Home Aadhaar card latest update Aadhaar Card Latest Updates: आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करा सकते...

Aadhaar Card Latest Updates: आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करा सकते हैं जन्मतिथि, नाम और पता, संपूर्ण जानकारी

1316
0
SHARE
Aadhaar Card Latest Updates
Aadhaar Card Latest Updates

Aadhaar Card Latest Updates: आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करा सकते हैं जन्मतिथि, नाम और पता, संपूर्ण जानकारी

एजुकेशनल पोर्टल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों आज का लेख आधार कार्ड से संबंधित है। जैसा कि जानते हैं आज के समय में आधार कार्ड का प्रयोग स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी दफ्तरों में भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में हो रहा है।

यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप सरकारी तथा गैर सरकारी अनेक योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। इसीलिए अभी के समय में देश के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड नितांत आवश्यक है।

हमारे बहुत से दोस्तों के मन में एक प्रश्न उठता है कि आधार कार्ड के डिटेल्स को कितने बार अपडेट किया जा सकता है? अर्थात आधार कार्ड में जन्मतिथि, नाम या फिर पता आदि को कितनी बार अपडेट किया जा सकता है?

दोस्तों आधार कार्ड संचालित करने वाली संस्था UIDAI की ओर से इसके लिए नियम निर्धारित कर दी गई है। आप अपने आधार कार्ड में कितनी बार बदलाव कर सकते हैं इससे संबंधित निर्देश दे दिया गया है।

आप अपने आधार कार्ड की एड्रेस, नाम आदि को अपडेट करने हेतु बदलाव की सीमा तय किया गया। वैसे आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आप आधार केंद्र जा सकते हैं या फिर ऑनलाइन यह काम किया जा सकता है।

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था की माने तो आप अपने आधार कार्ड में केवल एक ही बार अपना पता अपडेट कर सकते हैं। यदि पहली बार पता लिखने में कहीं पर गलतियां हो गई है तो दूसरी बार इसे अपडेट किया जा सकता है।

जहां तक जन्म तिथि तथा नाम की बात है आप अपने आधार कार्ड में इसे भी केवल एक ही बार अपडेट कर सकते हैं। जन्मतिथि को 3 साल कम या ज्यादा किया जा सकेगा।

लिंग या जेंडर को केवल एक ही बार आप बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना आवश्यक होगा। अपने आधार कार्ड में आप नाम को दो बार अपडेट कर सकते हैं।

Aadhaar में इस प्रकार अपडेट करें जन्मतिथि

स्टेप 1. https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2. ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

स्टेप 3. इस पर आपको 12 डिजिट के आधार नंबर दर्ज करके लॉगइन करना होगा।

स्टेप 4. इसके बाद कैप्चा कोड भरना है और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 6. अब इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिल जाएगा सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट प्रूफ के साथ एड्रेस समेत डेमोग्राफिक डिटेल्स का अपडेशन और एड्रेस वेलिडेशन लेटर के जरिए एड्रेस अपडेट इसके बाद आप अपने अनुसार आगे प्रोसेस कर सकते हैं।

स्टेप 7. आपका नाम, जन्म तिथि, लिंग, पते में से किसी भी डॉक्युमेंट को प्रूफ के साथ अपडेट करने के लिए ‘अपडेट डेमोग्राफिक डेटा’ पर क्लिक करना होगा

स्टेप 8. जिस डिटेल में आपको बदलाव करना है उस पर क्लिक करके सही जानकारी दर्ज कर देना है। ‌ फिर से वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आएगा ओटीपी को वेरीफाई करके सेव चेंज बटन पर क्लिक करना है

Aadhaar Card Latest Updates
Aadhaar Card Latest Updates

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जरूर  पढ़ें


Aadhar card से संबंधित और भी पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

Read more button newsviralsk

Disclaimer newsviralsk image

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here