फ्रांस में राष्ट्रवाद के विषय में आप क्या जानते हैं।
Answer –यूरोप में राष्ट्रवाद की सही रूप से अभिव्यक्ति सबसे पहले फ्रांस में हुई थी। क्रांति के पूर्व वहां बूर्बो राजवंश का निरंकुश शासन व्याप्त था। क्रांति के समय वहां के राजा लुई 16 वा शासन कर रहे थे। जनता द्वारा क्रांति के माध्यम से तानाशाही को समाप्त किया गया और सत्ता जनता के हाथों में चली गई। इस प्रकार जनता राष्ट्र की नियती निर्धारित करने वाले खुद बन गए।
क्रांतिकारियों के द्वारा राष्ट्रीयता और सामूहिक पहचान बनाने की भावना विकसित किया गया। नए संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार देकर समानता की स्थापना पर जोड़ दी गई।
इतना ही नहीं राजवंशी झंडा को हटाकर राष्ट्रध्वज के रूप में नई झंडा अपनाई गई। पुरानी संस्था का नाम बदलकर नेशनल असेंबली गठित किया गया और सबसे खास बात यह रहा कि सदस्यों का निर्वाचन सक्रिय नागरिकों द्वारा किया गया।
मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा की गई। यहां पर निम्न बातों पर विशेष ध्यान रखा गया।
>>संप्रभुता राज्य में निहित है व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह में नहीं।
>>नागरिकों की स्वतंत्रता का रक्षा करना तथा समान अधिकार प्रदान करना राज्य का कर्तव्य है।
,
और भी अधिक प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए नीचे दिए गए प्रश्नों पर क्लिक करें
- उदारवादी राष्ट्रवाद के बारे में आप क्या जानते हैं?
- 18वीं शताब्दी में यूरोप में राष्ट्रवाद का निर्माण कैसे हुआ?
- राष्ट्रवाद के प्रसार में नेपोलियन बोनापार्ट का क्या योगदान रहा?
- फ्रांस में राष्ट्रवाद के विषय में आप क्या जानते हैं।
- जर्मनी के एकीकरण की क्या बाधाएं थी?
- यूरोप में राष्ट्रवाद की क्या अवधारणा थी?