Kalp Kya Hai : कल्प क्या है? चारों युगों की अवधि कितनी है?
कल्प हिन्दुओं के सृष्टिक्रम तथा विकास की गणना हेतु बहुत लम्बी मापन इकाई है। कल्प शब्द का उल्लेख वैदिक हिंदू धर्म ग्रंथों में मिलता है।
Kalp Kya Hai : कल्प क्या है?
शास्त्रों के अनुसार कल्प समय की अंतिम ईकाई के पहले की गणना है। जिस प्रकार रूपए की गणना हेतु हजार, लाख, करोड़, अरब और नील होते हैं ठीक उसी प्रकार कल्प अंतिम से पहले की गणना है।
कल्प के विषय में कहा गया है कि हिंदू धर्म में धरती के इतिहास कल्प है। कल्प के बाद ब्रह्मा और फिर महाप्रलय होकर पुन: सृष्टि का निर्माण होता है।
हिंदू धर्म के अनुसार 30 कल्प के हैं जबकि जैन धर्म में 12 कल्प बताए गए हैं।
30 कल्प इस प्रकार है
श्वेत, नीललोहित, वामदेव, रथनतारा, रौरव, देवा, वृत, कंद्रप, साध्य, ईशान, तमाह, सारस्वत, उडान, गरूढ़, कुर्म, नरसिंह, समान, आग्नेय, सोम, मानव, तत्पुमन, वैकुंठ, लक्ष्मी, अघोर, वराह, वैराज, गौरी, महेश्वर, पितृ
12 कल्प इस प्रकार है
सौधर्म, ईशान, सानत्कुमार, माहेन्द्र, ब्रह्म, लांतव, महाशुक्र, सहस्रार, आनत, प्राणत, आरण और अच्युत
किंतु प्रमुख पांच कल्पों का ही गाथा में पुराणकारों रखने का प्रयास किए हैं।
जिस प्रकार मनुष्य की आयु 100 वर्ष निर्धारित की गई है, ठीक उसी प्रकार ब्रह्मा जी की आयु भी एक 100 वर्ष है।
किंतु दोनों की गणना में काफी फर्क है। अब यहां समझने वाली बात यह है कि मनुष्य की आयु और ब्रह्मा जी की आयु में कितना का अंतर आता है इसे समझना बेहद जरूरी है।
इस लेख का मुख्य प्रश्न कल्प से संबंधित है इसलिए कल्प के विषय में जानना जरूरी है।
ब्रह्मा जी का एक दिन एक कल्प कहलाता है। यदि प्रलय की बात करें तो ब्रह्मा जी के लिए यह मात्र एक रात का खेल है। इसके बाद इसके बाद पुनः सृष्टि होती है। एक कल्प 4 अरब 32 करोड़ मानव वर्ष के बराबर होते है।
मानव वर्ष गणित के अनुसार 360 दिनों का एक दिव्य अहोरात्र होता है।
दिव्य 12000 वर्ष = एक चतुर्युगी
71 चतुर्युगी = एक मन्वन्तर
1000चतुरयुगी = एक कल्प
एक कल्प = 4 अरब 32 करोड़ वर्ष (4,32,00,00,000 वर्ष)
चारों युगों की अवधि —
सत्युग– 17 लाख 28 हजार वर्ष
त्रेता –12 लाख 96 हजार वर्ष
द्वापर–8 लाख 64 हजार वर्ष
कलियुग– 4 लाख 32 हजार वर्ष
Disclaimer: उपरोक्त सभी जानकारियां इंटरनेट की सहायता से ली गई है। किसी भी प्रकार का संशय या संदेह उत्पन्न होने पर, इससे संबंधित धर्म ग्रंथ के विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। सत्यता की पुष्टि के लिए Newsviralsk.com जिम्मेवार नहीं है।

इसे भी पढ़ें
कलश स्थापना के विषय में संपूर्ण जानकारियां शुभ मुहूर्त क्या है?





Views Today : 32
Views Yesterday : 428
Views Last 7 days : 3357

