Sukanya Samriddhi Yojana 2022 Update : सुकन्या खाता धारकों के लिए खुशखबरी! संपूर्ण जानकारियां आपके लिए
सुकन्या समृद्धि योजना से लाभ प्राप्त करने वाले खाताधारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बेटियों को अधिक से अधिक लाभ मिलने की संभावना दिख रही है।
आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना जोकि छोटी बचत योजना के अंतर्गत आता है इसमें बेटियों के लिए अधिक ब्याज का लाभ दिया जाता है। मुख्य रूप से सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा बेटियों के लिए ही शुरू की गई।
Sukanya Samriddhi Yojana 2022 Update
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी अनुसार सरकार द्वारा सितंबर तिमाही में सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर में बदलाव की योजना बना रही है। इस प्रकार सरकार हर तिमाही इस योजना के हित की समीक्षा करेंगे।
जैसा कि आपको पता है कि सुकन्या समृद्धि योजना में खाताधारकों को जोकि पूर्ण रूप से बेटियों के लिए बना हुआ है उसमें निवेश करने वालों को 7.6% दर से ब्याज का लाभ प्राप्त होता है।

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोलें
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपनी बेटी के लिए खाता खुलवा सकते हैं, इसका अकाउंट खुलवाने के लिए आप पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में भी जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि का खाता खुलवाने के लिए आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र साथ में अभिभावक का पहचान पत्र जमा करना पड़ता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए आपको मात्र ₹250 जमा करने होते हैं। खाता खोलने के लिए आपकी बेटी की आयु जन्म से 10 साल तक होना आवश्यक है।
इस खाता में आप न्यूनतम ₹250 वार्षिक जमा कर सकते हैं और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। इस योजना में खाताधारक को बेटी की आयु 15 वर्ष तक राशि जमा करना पड़ता है।

Sukanya Samriddhi Yojana : सुकन्या समृद्धि योजना में से पैसे कब निकालें
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाता से खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष तक या फिर लड़की के 18 वर्ष की आयु होने पर उनके शादी तक जारी रहेगा।
बेटी की उच्च शिक्षा हेतु राशि के 50% की आंशिक निकासी की अनुमति दी जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप साल में एक ही बार पैसा निकासी कर सकेंगे। अधिकतम 5 साल की अवधि के लिए किस्तों में पैसे प्राप्त कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि खाता धारक की मृत्यु के मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर खाता को तत्पश्चात बंद कर दिया जाता है और खाता की शेष राशि का भुगतान बंद होने के 1 महीने के भीतर ब्याज सहित खाताधारक के अभिभावक को प्राप्त होता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाता को भारत में कहीं भी स्थानांतरित कर सकते हैं। स्थानांतरण बिल्कुल निशुल्क है इसके लिए खाताधारक के निवास स्थान के स्थानांतरण का प्रमाण पत्र देना होता है।
यदि कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो आवेदक को उस डाकघर या बैंक को एक सौ रुपए का भुगतान करना पड़ता है।

और भी ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं
- PM Gramin Awas Yojana Verification 2025: पूरी प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी जानकारी
- Bihar Jeevika Yojana Online Registration: बिहार जीविका योजना 2025 – महिलाओं को 10,000 से 2 लाख रुपये तक की मदद, ऐसे करें घर बैठे रजिस्ट्रेशन
- Bihar Graduation Scholarship 50000 Status Check 2025: रजिस्ट्रेशन स्टेटस ऐसे करें चेक और पाएं ₹50,000 की स्कॉलरशिप
- Ration Card Bihar Online Apply 2025: बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- Pan Card Online Apply : पैन कार्ड बनवाना हुआ आसान घर बैठे 5 मिनट में ऑनलाइन आवेदन करें, यहाँ देखें पूरा प्रोसेस
- बिहार सरकार श्रमिकों को देगी मुफ्त में साइकिल | Bihar Labour Free Cycle Yojana 2024
- Bihar Prakhand Parivahan Yojana 2024: मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2024 (दूसरा चरण) ऑनलाइन शुरू मिलेगा 5 लाख रुपए
- Deen Dayal Sparsh Yojana Scholarship 2024: पोस्ट ऑफिस से ₹6,000 की स्कालरशिप, ऐसे प्राप्त करें
- Mukhymantri Udymi Yojana Latest update: नीतीश सरकार दे रही 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, क्या है प्रक्रियाएं
- E Kalyan Bihar Scholarship 2022 : छात्रवृत्ति स्कीम मैट्रिक पास ₹10,000, इंटर पास ₹25,000, स्नातक पास ₹50,000

आपका दिन मंगलमय हो




Views Today : 175
Views Yesterday : 428
Views Last 7 days : 3500

