Home समाचार धनतेरस के विषय में रोचक जानकारियां

धनतेरस के विषय में रोचक जानकारियां

951
0
SHARE

धनतेरस के विषय में रोचक जानकारियां : धनतेरस दीपावली का पहला दिन होता है जो दीपावली से 2 दिन पहले मनाया जाता है, यह दीपावली के पांच प्रमुख दिनों में से एक है।

भगवान धन्वन्तरि का जन्म “कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी” तिथि को हुआ इसलिए हम सब इस तिथि को “धनतेरस / धनत्रयोदशी” के रूप में मनाते हैं।

धन्वन्तरि हाथो में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए, इसलिए इस अवसर पर बर्तन खरीदना लोग शुभ मानते है।

भगवान धन्वन्तरि जो चिकित्सा के देवता भी कहते हैं, चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बड़ा ही महत्व होता है। लोग स्वास्थ्य शरीर की कामना करते हैं क्योंकि शरीर धन से बड़ा कोई धन नहीं है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इन्हें भगवान विष्णु के अवतार माना जाता है।

धनतेरस दिन हमारी माताएं और बहनें शाम में घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर तथा आंगन में दीप जलाती है।

हिंदू धर्मावलम्बी के अनुसार यम देवता ने कहा है कि “जो प्राणी धनतेरस की शाम दक्षिण दिशा में दीया जलाते है उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है”

धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भारत सरकार ने ‌लिया है।


इसे भी पढ़ें

? Daily Current Affairs हिंदी में  — CLICK Here

? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here

? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here

? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर —CLICK Here

Thanks

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here