Home current affairs Current Affairs Today | 24 July 2026 Current Affairs | Latest Current...

Current Affairs Today | 24 July 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK

18
0
SHARE

Current Affairs Today | 24 July 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK

परिचय

24 जुलाई 2026 के करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय आयकर दिवस, गुजरात का समरस विद्या सेतु मेगा अभियान, DRDO की कुसा मिसाइल का सफल परीक्षण, तमिलनाडु का पहला जलवायु अनुकूल गांव, वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026, चेन्नई ग्रैंड मास्टर, फ्रांस का सोशल मीडिया प्रतिबंध कानून तथा कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ शामिल हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह लेख अत्यंत उपयोगी है।


Current Affairs MCQ Questions and Answers

Q. राष्ट्रीय आयकर दिवस कब मनाया जाता है?

A. 22 जुलाई

B. 24 जुलाई

C. 25 जुलाई

D. 26 जुलाई

उत्तर: B

व्याख्या: प्रत्येक वर्ष 24 जुलाई को लोगों में आयकर भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आयकर दिवस मनाया जाता है।


Q. समरस विद्या सेतु मेगा अभियान किस राज्य में शुरू किया गया है?

A. राजस्थान

B. महाराष्ट्र

C. गुजरात

D. मध्य प्रदेश

उत्तर: C

व्याख्या: स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए गुजरात सरकार ने यह अभियान शुरू किया है।


Q. DRDO ने लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली ‘कुसा’ मिसाइल का पहला सफल परीक्षण कहाँ किया?

A. पोखरण

B. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा

C. श्रीहरिकोटा

D. चांदीपुर

उत्तर: B

व्याख्या: कुसा मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।


Q. केलई किस राज्य का पहला जलवायु अनुकूल गांव बना है?

A. केरल

B. कर्नाटक

C. तमिलनाडु

D. तेलंगाना

उत्तर: C

व्याख्या: केलई को तमिलनाडु का पहला Climate Resilient Village घोषित किया गया है।


Q. ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?

A. प्रथम

B. तृतीय

C. चतुर्थ

D. द्वितीय

उत्तर: D

व्याख्या: ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।


Q. वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 में कौन-सा देश शीर्ष पर रहा है?

A. अफगानिस्तान

B. पाकिस्तान

C. सीरिया

D. इराक

उत्तर: B

व्याख्या: Global Terrorism Index 2026 में पाकिस्तान प्रथम स्थान पर रहा।


Q. चेन्नई ग्रैंड मास्टर 2026 का खिताब किसने जीता?

A. डी. गुकेश

B. आर. प्रज्ञानानंद

C. अली रेज़ा फिरोज़ा

D. विश्वनाथन आनंद

उत्तर: C

व्याख्या: चेन्नई ग्रैंड मास्टर 2026 का विजेता अली रेज़ा फिरोज़ा बने।


Q. स्कोप्जे संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किस देश में हुआ?

A. सर्बिया

B. अल्बानिया

C. उत्तरी मेसिडोनिया

D. बुल्गारिया

उत्तर: C

व्याख्या: उत्तरी मेसिडोनिया की राजधानी स्कोप्जे के संग्रहालय में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।


Q. 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू करने वाला पहला यूरोपीय देश कौन बना?

A. जर्मनी

B. फ्रांस

C. इटली

D. स्पेन

उत्तर: B

व्याख्या: फ्रांस ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध को मंजूरी दी।


Q. मुख्यमंत्री युवा सुयोग प्लेटफॉर्म किस राज्य में शुरू किया गया है?

A. हरियाणा

B. मध्य प्रदेश

C. राजस्थान

D. उत्तर प्रदेश

उत्तर: C

व्याख्या: युवाओं को खेल और कौशल विकास से जोड़ने के लिए राजस्थान सरकार ने यह प्लेटफॉर्म शुरू किया।


Q. मिसेज इंडिया 2026 का खिताब किसने जीता?

A. नेहा शर्मा

B. साक्षी सिंह

C. आकांक्षा चौधरी

D. प्रिया वर्मा

उत्तर: C

व्याख्या: आकांक्षा चौधरी को मिसेज इंडिया 2026 का विजेता घोषित किया गया।


Q. क्लास-III पदों पर अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने वाला राज्य कौन है?

A. गुजरात

B. छत्तीसगढ़

C. हरियाणा

D. पंजाब

उत्तर: B

व्याख्या: छत्तीसगढ़ सरकार ने क्लास-III पदों पर अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण को मंजूरी दी।


Q. लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 किसे प्रदान किया जाएगा?

A. एस. जयशंकर

B. अजीत डोभाल

C. राजनाथ सिंह

D. अमित शाह

उत्तर: B

व्याख्या: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया।


Q. ECOWAS के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

A. विलियम रूटो

B. शबाज शरीफ

C. बसेरो डियामाये फाये

D. पॉल कगामे

उत्तर: C

व्याख्या: सेनेगल के राष्ट्रपति बसेरो डियामाये फाये ECOWAS के नए अध्यक्ष चुने गए।


Q. भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?

A. एस. अश्वथ

B. डी. गुकेश

C. वी. एस. रतनवेल

D. आर. प्रज्ञानानंद

उत्तर: C

व्याख्या: तमिलनाडु के वी. एस. रतनवेल भारत के 99वें ग्रैंडमास्टर बने।


Q. भारत का पहला इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘शब्द लोक’ कहाँ शुरू किया गया?

A. नई दिल्ली

B. मुंबई

C. कोलकाता

D. चेन्नई

उत्तर: C

व्याख्या: गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में इसका उद्घाटन किया।


Q. सेमीकंडक्टर स्किलिंग के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहाँ स्थापित किए जाएंगे?

A. जयपुर और भोपाल

B. गुवाहाटी और अहमदाबाद

C. पटना और लखनऊ

D. पुणे और नागपुर

उत्तर: B

व्याख्या: NIELIT द्वारा गुवाहाटी और अहमदाबाद में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे।


Q. बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है?

A. उत्तर प्रदेश

B. बिहार

C. झारखंड

D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: B

व्याख्या: यह बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना है।


Q. लकाडोंग हल्दी मिशन ‘गोल्डन स्पाइस’ किस राज्य से संबंधित है?

A. मिजोरम

B. नागालैंड

C. मेघालय

D. त्रिपुरा

उत्तर: C

व्याख्या: मेघालय की प्रसिद्ध लकाडोंग हल्दी को बढ़ावा देने के लिए यह मिशन शुरू किया गया।


Q. भारत का पहला AI संचालित पक्षी अभयारण्य कहाँ विकसित किया जा रहा है?

A. गुजरात

B. महाराष्ट्र

C. केरल

D. गोवा

उत्तर: B

व्याख्या: महाराष्ट्र के ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य में भारत का पहला AI आधारित पक्षी अभयारण्य विकसित किया जा रहा है।


Static GK One Liner Questions Answers

Q. गुजरात की राजधानी क्या है?
उत्तर: गांधीनगर

Q. गुजरात के मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर: भूपेंद्र भाई पटेल

Q. गुजरात का प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?
उत्तर: गिर राष्ट्रीय उद्यान

Q. ओडिशा की राजधानी क्या है?
उत्तर: भुवनेश्वर

Q. DRDO का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: नई दिल्ली

Q. DRDO की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 1958

Q. तमिलनाडु की राजधानी क्या है?
उत्तर: चेन्नई

Q. भारत का सबसे दक्षिणी राज्य कौन-सा है?
उत्तर: तमिलनाडु

Q. ब्रॉड गेज में रेलवे पटरियों के बीच की दूरी कितनी होती है?
उत्तर: 1.676 मीटर

Q. पाकिस्तान की राजधानी क्या है?
उत्तर: इस्लामाबाद

Q. फ्रांस की राजधानी क्या है?
उत्तर: पेरिस

Q. फ्रांस की मुद्रा क्या है?
उत्तर: यूरो

Q. राजस्थान की राजधानी क्या है?
उत्तर: जयपुर

Q. छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है?
उत्तर: रायपुर

Q. ECOWAS का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: अबूजा, नाइजीरिया

Q. ECOWAS की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 28 मई 1975

Q. बिहार की राजधानी क्या है?
उत्तर: पटना

Q. मेघालय की राजधानी क्या है?
उत्तर: शिलांग

Q. महाराष्ट्र का प्रसिद्ध फ्लेमिंगो अभयारण्य कौन-सा है?
उत्तर: ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य

Q. विश्व मस्तिष्क दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 जुलाई

Q. राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 जुलाई

Q. भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर कौन हैं?
उत्तर: पिंगली वेंकैया

Q. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात क्या है?
उत्तर: 3:2

Q. अशोक चक्र में कुल कितनी तीलियाँ होती हैं?
उत्तर: 24

Q. भारत के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन हैं?
उत्तर: विश्वनाथन आनंद


परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • 24 जुलाई को राष्ट्रीय आयकर दिवस मनाया जाता है।
  • गुजरात में समरस विद्या सेतु मेगा अभियान शुरू किया गया।
  • DRDO ने ओडिशा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से कुसा मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • केलई तमिलनाडु का पहला जलवायु अनुकूल गांव बना।
  • ब्रॉड गेज रेलवे विद्युतीकरण में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।
  • वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 में पाकिस्तान प्रथम स्थान पर रहा।
  • अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया।
  • भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर वी. एस. रतनवेल बने।
  • कोलकाता में भारत का पहला इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘शब्द लोक’ शुरू हुआ।
  • महाराष्ट्र में भारत का पहला AI संचालित पक्षी अभयारण्य विकसित किया जा रहा है।

Best of luck

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here