USA vs NED : नीदरलैंड पर अमेरिका की ऐतिहासिक जीत, 93 रन से डच टीम को दी मात
ICC T20 World Cup 2026 में अमेरिका ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
कप्तान मोनांक पटेल की अगुआई में अमेरिकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। यह T20 International में नीदरलैंड के खिलाफ अमेरिका की पहली जीत है।
अमेरिका की शुरुआत संतुलित रही। मोनांक पटेल और शायान जहांगीर ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। जहांगीर 20 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद पटेल ने साईतेजा मुक्कामल्ला के साथ 55 रनों की अहम साझेदारी की। कप्तान पटेल 36 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।
मध्यक्रम में साईतेजा ने जिम्मेदारी संभाली और शुभम रंजने के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
साईतेजा ने 51 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। शुभम रंजने 48 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने तीन विकेट लिए।
197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही। अमेरिकी गेंदबाजों ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा। बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट 21 रन देकर झटके।
उन्होंने मैक्स ओ’दोऊद, बास डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स और रोलोफ वैन डेर मेरवे को पवेलियन भेजा।
नॉस्थुश केंजिगे ने भी अहम विकेट लिया। पिच धीमी होने के कारण डच बल्लेबाज खुलकर खेल नहीं सके और पूरी टीम 103 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ अमेरिका ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।




Views Today : 21
Views Yesterday : 399
Views Last 7 days : 2817

