Current Affairs Today | 7 September 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK
7 सितंबर 2026 के करेंट अफेयर्स में अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस, GPT-6 Astra, मिस वर्ल्ड 2026, स्मृति मंधाना के ऐतिहासिक रिकॉर्ड, BRICS, भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास, शिक्षक दिवस और AI से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम शामिल हैं। ये प्रश्न UPSC, BPSC, SSC, Railway और Banking जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।
Current Affairs MCQ Questions and Answers
Q. अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस कब मनाया जाता है?
A. 5 सितंबर
B. 7 सितंबर
C. 8 सितंबर
D. 10 सितंबर
उत्तर: (B) 7 सितंबर
व्याख्या: अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस हर वर्ष 7 सितंबर को मनाया जाता है। इसका आधिकारिक नाम “नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा का अंतरराष्ट्रीय दिवस” है।
Q. सशस्त्र बल अस्पताल सेवा महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. सुमन रे
B. जितेंद्र मिश्र
C. दिलीप राघवन
D. शक्ति शर्मा
उत्तर: (C) दिलीप राघवन
व्याख्या: दिलीप राघवन को सशस्त्र बल अस्पताल सेवा का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
Q. हाल ही में चर्चित क्राकाटाऊ ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
A. फिलीपींस
B. इंडोनेशिया
C. जापान
D. मलेशिया
उत्तर: (B) इंडोनेशिया
व्याख्या: क्राकाटाऊ ज्वालामुखी इंडोनेशिया में स्थित है। हाल ही में इसमें विस्फोट हुआ।
Q. भारत के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र की आदर्श शिला किस राज्य में रखी गई?
A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. मध्य प्रदेश
D. महाराष्ट्र
उत्तर: (C) मध्य प्रदेश
व्याख्या: भारत के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र की आदर्श शिला मध्य प्रदेश में रखी गई है।
Q. युद्ध अभ्यास 2026 सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया?
A. फ्रांस
B. रूस
C. ब्रिटेन
D. अमेरिका
उत्तर: (D) अमेरिका
व्याख्या: युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच होने वाला सैन्य अभ्यास है। 2026 का अभ्यास राजस्थान के बीकानेर के पास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ।
Q. भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम दूसरे अल अलामीन अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भाग लेने के लिए किस देश पहुंची?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. मिस्र
C. सऊदी अरब
D. कतर
उत्तर: (B) मिस्र
व्याख्या: सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम दूसरे अल अलामीन अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भाग लेने के लिए मिस्र पहुंची।
Q. मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब किसने जीता?
A. निकिता पोरवाल
B. ओपल सुचाता
C. जोहेइरी मोल्ला डोमिन्गेज
D. एलिजाबेथ रेनेस
उत्तर: (C) जोहेइरी मोल्ला डोमिन्गेज
व्याख्या: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेइरी मोल्ला डोमिन्गेज ने 73वें मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। प्रतियोगिता का फाइनल न्हा ट्रांग, वियतनाम में हुआ।
Q. 18वां BRICS शिखर सम्मेलन भारत में कहां आयोजित होगा?
A. मुंबई
B. बेंगलुरु
C. नई दिल्ली
D. हैदराबाद
उत्तर: (C) नई दिल्ली
व्याख्या: 18वां BRICS शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित होगा।
Q. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. दिनेश शर्मा
B. सुधाकर दलेला
C. महेश चंद्र त्रिपाठी
D. मंगूभाई पटेल
उत्तर: (A) दिनेश शर्मा
व्याख्या: दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया।
Q. भारत के पहले कार्बन गार्डन का उद्घाटन कहां किया गया?
A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. भोपाल
D. बेंगलुरु
उत्तर: (B) नई दिल्ली
व्याख्या: दिल्ली विश्वविद्यालय में भारत के पहले कार्बन गार्डन का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य वायु एवं मृदा प्रदूषण को कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने में सहायता करना है।
Q. ग्लोबल चेस लीग के चौथे संस्करण का आयोजन भारत के किस शहर में किया गया?
A. मुंबई
B. चेन्नई
C. बेंगलुरु
D. पुणे
उत्तर: (C) बेंगलुरु
व्याख्या: ग्लोबल चेस लीग के चौथे संस्करण का आयोजन बेंगलुरु में किया गया। बेंगलुरु में ISRO का मुख्यालय भी स्थित है।
Q. बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. जस्टिस लीजा गिल
B. जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी
C. जस्टिस रेवती मोहिते डेरे
D. जस्टिस सूर्यकांत
उत्तर: (B) जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी
व्याख्या: जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
Q. महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी कौन बनीं?
A. हरमनप्रीत कौर
B. मेग लैनिंग
C. स्मृति मंधाना
D. मिताली राज
उत्तर: (C) स्मृति मंधाना
व्याख्या: हांगकांग के खिलाफ 124 रन की पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने मिताली राज के 10,868 अंतरराष्ट्रीय रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनके कुल रन 10,880 हुए। उनकी शतकों की संख्या 18 हो गई और उन्होंने सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
Q. इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड किसने बनाया?
A. जॉर्जिया मेलोनी
B. एलिसाबेटा ट्रेंटा
C. सर्जियो मातारेला
D. एंजेला मर्केल
उत्तर: (A) जॉर्जिया मेलोनी
व्याख्या: जॉर्जिया मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 को इटली की प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने 1,413 दिन लगातार सत्ता में रहकर रिकॉर्ड बनाया।
Q. भारत का तीसरा हब एंड स्पोक ऑपरेशन किस हवाई अड्डे से शुरू किया गया?
A. अमृतसर
B. वाराणसी
C. अहमदाबाद
D. जयपुर
उत्तर: (C) अहमदाबाद
व्याख्या: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हब एंड स्पोक मॉडल की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू की गई। इससे पहले अमृतसर और वाराणसी में यह सुविधा शुरू हुई थी।
Q. BRICS चीफ जस्टिस फोरम 2026 की मेजबानी भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कहां की?
A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. बेंगलुरु
D. हैदराबाद
उत्तर: (B) नई दिल्ली
व्याख्या: भारत के सुप्रीम कोर्ट ने 4 से 6 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में BRICS चीफ जस्टिस फोरम 2026 की मेजबानी की।
Q. शंघाई सहयोग संगठन की तीसरी आधिकारिक एवं कामकाजी भाषा कौन सी बनी?
A. हिंदी
B. अरबी
C. अंग्रेजी
D. फ्रेंच
उत्तर: (C) अंग्रेजी
व्याख्या: अंग्रेजी को SCO की तीसरी आधिकारिक एवं कामकाजी भाषा स्वीकार किया गया। इससे पहले चीनी और रूसी आधिकारिक एवं कामकाजी भाषाएं थीं।
Q. GPT-6 Astra किस कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया?
A. Google
B. Microsoft
C. OpenAI
D. Meta
उत्तर: (C) OpenAI
व्याख्या: OpenAI ने 3 सितंबर 2026 को GPT-6 Astra पेश किया। इसे कोडिंग, रिसर्च, कंप्यूटर उपयोग और जटिल बहु-चरणीय कार्यों के लिए विकसित किया गया है।
Static GK One Liner Questions Answers
Q. मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?
उत्तर: भोपाल
Q. मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध भोजताल किस शहर में स्थित है?
उत्तर: भोपाल
Q. भीमबेटका की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं?
उत्तर: मध्य प्रदेश
Q. भीमबेटका को UNESCO विश्व धरोहर स्थल का दर्जा किस वर्ष मिला?
उत्तर: 2003
Q. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: मध्य प्रदेश
Q. भारत का पहला उपराष्ट्रपति कौन था?
उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Q. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 5 सितंबर 1888
Q. भारत रत्न की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1954
Q. भारत रत्न पाने वाले पहले तीन व्यक्तियों में कौन-कौन शामिल थे?
उत्तर: सी. राजगोपालाचारी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी.वी. रमन
Q. विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 5 अक्टूबर
Q. विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 2 सितंबर
Q. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कब मनाया जाता है?
उत्तर: 1 से 7 सितंबर
Q. राष्ट्रीय पोषण माह कब मनाया जाता है?
उत्तर: 1 से 30 सितंबर
Q. इंडोनेशिया की राजधानी क्या है?
उत्तर: जकार्ता
Q. इंडोनेशिया की मुद्रा क्या है?
उत्तर: इंडोनेशियाई रुपिया
Q. मिस्र की राजधानी क्या है?
उत्तर: काहिरा
Q. मिस्र की मुद्रा क्या है?
उत्तर: मिस्र पाउंड
Q. केन्या की राजधानी क्या है?
उत्तर: नैरोबी
Q. केन्या की मुद्रा क्या है?
उत्तर: केन्याई शिलिंग
Q. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्यालय कहां है?
उत्तर: नैरोबी, केन्या
Q. इटली की राजधानी क्या है?
उत्तर: रोम
Q. इटली की मुद्रा क्या है?
उत्तर: यूरो
Q. OpenAI का मुख्यालय किस राज्य में है?
उत्तर: कैलिफोर्निया, अमेरिका
Q. AI के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर: जॉन मैकार्थी
Q. AI के गॉडफादर के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर: जेफ्री हिंटन
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
- अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस प्रत्येक वर्ष 7 सितंबर को मनाया जाता है।
- GPT-6 Astra को OpenAI ने 3 सितंबर 2026 को लॉन्च किया।
- जोहेइरी मोल्ला डोमिन्गेज ने 73वां मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब जीता।
- मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल न्हा ट्रांग, वियतनाम में हुआ।
- स्मृति मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं।
- स्मृति मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 शतकों के साथ सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड बनाया।
- राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है।
- युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच आयोजित होने वाला प्रमुख सैन्य अभ्यास है।
- 18वां BRICS शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जाना है।
- अंग्रेजी को SCO की तीसरी आधिकारिक एवं कामकाजी भाषा के रूप में स्वीकार किए जाने की जानकारी इस करेंट अफेयर्स में महत्वपूर्ण है।
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
*****




Views Today : 856
Views Yesterday : 1342
Views Last 7 days : 10154

