Home समाचार Masaurhi Viral Video Bobby: बिहार के 8 साल का बॉबी दसवीं तक...

Masaurhi Viral Video Bobby: बिहार के 8 साल का बॉबी दसवीं तक गणित पढ़ाता है, छोटे ‘खान सर’ लोग कहते हैं

634
0
SHARE
Masaurhi Viral Video Bobby
Masaurhi Viral Video Bobby

Masaurhi Viral Video Bobby: बिहार के 8 साल का बॉबी दसवीं तक गणित पढ़ाता है, छोटे ‘खान सर’ लोग कहते हैं

अरे दोस्तों बिहार का इतिहास बहुत ही पुराना है यहां ऐसे प्रतिभागी जन्म लेते हैं जो दुनिया को भी सोचने के लिए मजबूर कर देता।

बीते दिन आप नालंदा के सोनू के विषय में काफी कुछ सुने। Nalanda Viral Boy Sonu काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है। अभी वह अपना पढ़ाई कर रहे हैं साथ ही यूट्यूब पर भी पढ़ाते हैं।

दोस्तों अब पटना के मसौड़ी का बॉबी काफी वायरल हो रहा है। Masaurhi Viral Video सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इन्हें छोटे खान सर का उपमा दे रहे हैं।

बॉबी में क्या खास बात है आज हम जाने का प्रयास करते हैं। बॉबी क्लास तीसरी का छात्र है और वह दसवीं के छात्रों को गणित पढ़ाते हैं।

उनके पढ़ाने का तरीका देखकर लोग तारीफ के पुल बना रहे। गणित में समझाने का निराला तरीका और कॉन्फिडेंस सोचने पर मजबूर कर देता है।

पटना जिला का मसौढी जिस का पुराना नाम तारेगना था, यह छात्र भारत के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट का कर्म क्षेत्र है।

आपको बता देती बॉबी के पिताजी गांव में एक छोटा सा स्कूल चला रहे हैं। उनके पिताजी राजकुमार दसवीं तक के बच्चों को कोचिंग भी देते हैं ‌। बॉबी अपने पिताजी के पास ही कोचिंग भी कर रहे हैं। पिताजी के नहीं रहने पर बॉबी नवमी तथा दसवीं के छात्रों को गणित विषय पढ़ाते हैं।

8 वर्ष का बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ रहे हैं और नौवीं दसवीं के गणित चुटकियों में हल कर रहे हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं बॉबी 200 से भी अधिक गणित के फार्मूले याद कर लिए हैं। उन्हें बीजगणित बनाने में काफी अच्छा लगता है। उनके पिताजी से पूछने पर पता चलता है कि वह 4 वर्ष की अवस्था से है गणित बनाना शुरू कर दिया था। यह लड़का गणित में काफी रूचि रखने लगा।

वैसे यह अन्य बच्चों की तरह ही है किंतु जब पढ़ाने के लिए आता है तो उनके समझाने के तरीके देखकर अच्छे-अच्छे लोग सोचने लगते हैं।

बॉबी को गणित बनाने में काफी आनंद आता है। वह बड़ा होकर एक वैज्ञानिक बनना चाहता है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here