Home QB 10th SST 10th Social Science MCQ special set 

10th Social Science MCQ special set 

24
0
SHARE

10th Social Science MCQ special set

Bihar Board Class 10th Social Science 50 Important MCQs

1. यूरोप का मरीज किसे कहा जाता था? (A) तुर्की (B) इटली (C) इंग्लैंड (D) फ्रांस

2. यंग यूरोप की स्थापना किसने की थी? (A) कावूर (B) मेजिनी (C) गैरीबाल्डी (D) बिस्मार्क

3. ‘दास कैपिटल’ की रचना किसने की थी? (A) एंजिल्स (B) दोस्तोवस्की (C) कार्ल मार्क्स (D) टॉलस्टॉय

4. रक्त एवं लौह की नीति का अवलंबन किसने किया था? (A) मेजिनी (B) हिटलर (C) बिस्मार्क (D) विलियम प्रथम

5. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? (A) 1 अप्रैल (B) 1 मई (C) 1 जून (D) 1 जुलाई

6. फ्रैंकफर्ट की संधि किस वर्ष हुई थी? (A) 1864 ई. (B) 1866 ई. (C) 1870 ई. (D) 1871 ई.

7. सेडोवा का युद्ध किसके बीच हुआ था? (A) ऑस्ट्रिया और प्रसा (B) प्रसा और फ्रांस (C) इटली और रोम (D) फ्रांस और इंग्लैंड

8. सेफटी लैम्प का आविष्कार किसने किया था? (A) जेम्स वाट (B) हम्फ्री डेवी (C) जॉन के (D) क्राम्पटन

9. भारत में राष्ट्रपिता के रूप में किसे जाना जाता है? (A) जवाहरलाल नेहरू (B) सुभाष चंद्र बोस (C) महात्मा गांधी (D) भगत सिंह

10. असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित हुआ? (A) सितंबर 1920 कलकत्ता (B) अक्टूबर 1920 अहमदाबाद (C) नवंबर 1920 फैजपुर (D) दिसंबर 1920 नागपुर

11. जलियांवाला बाग हत्याकांड किस तिथि को हुआ था? (A) 13 अप्रैल 1919 (B) 14 अप्रैल 1919 (C) 15 अप्रैल 1919 (D) 16 अप्रैल 1919

12. रंपा विद्रोह किस वर्ष हुआ था? (A) 1916 (B) 1917 (C) 1918 (D) 1919

13. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी? (A) 1875 (B) 1880 (C) 1885 (D) 1890

14. पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव कांग्रेस के किस वार्षिक अधिवेशन में पारित हुआ? (A) 1929 लाहौर (B) 1931 कराची (C) 1933 कलकत्ता (D) 1937 फैजपुर

15. टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना कब की गई थी? (A) 1854 (B) 1907 (C) 1915 (D) 1923

16. वाष्प इंजन का आविष्कार किसने किया था? (A) जेम्स वाट (B) हम्फ्री डेवी (C) जॉर्ज स्टीफेंसन (D) रॉबर्ट फुल्टन

17. वामपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की स्थापना कब हुई? (A) 1848 (B) 1881 (C) 1885 (D) 1920

18. पटना में ‘गोलघर’ का निर्माण किस उद्देश्य से किया गया था? (A) सैनिक रखने के लिए (B) अस्त्र-शस्त्र रखने के लिए (C) अनाज रखने के लिए (D) पूजा करने के लिए

19. गिरमिटिया मजदूर बिहार के किस क्षेत्र से भेजे जाते थे? (A) पूर्वी क्षेत्र (B) पश्चिमी क्षेत्र (C) उत्तरी क्षेत्र (D) दक्षिणी क्षेत्र

20. ‘विश्वव्यापी आर्थिक संकट’ किस वर्ष आरंभ हुआ था? (A) 1914 (B) 1919 (C) 1929 (D) 1939

21. सोपानी कृषि किस राज्य में प्रचलित है? (A) हरियाणा (B) पंजाब (C) बिहार का मैदानी क्षेत्र (D) उत्तराखंड

22. मरुस्थलीय मृदा का विस्तार निम्न में से कहाँ है? (A) उत्तर प्रदेश (B) राजस्थान (C) कर्नाटक (D) महाराष्ट्र

23. काली मृदा का दूसरा नाम क्या है? (A) बलुई मृदा (B) रेगुर मृदा (C) लाल मृदा (D) पर्वतीय मृदा

24. भारत के किस राज्य में वन का सबसे अधिक विस्तार है? (A) केरल (B) कर्नाटक (C) मध्य प्रदेश (D) उत्तर प्रदेश

25. भारत में सबसे अधिक कोयला उत्पादक राज्य कौन है? (A) पश्चिम बंगाल (B) झारखंड (C) ओडिशा (D) छत्तीसगढ़

26. सीमेंट उद्योग का सबसे प्रमुख कच्चा माल क्या है? (A) चूना पत्थर (B) बॉक्साइट (C) ग्रेनाइट (D) लोहा

27. भारत का प्रथम तेलशोधक कारखाना कहाँ स्थित है? (A) मथुरा (B) बरौनी (C) डिग्बोई (D) गुवाहाटी

28. एशिया का सबसे बड़ा परमाणु विद्युत गृह कौन-सा है? (A) तारापुर (B) कलपक्कम (C) नरोरा (D) कैगा

29. कौन-सा ऊर्जा स्रोत नवीकरणीय है? (A) कोयला (B) पेट्रोलियम (C) जल (D) प्राकृतिक गैस

30. किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है? (A) गंगा (B) गंडक (C) कोशी (D) पुनपुन

31. भारतीय संविधान के अनुसार भारत को घोषित किया गया है: (A) सम्प्रभु राज्य (B) धर्मनिरपेक्ष राज्य (C) राज्यों का संघ (D) इनमें से कोई नहीं

32. बिहार में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं? (A) 50% (B) 33% (C) 25% (D) 40%

33. संघात्मक सरकार का उदाहरण इनमें से कौन है? (A) अमेरिका (B) ब्रिटेन (C) चीन (D) इनमें से कोई नहीं

34. झारखंड राज्य का गठन कब हुआ था? (A) 1 नवंबर 2000 (B) 9 नवंबर 2000 (C) 15 नवंबर 2000 (D) 15 नवंबर 2001

35. ‘लोकतंत्र का प्राण’ किसे कहा जाता है? (A) संविधान को (B) न्यायपालिका को (C) राजनीतिक दल को (D) प्रेस को

36. भारत में किस प्रकार की शासन प्रणाली है? (A) अध्यक्षीय और एकात्मक (B) संसदीय और संघीय (C) संसदीय और एकात्मक (D) अध्यक्षीय और संघीय

37. भारत में योजना आयोग का गठन कब किया गया था? (A) 15 मार्च 1950 (B) 15 सितंबर 1950 (C) 15 अक्टूबर 1951 (D) इनमें से कोई नहीं

38. भारत में वित्तीय वर्ष कहा जाता है: (A) 1 जनवरी से 31 दिसंबर (B) 1 जुलाई से 30 जून (C) 1 अप्रैल से 31 मार्च (D) 1 सितंबर से 31 अगस्त

39. अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र को ‘द्वितीयक क्षेत्र’ कहा जाता है? (A) कृषि क्षेत्र (B) उद्योग क्षेत्र (C) सेवा क्षेत्र (D) इनमें से कोई नहीं

40. भारत में किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है? (A) बिहार (B) पंजाब (C) हरियाणा (D) गोवा

41. भारत में केंद्रीय बैंक (Central Bank) कौन-सा है? (A) भारतीय स्टेट बैंक (B) बैंक ऑफ बड़ौदा (C) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) (D) पंजाब नेशनल बैंक

42. व्यावसायिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण पहली बार कब किया गया था? (A) 1966 (B) 1969 (C) 1975 (D) 1980

43. उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है? (A) 17 मार्च (B) 15 मार्च (C) 19 अप्रैल (D) 22 अप्रैल

44. सोने के आभूषणों की शुद्धता की पहचान किस चिह्न द्वारा की जाती है? (A) एगमार्क (B) हॉलमार्क (C) आईएसआई मार्क (D) इकोमार्क

45. वैश्वीकरण के मुख्य अंग कितने हैं? (A) 1 (B) 2 (C) 5 (D) 4

46. सुनामी का मुख्य कारण क्या है? (A) समुद्र में भूकंप आना (B) स्थलीय क्षेत्र पर भूकंप आना (C) द्वीप पर भूकंप आना (D) इनमें से कोई नहीं

47. नदियों में बाढ़ आने का मुख्य कारण क्या है? (A) जल की अधिकता (B) नदी की तली में अवसाद का जमाव (C) वर्षा की अधिकता (D) इनमें से सभी

48. भूकंप संभावित क्षेत्रों में भवनों की आकृति कैसी होनी चाहिए? (A) अंडाकार (B) त्रिभुजाकार (C) चौकोर (D) आयताकार

49. सूखे के लिए जिम्मेदार प्राकृतिक कारक कौन-सा है? (A) वर्षा की कमी (B) भूकंप (C) बाढ़ (D) ज्वालामुखी विस्फोट

50. मानव शरीर में आग से जलने की स्थिति में प्राथमिक उपचार क्या करना चाहिए? (A) ठंडा पानी डालना चाहिए (B) गर्म पानी डालना चाहिए (C) अस्पताल पहुँचाना (D) इनमें से कोई नहीं

Answer Sheet (उत्तर-पत्रक)

प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर
1 A 11 A 21 D 31 C 41 C
2 B 12 A 22 B 32 A 42 B
3 C 13 C 23 B 33 A 43 B
4 C 14 A 24 C 34 C 44 B
5 B 15 B 25 B 35 C 45 C
6 D 16 A 26 A 36 B 46 A
7 A 17 D 27 C 37 A 47 D
8 B 18 C 28 A 38 C 48 D
9 C 19 B 29 C 39 B 49 A
10 A 20 C 30 C 40 A 50 A

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here