Home T20 world cup IND vs PAK: कोलंबो में महामुकाबला, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और किसका पलड़ा...

IND vs PAK: कोलंबो में महामुकाबला, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और किसका पलड़ा भारी

32
0
SHARE

IND vs PAK: कोलंबो में महामुकाबला, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और किसका पलड़ा भारी

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप ए में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।

यह हाई वोल्टेज मैच श्रीलंका में आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय हैं और अंक तालिका में टॉप दो स्थानों पर बनी हुई हैं, इसलिए यह मुकाबला ग्रुप में नंबर-1 बनने के लिए बेहद अहम है।

भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था। इसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की।

चार अंकों और शानदार नेट रन रेट (+3 से ज्यादा) के साथ भारत फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर है। टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग संतुलित नजर आ रहा है।

वहीं पाकिस्तान की टीम भी अच्छे फॉर्म में है। पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को करीबी मुकाबले में हराया। इसके बाद अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।

पाकिस्तान के भी चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.932 है, जिससे वह दूसरे स्थान पर  बने हुए है।

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात किया जाए तो आंकड़े भारत के पक्ष में हैं।

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते हैं और पाकिस्तान को 3 मैचों में जीत मिली है।

T20 वर्ल्ड कप में भी भारत का दबदबा साफ दिखाई देता है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें 8 बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने 7 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है।

ऐसे में एक बार फिर फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here