Home jac board exam latest news JAC Board Result 2022 Topper ko milega Laptop : झारखंड बोर्ड के...

JAC Board Result 2022 Topper ko milega Laptop : झारखंड बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की टॉपर छात्र को मिलेगा लैपटॉप और फोन

795
0
SHARE
JAC Board Result 2022 Topper ko milega Laptop
JAC Board Result 2022 Topper ko milega Laptop

JAC Board Result 2022 Topper ko milega Laptop : झारखंड बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की टॉपर छात्र को मिलेगा लैपटॉप और फोन

JAC 10th 12th Exam 2022 : झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं की टॉपर छात्र को पुरस्कार राशि के साथ-साथ टॉप 3 छात्रों को इस वर्ष से लैपटॉप और स्मार्टफोन भी प्रदान किया जाएगा।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), CBSE और ICSE बोर्ड में झारखंड अंतर्गत टॉप 3 आने वाले छात्र छात्राओं को निर्धारित की गई राशि के अतिरिक्त लैपटॉप वाला स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है।

इसके साथ ही इसका प्रस्ताव भी तैयार किया गया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास सहमति के लिए भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री से सहमति मिल जाने के बाद इसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

राज्य के शिक्षा विभाग ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के तीनों संकाय के शीर्ष 3 छात्र छात्राओं के सूची की मांग की है। वहीं दूसरी ओर CBSE ओर ICSE बोर्ड के पत्र लिखकर राज्य अंतर्गत उनके द्वारा शीर्ष 3 में आने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट की मांग की गई है।

झारखंड सरकार झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर उन सभी टॉपर को सम्मानित करने की तैयारी में लगे हुए हैं। यदि सभी बोर्ड के द्वारा टॉपर के नाम आने और वेरिफिकेशन में समय लगता है तो सम्मान समारोह अगली तारीख को भी हो सकती है।

राज्य के 10वीं और 12वीं के टॉपर को ₹3 लाख, दूसरे टॉपर को 2 लाख और तीसरे नंबर पर आने वाले को एक लाख की राशि प्रदान की जाएगी । बजट में नहीं आने के कारण 2021 में टॉपर्स को राशि से सम्मानित नहीं किया गया था।

JAC Board Result 2022 Topper ko milega Laptop
JAC Board Result 2022 Topper ko milega Laptop

झारखंड बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट लिंक—-> Click Here



इसे भी पढ़ें

atozsk
Atozsk

झारखंड बोर्ड से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

Jac board button

आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं

Telegram NewsViralSK

Disclaimer newsviralsk image

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here