Holika Dahan 2022: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होलिका दहन पर क्या करें
Holika Dahan 2022 : होलिका दहन 17 मार्च को किया जा रहा है। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मानाया जाता है। होलिका दहन पूजा शुभ मुहूर्त में करना शुभ फलदायक होता है । इस लेख में हम पढ़ेंगे की होलिका दहन के दिन हमें क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए।
होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जानते हैं।
इस वर्ष 17 मार्च 2022 को होलिका दहन मनाया जा रहा है तथा 18 मार्च को होली मनाई जाती है। होलिका दहन के दिन लोग अलाव जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करते हैं। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं।
होलिका, हिरण्यकश्यप और उसके पुत्र प्रह्लाद की कहानी से संबंधित है।
पंचांग के अनुसार होलिका दहन के दिन होलिका जलाने से पूर्व पूजा अर्चना की जाती है। घी का दीपक जलाकर घर के उत्तर दिशा में रखे जाते हैं। यह शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं।
अग्नि परिक्रमा करने से पहले सरसों , तिल, गोबर के उपले, चीनी, गेहूं के दाने, अक्षता आदि अग्नि में दी जाती है।
होलिका दहन के दिन क्या न करना चाहिए
होलिका दहन के दिन धन उधार नहीं देना चाहिए या अशुभ माना जाता है। होलिका दहन का पूजन करते समय सफेद या पीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। होलिका दहन की रात्रि में सड़कों पर रखे किसी वस्तुओं को नहीं छूना चाहिए। नवविवाहित होलिका दहन के अग्नि को ना देखें।
होलिका दहन के दिन पूजा अर्चना करना चाहिए। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9:03 से 10 बजे तक है।
ध्यान देने योग्य बातें– होलिका दहन का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यह धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है।




Views Today : 1038
Views Yesterday : 985
Views Last 7 days : 9307

