Current Affairs Today | 12 July 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK
परिचय
12 जुलाई 2026 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स में विश्व पेपर बैग दिवस, गुजरात को एग्रीकल्चरल लीडरशिप अवॉर्ड, यूसीसी समिति का गठन, एडीबी की भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार, एस. अश्वत का ग्रैंडमास्टर बनना तथा अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ शामिल हैं। यह पोस्ट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Current Affairs MCQ Questions and Answers
Q. विश्व पेपर बैग दिवस कब मनाया जाता है?
A. 10 जुलाई
B. 12 जुलाई
C. 15 जुलाई
D. 18 जुलाई
उत्तर: B. 12 जुलाई
व्याख्या: विश्व पेपर बैग दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को प्लास्टिक बैग के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
Q. हाल ही में बागवानी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एग्रीकल्चरल लीडरशिप अवार्ड किस राज्य को मिला है?
A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. हरियाणा
उत्तर: C. गुजरात
व्याख्या: बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गुजरात को एग्रीकल्चरल लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया।
Q. समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. आलोक मित्तल
B. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई
C. अमित गर्ग
D. सुजीत पांडे
उत्तर: B. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई
व्याख्या: विभिन्न राज्यों में समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार करने हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई बनाई गई हैं।
Q. पहली डेटा सेंटर नीति 2026–29 किस राज्य सरकार ने लॉन्च की है?
A. उत्तर प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. गुजरात
D. कर्नाटक
उत्तर: C. गुजरात
व्याख्या: गुजरात सरकार ने राज्य में डिजिटल निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से पहली डेटा सेंटर नीति 2026–29 लॉन्च की है।
Q. 158 वर्षों बाद दुर्लभ हिमालयी पौधा Saussurea hookeri (बैंगनी फूलों वाला) भारत में पुनः कहाँ देखा गया?
A. उत्तराखंड
B. सिक्किम
C. हिमाचल प्रदेश
D. अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: D. अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या: यह दुर्लभ हिमालयी पौधा अरुणाचल प्रदेश की चुना घाटी में पुनः देखा गया है।
Q. ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में कौन शीर्ष स्थान पर रहा है?
A. वियना
B. कोपेनहेगन
C. मेलबर्न
D. ज्यूरिख
उत्तर: B. कोपेनहेगन
व्याख्या: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में प्रथम स्थान पर रही।
Q. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने वर्ष 2026 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान कितना लगाया है?
A. 6.2%
B. 6.4%
C. 6.6%
D. 6.9%
उत्तर: C. 6.6%
व्याख्या: एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है।
Q. भारत और किस देश ने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. जापान
C. न्यूजीलैंड
D. कनाडा
उत्तर: C. न्यूजीलैंड
व्याख्या: भारत और न्यूजीलैंड ने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करते हुए द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
Q. अत्याधुनिक मानव-वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया?
A. भोपाल
B. कोयंबटूर
C. मैसूर
D. गुवाहाटी
उत्तर: B. कोयंबटूर
व्याख्या: यह उत्कृष्टता केंद्र तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थापित किया गया है।
Q. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी स्टील फ्रिगेट INS महेंद्रगिरी का शुभारंभ कहाँ किया?
A. विशाखापट्टनम
B. मुंबई
C. कोच्चि
D. चेन्नई
उत्तर: A. विशाखापट्टनम
व्याख्या: रक्षा मंत्री ने विशाखापट्टनम में स्वदेशी स्टील फ्रिगेट INS महेंद्रगिरी का शुभारंभ किया।
Q. हाल ही में दिवंगत एस. जानकी किस क्षेत्र से संबंधित थीं?
A. अभिनेत्री
B. लेखिका
C. पार्श्व गायिका
D. नृत्यांगना
उत्तर: C. पार्श्व गायिका
व्याख्या: दक्षिण भारत की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
Q. गृह मंत्री अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन कहाँ किया?
A. पटना
B. लखनऊ
C. नई दिल्ली
D. भोपाल
उत्तर: C. नई दिल्ली
व्याख्या: जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।
Q. ‘मी भूमि मी हक्कू’ कार्यक्रम किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
A. तेलंगाना
B. आंध्र प्रदेश
C. ओडिशा
D. कर्नाटक
उत्तर: B. आंध्र प्रदेश
व्याख्या: इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को डिजिटल पट्टादार पासबुक उपलब्ध कराना है।
Q. ‘प्रगति’ पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
A. ग्रामीण विकास मंत्रालय
B. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
C. खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
D. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर: B. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
व्याख्या: इस पहल का उद्देश्य 20,000 ग्रामीण युवाओं को कृषि उद्यमी बनाना है।
Q. भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
A. डी. गुकेश
B. जी. हर्षवर्धन
C. एस. अश्वत
D. आर. प्रज्ञानानंद
उत्तर: C. एस. अश्वत
व्याख्या: तमिलनाडु के युवा खिलाड़ी एस. अश्वत भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं।
Q. AI Governance पर पहला संयुक्त राष्ट्र वैश्विक संवाद कहाँ आयोजित किया गया?
A. न्यूयॉर्क
B. पेरिस
C. जेनेवा
D. सिंगापुर
उत्तर: C. जेनेवा
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र द्वारा AI Governance पर पहला वैश्विक संवाद जेनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया।
Q. UNCTAD की World Investment Report 2026 के अनुसार वर्ष 2025 में भारत FDI Inflow प्राप्त करने वाला कौन-सा सबसे बड़ा देश बना?
A. 9वाँ
B. 10वाँ
C. 11वाँ
D. 13वाँ
उत्तर: C. 11वाँ
व्याख्या: वर्ष 2025 में भारत वैश्विक स्तर पर FDI Inflow प्राप्त करने वाला 11वाँ सबसे बड़ा देश बना।
Q. Novo Nordisk द्वारा भारत में लॉन्च की गई ‘Awiqli’ दवा का संबंध किस रोग से है?
A. कैंसर
B. मधुमेह
C. अस्थमा
D. थायरॉयड
उत्तर: B. मधुमेह
व्याख्या: Awiqli सप्ताह में एक बार दी जाने वाली इंसुलिन आधारित मधुमेह की नई दवा है।
Q. लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क के विरुद्ध ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ किस देश ने शुरू किया है?
A. भारत
B. कनाडा
C. अमेरिका
D. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: C. अमेरिका
व्याख्या: अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क के विरुद्ध ऑपरेशन हार्ड बॉल शुरू किया है।
Q. हाल ही में नाटो (NATO) का 36वाँ शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ?
A. ब्रुसेल्स
B. अंकारा
C. हेग
D. वारसॉ
उत्तर: B. अंकारा
व्याख्या: नाटो का 36वाँ शिखर सम्मेलन तुर्किये की राजधानी अंकारा में आयोजित किया गया।
Static GK One Liner Questions Answers
Q. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 मार्च
Q. डेनमार्क की राजधानी क्या है?
उत्तर: कोपेनहेगन
Q. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: मनीला, फिलीपींस
Q. ADB की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 19 दिसंबर 1966
Q. न्यूजीलैंड की राजधानी क्या है?
उत्तर: वेलिंगटन
Q. न्यूजीलैंड की मुद्रा क्या है?
उत्तर: न्यूजीलैंड डॉलर
Q. गुजरात की राजधानी क्या है?
उत्तर: गांधीनगर
Q. गुजरात का प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है जो एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: गिर राष्ट्रीय उद्यान
Q. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
उत्तर: ईटानगर
Q. कांगटो चोटी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश
Q. तमिलनाडु की राजधानी क्या है?
उत्तर: चेन्नई
Q. भारत के प्रथम शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन हैं?
उत्तर: विश्वनाथन आनंद
Q. विश्व शतरंज दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 20 जुलाई
Q. संयुक्त राष्ट्र (UN) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: न्यूयॉर्क, अमेरिका
Q. UNCTAD का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: जेनेवा, स्विट्जरलैंड
Q. NATO का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
Q. NATO की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 4 अप्रैल 1949
Q. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी क्या है?
उत्तर: कैनबरा
Q. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति (Coral Reef) कौन-सी है?
उत्तर: ग्रेट बैरियर रीफ
Q. विश्व टीकाकरण सप्ताह कब मनाया जाता है?
उत्तर: 24–30 अप्रैल
Q. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 16 मार्च
Q. AI के जनक (Father of AI) किसे कहा जाता है?
उत्तर: जॉन मैकार्थी
Q. AI के गॉडफादर किसे कहा जाता है?
उत्तर: जेफ्री हिंटन
Q. भारत का पहला सरकारी AI आधारित क्लिनिक कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर: ग्रेटर नोएडा
Q. विश्व पेपर बैग दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 12 जुलाई
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
- विश्व पेपर बैग दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को मनाया जाता है।
- गुजरात को Agricultural Leadership Award से सम्मानित किया गया।
- जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई UCC उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्ष नियुक्त हुईं।
- भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर एस. अश्वत बने।
- ADB ने वर्ष 2026 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान लगाया।
- AI Governance पर पहला UN Global Dialogue जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित हुआ।
- UNCTAD रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत FDI Inflow में विश्व का 11वाँ सबसे बड़ा देश बना।
- NATO का 36वाँ शिखर सम्मेलन अंकारा (तुर्किये) में आयोजित हुआ।
- भारत और ऑस्ट्रेलिया की तीसरी वार्षिक शिखर वार्ता मेलबर्न में हुई।
- Novo Nordisk ने भारत में मधुमेह की साप्ताहिक इंसुलिन दवा Awiqli लॉन्च की।
Best of luck




Views Today : 209
Views Yesterday : 654
Views Last 7 days : 3855

