दिपावली पर निबंध हिंदी में : दिपावली का त्यौहार भारत में बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। दीपावली को दीप का त्यौहार भी कहा जाता है। दिवाली का त्यौहार भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। दीपावली खुशी और भाईचारे का पर्व है, भारत में इसे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसा मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण को परास्त कर, 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे।
श्री राम चन्द्र भगवान की आने की खुशी वहां के लोगों ने खुशी के दिये जलाए थे। तब से लेकर इस दिन को प्रतिवर्ष दीवाली के त्यौहार के रूप में मनाते है। लोग आज भी इस दिन को उतने की खुशी से मनाते हैं। ये त्यौहार बच्चा, बूढें, बड़े हर कोई बहुत ही अच्छे से मनाता है। यहां तक कि स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में भी दीवाली को त्यौहार को बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। इन दिन लोग एक दूसरे को दीवाली की बधाई देते हैं और बहुत से उपहार भी तोहफे के रूप में देते हैं।
दिवाली का त्यौहार हर वर्ष अक्टूबर / नवम्बर माह में मनाये जाते है। दीपावली से कुछ दिन पहले से लोग इस त्यौहार को मनाने की तैयारी में लग जाते हैं। इस दिन लोग अपनी अपने घर, स्कूल, दुकानें आदि को सजाते हैं। दिवाली के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं। दीवाली की पूरी रात संपूर्ण भारत जगमगा उठता है।
दीपावली की शाम माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है। पूजा करने के बाद सभी लोग बच्चों, पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों को प्रसाद, मिठाई आदि देते हैं।
बच्चे फुलझड़ियां, पटाखे आदि छोड़ते हैं। दीवाली के त्यौहार को बुरे पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। भारत की नहीं बल्कि और भी कई देशों में दीवाली का त्यौहार बहुत की धूम धाम से मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें
? कविता कहानियां हिंदी में — CLICK Here
? Daily Current Affairs हिंदी में — CLICK Here
? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here
? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here
? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर —CLICK Here
Thanks




Views Today : 452
Views Yesterday : 1089
Views Last 7 days : 10181

