10th science set special objective 10th science set special objective
विज्ञान – महत्वपूर्ण मॉडल सेट (Set 1 – 50 प्रश्न)
Q.1. दाढ़ी बनाने में किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है? (A) समतल दर्पण (B) उत्तल दर्पण (C) अवतल दर्पण (D) इनमें से कोई नहीं
Q.2. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं? (A) एक (B) दो (C) तीन (D) चार
Q.3. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है? (A) वास्तविक (B) काल्पनिक (C) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं
Q.4. निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए किस लेंस का उपयोग किया जाता है? (A) उत्तल लेंस (B) अवतल लेंस (C) बेलनाकार लेंस (D) बाईफोकल लेंस
Q.5. सामान्य नेत्र के लिए स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी कितनी होती है? (A) 25 मीटर (B) 2.5 सेंटीमीटर (C) 25 सेंटीमीटर (D) 25 मिलीमीटर
Q.6. मानव नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनता है? (A) कार्निया (B) परितारिका (C) पुतली (D) रेटिना या दृष्टि पटल
Q.7. स्पेक्ट्रम प्राप्त करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है? (A) कांच की सिल्लिका (B) अवतल दर्पण (C) उत्तल लेंस (D) प्रिज्म
Q.8. विद्युत धारा का SI मात्रक क्या होता है? (A) वोल्ट (B) ओम (C) ऐम्पियर (D) वाट
Q.9. 1 किलोवाट घंटा किसके बराबर होता है? (A) 3.6 गुना 10 की घात 6 जूल (B) 3.6 गुना 10 की घात 3 जूल (C) 9.8 जूल (D) इनमें से कोई नहीं
Q.10. विद्युत बल्ब का फिलामेंट किस धातु का बना होता है? (A) तांबा (B) टंगस्टन (C) एल्युमिनियम (D) लोहा
Q.11. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं होती हैं? (A) बंद वक्र (B) खुली वक्र (C) समांतर रेखाएं (D) इनमें से कोई नहीं
Q.12. घरों में विद्युत से दुर्घटना किसके कारण होती है? (A) फ्यूज तार (B) शॉर्ट सर्किट (C) उच्च वोल्टेज (D) इनमें से कोई नहीं
Q.13. नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत कौन सा है? (A) कोयला (B) पेट्रोलियम (C) सौर ऊर्जा (D) प्राकृतिक गैस
Q.14. जीवाश्म ईंधन का उदाहरण इनमें से कौन सा है? (A) कोयला (B) लकड़ी (C) बायोगैस (D) गोबर गैस
Q.15. रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का योग क्या कहलाता है? (A) उपचयन (B) अपचयन (C) संक्षारण (D) विकिरण
Q.16. समीकरण H2 + Cl2 से 2HCl किस प्रकार की अभिक्रिया है? (A) वियोजन (B) संयोजन (C) विस्थापन (D) द्वि-विस्थापन
Q.17. लिटमस पत्र किससे प्राप्त किया जाता है? (A) लाइकेन (B) कवक (C) शैवाल (D) इनमें से कोई नहीं
Q.18. अपच का उपचार करने के लिए किस औषधि का उपयोग होता है? (A) एंटीबायोटिक (B) एनालजेसिक (C) एंटासिड (D) एंटीसेप्टिक
Q.19. शुद्ध जल का पीएच मान कितना होता है? (A) 6 (B) 7 (C) 8 (D) 0
Q.20. सोडियम कार्बोनेट का अनुसूत्र क्या है? (A) Na2CO3 (B) NaHCO3 (C) NaOH (D) NaCl
Q.21. प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम क्या है? (A) कैल्सियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट (B) कैल्सियम कार्बोनेट (C) कैल्सियम क्लोराइड (D) सोडियम सल्फेट
Q.22. कौन सा धातु कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाया जाता है? (A) ब्रोमीन (B) पारा (C) तांबा (D) एल्युमिनियम
Q.23. सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ कौन सा है? (A) चांदी (B) लोहा (C) हीरा (D) ग्रेफाइट
Q.24. विद्युत प्रतिरोधकता का SI मात्रक क्या है? (A) ओम (B) ओम मीटर (C) वोल्ट (D) ऐम्पियर
Q.25. बॉक्साइट किस धातु का मुख्य अयस्क है? (A) लोहा (B) तांबा (C) एल्युमिनियम (D) जस्ता
Q.26. स्टेनलेस स्टील में लोहा के साथ और कौन सी धातुएं होती हैं? (A) निकेल और क्रोमियम (B) तांबा और जस्ता (C) सीसा और टिन (D) सोना और चांदी
Q.27. कार्बन की संयोजकता कितनी होती है? (A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5
Q.28. एथेनॉल का क्रियाशील मूलक क्या होता है? (A) -OH (B) -CHO (C) -COOH (D) >CO
Q.29. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्तों की संख्या कितनी है? (A) 7 (B) 8 (C) 18 (D) 9
Q.30. आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार तत्वों के गुणधर्म किसके आवर्त फलन होते हैं? (A) परमाणु संख्या के (B) परमाणु भार के (C) परमाणु त्रिज्या के (D) घनत्व के
Q.31. मानव में जैव प्रक्रम के अंतर्गत कौन आता है? (A) पोषण (B) श्वसन (C) उत्सर्जन (D) उपर्युक्त सभी
Q.32. पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान कहाँ होता है? (A) रंध्र (स्टोमेटा) (B) शिरा (C) मध्यशिरा (D) पर्णवृंत
Q.33. खुला परिसंचरण तंत्र किसमें पाया जाता है? (A) मनुष्य में (B) कॉकरोच में (C) ऊँट में (D) व्हेल में
Q.34. पौधों में जल का परिवहन किसके द्वारा होता है? (A) जाइलम (B) फ्लोएम (C) रंध्र (D) मूल रोम
Q.35. मनुष्य के वृक्क का एक महत्वपूर्ण कार्य क्या है? (A) परिवहन (B) श्वसन (C) उत्सर्जन (D) पाचन
Q.36. मानव मस्तिष्क का कौन सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का रक्षण करता है? (A) अग्र मस्तिष्क (B) अनुमस्तिष्क (C) मेडुला (D) पोंस
Q.37. हमारे शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य किसके द्वारा होता है? (A) तंत्रिका तंत्र (B) हार्मोन (C) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं
Q.38. मास्टर ग्रंथि किसे कहा जाता है? (A) एड्रिनल (B) पियूष ग्रंथि (C) थायराइड (D) अग्न्याशय
Q.39. एड्रिनलीन हार्मोन स्रावित होता है? (A) थायराइड ग्रंथि से (B) पियूष ग्रंथि से (C) अधिवृक्क ग्रंथि से (D) वृषण से
Q.40. मुकुलन द्वारा जनन किसमें होता है? (A) अमीबा (B) यीस्ट (C) प्लाज्मीडियम (D) लेस्मानिया
Q.41. परागकोश में क्या होते हैं? (A) बाह्यदल (B) अंडाशय (C) अंडप (D) परागकण
Q.42. मानव में निषेचन की क्रिया कहाँ होती है? (A) गर्भाशय में (B) अंडाशय में (C) फैलोपियन नलिका में (D) योनि में
Q.43. स्त्रियों में लिंग गुणसूत्र कौन से होते हैं? (A) XX (B) XY (C) YY (D) XO
Q.44. मेण्डेल ने अपने प्रयोग के लिए किस पौधे का चयन किया था? (A) आम (B) मटर (C) धान (D) गुलाब
Q.45. जीव origin of species नामक पुस्तक किसने लिखी है? (A) डार्विन (B) लैमार्क (C) ओपेरिन (D) मेंडेल
Q.46. ओजोन परत का क्षय मुख्य रूप से किसके कारण होता है? (A) कार्बन डाइऑक्साइड (B) क्लोरोफ्लोरोकार्बन (C) सल्फर डाइऑक्साइड (D) नाइट्रोजन
Q.47. चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था? (A) वृक्षारोपण (B) वनों की रक्षा करना (C) नदियां साफ करना (D) बिजली बचाना
Q.48. हमारे पर्यावरण के लिए सबसे अधिक हानिकारक कौन है? (A) कागज (B) प्लास्टिक (C) सब्जी के छिलके (D) गोबर
Q.49. ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है? (A) चंद्रमा (B) सूर्य (C) कोयला (D) परमाणु
Q.50. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बना है? (A) गंगा (B) नर्मदा (C) कावेरी (D) सतलज
उत्तर कुंजी (Answer Key)
Q.1: C | Q.2: B | Q.3: B | Q.4: B | Q.5: C | Q.6: D | Q.7: D | Q.8: C | Q.9: A | Q.10: B | Q.11: A | Q.12: B | Q.13: C | Q.14: A | Q.15: A | Q.16: B | Q.17: A | Q.18: C | Q.19: B | Q.20: A | Q.21: A | Q.22: B | Q.23: C | Q.24: B | Q.25: C | Q.26: A | Q.27: C | Q.28: A | Q.29: A | Q.30: A | Q.31: D | Q.32: A | Q.33: B | Q.34: A | Q.35: C | Q.36: B | Q.37: C | Q.38: B | Q.39: C | Q.40: B | Q.41: D | Q.42: C | Q.43: A | Q.44: B | Q.45: A | Q.46: B | Q.47: B | Q.48: B | Q.49: B | Q.50: B


Views Today : 878
Views Yesterday : 1406
Views Last 7 days : 9308
