ्य दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।

अनुशासन बनाएं रखें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य जीवन में अनुशासन का बड़ा ही महत्व है। इसकी शुरुआत छात्र जीवन से ही होता है छात्र को अनुशासित रहना बेहद जरूरी है। अनुशासन छात्र की सफलता की पहली सीढ़ी है। यदि आप समय के साथ पढ़ाई करते हैं, भोजन लेते हैं, नींद लेते हैं तो आप विषय वस्तु को भी आसानी से समझ सकेंगे।

चाणक्य का कहना है कि छात्रों को सुबह सवेरे जरूर पढ़ना चाहिए उस समय दिमाग तरोताजा रहता है तथा स्मरण शक्ति भी तेज होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करने से याद रहने की क्षमता और बढ़ जाती है।  इसलिए छात्रों को सुबह सवेरे जरूर पढ़ना चाहिए।

आलस्य न करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं छात्रों के लिए मेहनत ही उसका भविष्य तय करती है इसलिए आलस्य तो करना ही नहीं चाहिए। वैसे भी परीक्षा के दिनों में यदि कोई छात्र आलस्य का शिकार हो जाता है तो उसके लिए बहुत बड़ा नुकसान होता है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। इसलिए आलस्य को त्याग कर छात्रों को अपने पढ़ाई पर विशेष फोकस करना चाहिए।

उनका कहना है कि किसी भी कम को कल पर नहीं डालना चाहिए, जो आज करेंगे वही आपका काम बनेगा क्योंकि कल तो आता ही रहता है। किसी भी काम को कल के भरोसे छोड़ने वाले व्यक्ति कभी नहीं सफल हो सकते।

टाइम टेबल तैयार करें

कोई जरूरी नहीं है कि आप पूरे दिन किताब लेकर बैठे रहे, यह पढ़ाई का तरीका नहीं है। आपको पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल बनाने की जरूरत है। टाइम टेबल के द्वारा आप आसानी से अपने विषय वस्तु को समय पर कर सकेंगे, ऐसे में आपको दूसरे विषय का याद नहीं सताएगा और आप आसानी से पढ़ाई कर पाएंगे।

Chanakya Niti Chhatron Ke Liye Vardan
Chanakya Niti Chhatron Ke Liye Vardan

Chanakya Niti Chhatron Ke Liye Vardan : चाणक्य नीति परीक्षा के समय तनाव हो तो, चाणक्य की इन नीतियों को जरूर अपनाएं

इसे भी पढ़ें

Chanakya Niti : यदि आपके पत्नी में ये 4 गुण है तो मुसीबत भी आने से पहले एक बार सोचेगा

Chanakya Niti : अपने जीवन में पांच प्रकार के लोगों से दूर रहना नहीं तो बर्बाद हो जाओगे

Chanakya Niti: मनुष्य को गधे से सीखना चाहिए तीन बातें, आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता

Chanakya Niti  : आखरी दम तक स्त्री अपने पति से यह बातें छुपाती है, खुद टेस्ट लेकर देख सकते हैं

Chanakya Niti  : आखरी दम तक स्त्री अपने पति से यह बातें छुपाती है, खुद टेस्ट लेकर देख सकते हैं

70+ Best Chanakya Quotes In Hindi | आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार चाणक्य नीति

Chanakya Niti : ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, गरीबी में पैदा लेने के बावजूद बन जाते हैं अमीर

Chanakya Niti: धन के तीन गति के बारे में चाणक्य क्या कहते हैं, जाने

Read MORE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here