Home ipl news IPL 2022 में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुंबई इंडियंस (MI) की...

IPL 2022 में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के बीच कांटे का मुकाबला

309
0
SHARE

IPL 2022 में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के बीच कांटे का मुकाबला

DC vs MI Head To Head IPL 2022 :- IPL 2022 मे आज ऋषभ पंत की अगवाई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इस सत्र का दूसरा मैच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3:30 से शुरू होगा।

आज I0L 2022 का पहला डबल हेडर मैच खेला जाएगा। जिसमें फेंस को DC vs MI के साथ-साथ दूसरा मैच PUNJAB और RCB की टीम आमने सामने खेलते दिखाई देंगी।

DC vs MI IPL 2022 :- IPL के अंतर्गत यदि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम की बात करें तो पिछले 2 सालों से इस टीम का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर रहा है। जहां IPL 2020 के फाइनल ने खेलने वाले दिल्ली की टीम पिछले साल भी प्ले ऑफ तक पहुंचने में कामयाब रहे। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था।

वहीं दूसरी ओर यदि मुंबई इंडियंस (MI) की बात करें तो पिछला साल मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा था। जहां मुंबई इंडियंस को IPL 2020 का खिताब जीतने में सफलता मिली थी लेकिन पिछले वर्ष उसका सफर लीग स्टेज तक ही रहा।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के कारण टीमों में बदलाव देखने को जरूर मिलेंगे।

DC vs MI Head To Head IPL 2022 :- यदि हम दिल्ली और मुंबई के बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 30 मैच खेले गए हैं। जिसमें 16 मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को जीत मिली है और 14 मैच में दिल्ली (DC) को जीत मिली है। इस प्रकार से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का होने वाला है ।

IPL के पिछले सत्र यानी वर्ष 2021 के सीजन की बात करें तो मुंबई और दिल्ली के बीच दो मैच खेले गए जिसमें दोनों ही मैच में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस की टीम को हराया।

वही IPL 2020 की बात करें तो दिल्ली और मुंबई के बीच चार मुकाबले खेले गए दो मुकाबले लीग के एक प्ले ऑफ और एक फाइनल जिसने चारों मुकाबले में मुंबई में जीत दर्ज की।

 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here