Bihar Board 12th Answer Key 2026 Download
Bihar Board 12th Answer Key 2026 Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 की ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
Board द्वारा उत्तर कुंजी कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल कोर्स के सभी विषयों के लिए जारी की गई है। विषय-विशेषज्ञों की टीम ने सही उत्तर तैयार करके इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है।
इतना ही नहीं अगर किसी छात्र या संबंधित व्यक्ति को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 6 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
इसके लिए biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर जाकर लॉगइन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सभी विषयों में 50% अंक ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के थे, जिनका उत्तर OMR शीट पर दिया गया था। आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर से लॉगइन कर विषयवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
हम आपके साथ डाइरेक्ट लिंक शेयर कर रहे हैं।
Direct Link: biharboardonline.com
objection.biharboardonline.com




Views Today : 571
Views Yesterday : 946
Views Last 7 days : 6671
