Jharkhand School Opening News : मौसम बदलते ही झारखंड में खुला सभी स्कूल, सिर्फ इस जगह रहेगी छुट्टी लेकिन क्यों, जाने यहां पर
Jharkhand School News : अधिकतर राज्य के स्कूली बच्चे गर्मी छुट्टी शुरू होने के इंतजार में है वहीं दूसरी झारखंड में मौसम सुधार होने के साथ ही छुट्टियां को खत्म कर दिया गया है।
उत्तर भारत के अधिकतर राज्य अत्यधिक गर्मी की चपेट में है। बच्चे हो या बड़े सभी लोग भयानक गर्मी से परेशान है। लेकिन झारखंड में मौसम ने करवटें बदल ली है। मौसम सुधार होते ही झारखंड में स्कूलों को खोल दिया गया है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची की ओर से आदेश दिया गया है कि सभी श्रेणी के स्कूल को सोमवार 13 मई से खोला जाए। यह आदेश राज्य के संयुक्त शिक्षा सचिव आनंद किशोर लाल के द्वारा जारी किया गया है।
भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड के स्कूलों में KG कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक की क्लास को स्थगित कर दिया गया था और नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के अभ्यर्थियों का समय सुबह 7:00 से 11:30 तक बदलाव कर दिया गया था।
लेकिन अब मौसम में सुधार होने के कारण स्कूलों का संचालन शुरू करने का आदेश दिया गया है। लेकिन रांची के कुछ स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी है और कुछ की बसें चुनाव ड्यूटी में लगे पड़े हैं। इसी कारण से कुछ स्कूल अभी भी बंद है।
Jharkhand Schools Open : प्रत्येक स्कूलों के लिए एक ही आदेश
झारखंड के सभी सरकारी, निजी (Private) और सरकारी सहायता प्राप्त सभी स्कूलों को यह आदेश दिया गया है। लेकिन छात्रों को सलाह दिया गया है कि वह अपने स्कूल में जाकर शिक्षक से टाइम और छुट्टी की स्थिति को कंफर्म रूप से जांच लें।
बताया गया है कि कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टी शुरू कर दी गई थी ऐसे में यह भी हो सकता है कि यह सरकारी आदेश उन स्कूलों पर लागू न हो। इसके साथ ही जहां भी स्कूल बसें चुनाव ड्यूटी में लगे हुई है उन स्कूलों को अपना स्टेटस छात्रों या उनके अभिभावकों को बता देना जरूरी है।




Views Today : 125
Views Yesterday : 1271
Views Last 7 days : 9375

