10 नवम्बर : भारत परिवहन दिवस कब मानते है, क्या है इतिहास, सम्पूर्ण जानकारी
भारत में प्रत्येक साल 10 नवंबर राष्ट्रीय परिवहन दिवस (Transport day) के रूप में मनाया जाता है। इस परिवहन दिवस के अवसर पर लोगों को यातायात के नियमों और दुर्घटनाओं को कम करने के बारे में भी जानकारी दी जाती है।
साथ ही UNESCO के द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
परिवहन (Transport) के साधनों में दिन प्रतिदिन हो रहे विस्तार तथा सुधार के बारे में भी लोगों मे जागरूकता अभियान चलाया जाता है। यह दिवस परिवहन क्षेत्र में विकास और उसके संबंध में जागरूकता प्रदान करने के लिए विशेष रूप से मनाया जाता है ।
भारत में परिवहन के विकास में आजादी के बाद लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सड़क परिवहन, रेल परिवहन, जल परिवहन और वायु परिवहन यहां के यातायात के मुख्य साधन हैं।
भारत में सड़क परिवहन सबसे प्रचलित और लोकप्रिय साधन भी माना जाता है। वही वायु परिवहन भारत के विकास में बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान कर रहा है।
जल परिवहन माल की ढुलाई और उसके आयात – निर्यात को काफी मजबूत बनाता है।
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई, जहां रेल परिवहन को जीवन रेखा माना जाता है। वहीं दूसरी ओर भारत के ग्रामीण क्षेत्र सड़क परिवहन से ही विकास की मंजिल की तरफ अग्रसर है। भारत में वायु परिवहन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
10 नवंबर : परिवहन दिवस और विज्ञान दिवस पर दुनिया को बेहतर बनाना जरूरी
परिवहन दिवस के रूप में इस दिन को मनाने की बात है तो सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन के विस्तार को जहां पर विकास के रूप में देखा जाता है, वहीं पर्यावरण पर इसका दुष्प्रभाव भी किसी से छिपाए नहीं गए हैं।
आज दुनियाभर के वैज्ञानिक पर्यावरण को फिर से स्वच्छ और इस दुनिया को रहने के लिए पुनः एक बेहतर स्थान बनाने का कठिन प्रयास कर रहे हैं।
एक और वजह से भी 10 नवंबर के दिन का इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि इसी दिन विश्व की पहली मोटरसाइकिल को पेश किया गया था ।




Views Today : 1085
Views Yesterday : 1190
Views Last 7 days : 7767

