Home Yojana स्वयं सहायता समूह में योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारियां | Swayam...

स्वयं सहायता समूह में योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारियां | Swayam Sahayata Samuh

1836
0
SHARE
swayam sahayata samuh me yojanao ke vishay me jankari

स्वयं सहायता समूह में योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारियां ( swayam sahayata samuh me yojanao ke vishay me jankari )

स्वयं सहायता समूह में योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारियां : नमस्कार दोस्तों एजुकेशनल पोर्टल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों आज की लेख में हम आपको बताने वाले हैं स्वयं सहायता समूह में कौन-कौन सी योजनाएं हैं इसके विषय में… प्यारे दोस्तों राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह बनाने वाले महिलाओं को सरकार की ओर से ढेर सारी सुविधाएं दी जाती है।

स्वयं सहायता समूह में योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारियां

आज के समय में बहुत से लोगों को इस योजना के लाभ के विषय में अधिक जानकारी नहीं है, अगर आप स्वयं सहायता समूह के विषय में, इनके योजनाओं के विषय में जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में लगभग सभी गांव में महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर अपने आमदनी के अनुसार सप्ताहिक रूप से पैसे जमा करते हैं। साथ में सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाते हैं। सरकार द्वारा सहायता समूह से संबंधित जानकारियों के लिए वेबसाइट शुरू कर दिया गया है ताकि महिलाएं घर बैठे स्वयं सहायता समूह से संबंधित जानकारियां हासिल कर सके।

स्वयं सहायता समूह से संबंधित कौन-कौन सी योजनाएं हैं इसके बारे में हम विस्तार से देखते हैं।

Swayam Sahayata Samuh mein Yojanaen : स्वयं सहायता समूह में क्या क्या योजनाएं हैं ?

बैंक सखी की नौकरी : यह नौकरी प्राप्त करने के लिए आपकी योग्यता कम से कम 10 वीं पास होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट अभी शुरू नहीं की गई है यदि इससे संबंधित जानकारियां चाहिए तो आप बैंक जाकर इस योजना से संबंधित पूरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

बिजली सखी की नौकरी : बिजली सखी नौकरी के लिए सरकार द्वारा फ्री में प्रशिक्षण दिया जाता है अर्थात इसके लिए आपको ट्रेनिंग करने की आवश्यकता पड़ती है। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए बिजली विभाग में जाकर आप पता कर सकते हैं।

पशु सखी की नौकरी : पशु सखी की नौकरी यह एक अच्छी नौकरी है और इसके लिए सरकार द्वारा फ्री में प्रशिक्षण दी जाती है। इस नौकरी में आपको पशुपालक के घर जाकर पशुओं से संबंधित जानकारियां देनी होती है। इस नौकरी के लिए अधिक जानकारी के लिए आप पशु विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

महिला मनरेगा मेट की नौकरी: इसमें आपको रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत काम करना पड़ता है। यदि इस नौकरी में सैलरी की बात करें तो 9000 रुपए सैलरी के रूप में दी जाती है। इसके लिए भी आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है।

बीसी सखी की नौकरी: बीसी सुखी की नौकरी में आपको गांव जाकर स्वयं सहायता समूह के विषय में महिलाओं को बताना इस योजनाओं से मिलने वाले लाभ से अवगत कराना मुख्य काम होता है। इसके लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से आप घर बैठे हैं आवेदन कर सकते हैं तथा ऑनलाइन परीक्षा भी पास कर सकते हैं।

csc जन सेवा केंद्र खोलकर करें रोजगार । स्वयं सहायता समूह में नौकरी

स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत महिलाएं अपना जन सेवा केंद्र खोलकर अच्छी खासी कमाई कर सकती है। महिलाएं CSC जनसेवा केन्द्र खोलकर घर बैठे 15 से ₹20000 आसानी से कमा सकती है।

आपको पता है सीएससी जन सेवा के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में सभी डिजिटल कार्य अभी के समय में संपादित किए जा रहे हैं। पैसे निकालने से लेकर ऑनलाइन अप्लाई, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रेलवे टिकट, हवाई जहाज टिकट बुकिंग जैसे अनेकों प्रकार के कार्य आप घर बैठे कर सकते हैं और अच्छी खासी इनकम जनरेट कर सकते हैं।

CSC जनसेवा केंद्र कैसे खोलें खोलें?

अब यहां पर एक प्रश्न आता है कि सीएससी जन सेवा केंद्र कैसे खोलें और मुख्य रूप से यह प्रश्न काफी ज्यादा पूछे जाते हैं।

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सीएससी जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको सीएससी जन सेवा खोलने से संबंधित पात्रता के विषय में जानकारी प्राप्त करनी होगी। इस रोजगार को प्रारंभ करने के लिए शुरुआती दौर में आपको 50,000 से लेकर ₹100000 तक की धनराशि की जरूरत पड़ जाती है। यह धनराशि आप स्वयं सहायता समूह के CCL loan के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

CSC जनसेवा केंद्र खोलने के लिए पात्रता

>>सीएससी जन सेवा केंद्र खोलने के लिए उम्मीदवार की योग्यता कम से कम 10 वीं पास होना चाहिए।
>>जहां पर आप सीएससी जन सेवा खोलना चाहते हैं वहां पर पहले से अन्य सीएससी जन सेवा केंद्र ना खोल रखा हो।
>>सीएससी जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास कंप्यूटर की जानकारी होना चाहिए।
>>कंप्यूटर, प्रिंटर तथा बायोमेट्रिक मशीन आपके पास होना चाहिए।
>>सीएससी केंद्र खोलने के लिए एक निश्चित क्षेत्रफल में दुकान होना चाहिए।

सीएससी जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। उसके बाद सभी क्राइटेरिया पूरा होने के बाद सीएससी जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं।

सीएससी जन सेवा केंद्र के द्वारा प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान का प्रशिक्षण देकर के भी आप पैसे कमा सकते हैं।

सारांश :

स्वयं सहायता समूह की योजनाएं से संबंधित जानकारियां: लेख आपको कैसा लगा आप हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अधिक जानकारी के लिए आप इसके ऑफिशल वेबसाइट को भी विजिट कर सकते हैं।

swayam sahayata samuh me yojanao ke vishay me jankari
swayam sahayata samuh me yojanao ke vishay me jankari

और भी ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं 

Disclaimer newsviralsk image

आपका दिन मंगलमय हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here