Home Bihar board 10th Chapter – 4 परिवहन, संचार एवं व्यापार | 10th Bihar Board...

Chapter – 4 परिवहन, संचार एवं व्यापार | 10th Bihar Board Geography VVI Subjective QnA

1565
0
SHARE
parivahan sanchar awam vyapar Bihar board important subjective
parivahan sanchar awam vyapar Bihar board important subjective

Chapter – 4 परिवहन, संचार एवं व्यापार | 10th Bihar Board Geography VVI Subjective QnA : If you searching in Google Search Bar ”  परिवहन, संचार एवं व्यापार प्रश्न उत्तर, parivahan sanchar awam vyapar Bihar board important subjective, social science class 10 textbook objective pdf, social science class 10 in hindi, social science class 10 pdf ” then you have come to the right place. Here we are going to share with you some most important objective questions with answer. That’s why you should JOIN this portal www.newsviralsk.com  Telegram channel  ? Join Click HERE

Table of Contents

Chapter -4 परिवहन, संचार एवं व्यापार Subjective QnA Social Science 10th Bihar Board


Q. संचार क्या है?

Ans— संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाना, संचार कहलाता है। जैसे – दूरभाष, इंटरनेट, पत्र आदि संचार है। इसके माध्यम से संदेशों को आदान प्रदान किया जाता है।

Q. व्यापार क्या है?

Ans— व्यापार का अर्थ क्रय-विक्रय से है। एक व्यक्ति या संस्था के द्वारा दूसरे व्यक्ति या संस्था को सामानों का स्वामित्व अंतरण करना ही व्यापार है।

Q.  परिवहन क्या है?

Ans— किसी वस्तु या व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने की प्रक्रिया, परिवहन कहलाता है।

Q.  भारत के लिए जलमार्ग का क्या महत्व है?

Ans— भारत के लिए जलमार्ग का निम्नलिखित महत्व है–
a .जलमार्ग राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का मुख्य साधन है।

b .भारत अपना विदेशी व्यापार जलमार्ग से ही करते हैं।

c.इसमें रखरखाव में अधिक खर्च नहीं आता।

d.जल मार्ग परिवहन का सबसे अच्छा तथा सस्ता साधन है।

e.जलमार्ग के लिए कोई दूसरे मार्ग की आवश्यकता नहीं होती है।

f.अधिक बार के सामानों को आसानी से परिवहन किया जा सकता है।

g.तटीय इलाके के लोग मछली पकड़ कर भी अपना जीवन यापन कर लेते हैं।

 

Q.  वायु परिवहन के मुख्य विशेषताओं को लिखें?

Ans— वायु परिवहन के मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है–
इसके द्वारा काफी तेजी से यात्रा संभव है।
इस परिवहन में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होती है।
यह परिवहन आसानी से पहाड़ी, मरुस्थलों, महासागरों, जंगलों को पार कर जाती है।
वायु परिवहन महंगा होता है।
यह परिवहन आराम दे होता है।

Q.  राष्ट्रीय महामार्ग क्या है?

Ans— जिन सड़कों का निर्माण राष्ट्रीय महत्त्व के लिए किया जाता है, राष्ट्रीय महामार्ग कहलाता है। इन सड़कों का निर्माण एवं रख रखाव का कार्य केंद्र सरकार के हाथों में होती है। यह सड़के एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ती है।

Q.  राष्ट्रीय राजमार्ग क्या है? इनका क्या महत्व है?

Ans— जो सड़के राज्य की राजधानी, बड़े-बड़े शहरों, तथा महत्वपूर्ण पत्तनो को आपस में जोड़ती है, राष्ट्रीय राजमार्ग कहलाता है‌। यह प्राथमिक सड़क तंत्र है । इनका निर्माण एवं रख रखाव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है।

राष्ट्रीय राजमार्ग का महत्व–

>>इस मार्ग के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो जाते हैं क्योंकि इन्हें के कारण एक राज्य से दूसरे राज्यों के बीच व्यापार संभव है।

>>इन मार्गों से कच्चे माल तैयार माल खाद्यान्न आदि की धुलाई की जाती है।

Q.  परिवहन कितने प्रकार के होते हैं?

Ans— परिवहन मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं
स्थल परिवहन, जल परिवहन तथा वायु परिवहन

Q.  आयात तथा निर्यात में के अंतर है ?

Ans— जब दूसरे देशों से सामान अपने देश में मंगाई जाती हैं, तो इसे आयात कहते हैं।

जब अपने देश से समान दूसरे देशों को भेजी जाती हैं तो उसे निर्यात कहते हैं।

Q. पाइप लाइन मार्ग का उपयोग कहां किया जाता है?

Ans— पाइप लाइन मार्ग के द्वारा तरल पदार्थों का परिवहन होता है। जैसे -जल, पेट्रोलियम, गैस इत्यादि. गुजरात के हजारी नामक स्थान पर इसी मार्ग के द्वारा कारखानों के लिए गैस का परिवहन होता है।

Q.  राष्ट्रीय राजमार्ग 7 की दो विशेषताओं को बताएं

Ans— a. राष्ट्रीय राजमार्ग 7 की लंबाई 2369 किलोमीटर है। यह देश का सबसे लंबा राजमार्ग है।

b. राष्ट्रीय राजमार्ग 7 वाराणसी, जबलपुर, नागपुर, बेंगलुरु होते हुए कन्याकुमारी तक फैली है।

Q.  पिन कोड से क्या समझते हैं?

Ans— डाक विभाग ने पत्र वितरण कार्य में तेजी लाने के लिए पूरे देश में आठ डाक क्षेत्र बनाए। पिन कोड 6 अंकों की होती है। जिसमें पहला अंक जोन के लिए, बाद के 2 अंक उपजोन के लिए तथा अंतिम तीन अंक गंतव्य डाकघरों के लिए निर्धारित है। इन छह अंको को सामूहिक रूप से पिनकोड कहते हैं।

Q.  भारत में डाक सेवा कब और किसके द्वारा शुरू की गई?

Ans—भारत में डाक सेवा 1837 ई०में ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा शुरू की गई किंतु 1854 ई० में भारतीय डाक विभाग की स्थापना हुई।

Q.  स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग का वर्णन करें।

Ans—भारत के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई तथा कोलकाता को जोड़ने वाली राजमार्ग स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग कहलाता है।
इन राजमार्गों का निर्माण एवं रख रखाव का दायित्व केंद्र सरकार के हाथों में होती है। इन सड़कों की लंबाई 5846 किलोमीटर है। इसमें 6 लेन है।

Q.  कोकन रेल मार्ग पर योजना का वर्णन करें।

Ans—कोकन रेलवे परियोजना देश के पश्चिमी तट के किनारे मुंबई से मंगलौर तक रेल मार्ग बनाने की परियोजना है। इस परियोजना की व्यवस्था कोकन रेलवे निगम द्वारा की गई है। इसकी लंबाई 741 किलोमीटर है । यहां नियमित यात्रियों के लिए रेल सेवा प्रारंभ हो चुकी है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :-– छात्र दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की तैयारी Questions Bank के Previous Year से भी कर सकते हैं।
यदि आप क्वेश्चन बैंक को फॉलो करते हैं, तो आपको यह अंदाजा मिल जाएगा की बोर्ड परीक्षा में कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रकार आप अधिक अंक अर्जित कर पाएंगे।

 


NEWSVIRALSK

Objective & Subjective प्रश्नों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें। यहां पर महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव ओर सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर शेयर किए जाते हैं।

*

parivahan sanchar awam vyapar Bihar board important subjective
parivahan sanchar awam vyapar Bihar board important subjective

social science chapter wise

 


Telegram channel  ? Join Click HERE

 


इसे भी पढ़ें: —

Bihar board latest news NewsViral SK

? Bihar ITI Enrance Exam GK  Science Question & Online Test CLICK Here

? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here

? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here

? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तरCLICK Here

बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group  —  ?Click here

?  बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group   —  ?Click here

? बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram —   ?Click here

?Facebook Fans Page लाइक करे ?Click here

? Twitter  पर जरूर फॉलो करें ?Click here

? बाल क्लास से संबंधित पोस्ट  के लिएCLICK Here

? घर बैठे मैट्रिक परीक्षा की तैयारी हेतु दिए गए  पर क्लिक करें  ?Click here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here