Home Bihar board 10th Chapter 4 इतिहास : भारत में राष्ट्रवाद | VVI Subjective QnA |...

Chapter 4 इतिहास : भारत में राष्ट्रवाद | VVI Subjective QnA | Social Science 10th Bihar Board

2416
3
SHARE
bharat me rastrabad objective question answers
bharat me rastrabad objective question answers

इतिहास : भारत में राष्ट्रवाद History Class 10th VVI Subjective Question, Bharat mein rashtravad ka subjective question answer class 10th, भारत में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन, Class 10th Objective Question 2020, MCQ Questions for Class, बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास Most important qna Social science Bihar Board . FOR LATEST UPDATE Telegram channel  ? Join Click HERE

Table of Contents

इतिहास : भारत में राष्ट्रवाद  Bharat Mein Rashtravad ka Subjective Question Answer Class 10th


Q. मुस्लिम लीग के क्या उद्देश्य थे?

Ans—मुस्लिम लीग का उद्देश मुस्लिम के हितों का रक्षा करना था। इसकी स्थापना 30 दिसंबर 1906 को हुई थी। मुसलमानों को सरकारी सेवाओं में उचित लाभ मिले तथा न्यायाधीश के पदों पर मुसलमानों को जगह मिलनी चाहिए। विधान परिषद में एवं निर्वाचन मंडल बनाने में उनका उचित स्थान प्राप्त हो।

Q. जालियांवाला बाग हत्याकांड के विषय में आप क्या जानते हैं?

Ans—13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन रॉलेट एक्ट एवं पुलिस की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध एक सभा चल रही थी। सभा के बीच अमृतसर का सैनिक कमांडर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोलियां चलवा दिया। इस हत्याकांड में 1200 से अधिक लोग जख्मी हुए तथा करीब 379 लोग मारे गए।

Q. नमक सत्याग्रह पर टिप्पणी लिखें। अथवा दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

Ans— नमक कानून को भंग करने के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन नमक सत्याग्रह से प्रारंभ हुआ। महात्मा गांधी 78 सहयोगियों के साथ 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा प्रारंभ की। 24 दिनों की यात्रा के बाद 6 अप्रैल 1930 को दांडी पहुंचकर, समुद्र जल से नमक बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से नमक कानून का विरोध किया।

Q. साइमन कमीशन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Ans—साइमन कमीशन फरवरी 1928 में भारत आया। भारत में संवैधानिक सुधार के मुद्दे पर विचार करने के लिए 1919 में भारत अधिनियम में यह व्यवस्था की गई। सर जॉन साइमन के नेतृत्व में साइमन कमीशन का गठन 1927 ई० में हुआ। इसके अंतर्गत 7 सदस्यों के आयोग का गठन बना, जिसमें एक भी भारतीय नहीं थे।
इस आयोग के मुंबई पहुंचने पर काले झंडे से स्वागत हुआ, प्रदर्शनकारी “साइमन वापस जाओ” के नारा लगाए। संपूर्ण देश में इसका घोर विरोध हुआ, इसके जवाब में अंग्रेजी सरकार ने लाठीचार्ज भी किया।

Q. असहयोग आंदोलन प्रथम जन आंदोलन था कैसे?

Ans— असहयोग आंदोलन 1920 ई० में गांधी जी के द्वारा चलाया गया‌‌। इस आंदोलन से पहले कोई ऐसा आंदोलन नहीं था, जिसमें हर तरह के लोग योगदान कर सकें।
रॉलेट कानून और जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में गांधीजी असहयोग आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य स्वराज्य की प्राप्ति था । समाज के हर तबके के लोग जैसे- किसान, मजदूर, आदिवासियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि असहयोग आंदोलन एक जन आंदोलन था।

Q. सविनय अवज्ञा आंदोलन के क्या परिणाम हुए?

Ans—सविनय अवज्ञा आंदोलन का निम्न परिणाम हुए
a. समाज के सभी वर्गों के लोगों में राजनीतिक चेतना तथा अंग्रेजों के प्रति विरोध की भावनाएं जगी।
b. इस आंदोलन में महिलाएं, मजदूर वर्ग, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भरपूर योगदान दिए।
c. इस आंदोलन में संगठन के लिए नए-नए तरीके अपनाए गए‌‌।
जैसे- प्रभात फेरी, मंजरी सेना, वानर सेना के साथ-साथ पत्र-पत्रिकाओं का भी उपयोग किया गया।
d. इस आंदोलन के पश्चात ब्रिटिश वस्तुओं एवं अन्य वस्तुओं के आयात में काफी गिरावट आई।
e. इस आंदोलन में महिलाओं को भी प्रभावी भूमिका में देखा गया।
f. सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद पहली बार ब्रिटिश सरकार ने समानता के आधार पर बात की।

Q. किसान आंदोलन पर टिप्पणी लिखें।

Ans—भारत तथा बिहार के किसान आंदोलन में चंपारण आंदोलन का मुख्य स्थान रहा है। यह आंदोलन 1917 में हुआ था। वैसे किसान आंदोलन का इतिहास बहुत ही पुराना है। यह आंदोलन कृषि क्षेत्र में सुधार लाने हेतु विश्व के सभी भागों में अलग-अलग समय पर हुआ।
भारत में किसान आंदोलन इसीलिए हुआ क्योंकि किसानों को अपनी भूमि का 3/20 हिस्से में नील की खेती करनी होती थी।
इस खेती का किसानों पर बुरा प्रभाव पड़ा। नील की खेती करने से जमीन की उर्वरा शक्ति घट जाती थी। किंतु किसानों को कर देना ही पड़ता था। इस प्रकार किसानों को घाटा का शिकार होना पड़ा।

1916 में चंपारण के राजकुमार शुक्ल ने लखनऊ अधिवेशन में किसान की स्थिति से गांधी जी को ध्र अवगत कराए, साथ ही गांधी जी को चंपारण आने को कहा।
गांधीजी चंपारण आकर सत्याग्रह आंदोलन चलाए, जिससे किसानों को थोड़ा राहत मिला‌। इसके साथ मुंगेर में भी शाह मोहम्मद जुबेर की अध्यक्षता में किसान सभा का आयोजन किया गया।
1928 में स्वामी सहजानंद सरस्वती ने पटना (बिहटा) में किसान सभा की स्थापना की.।
इस प्रकार बिहार में किसानों को एकजुट करने के लिए अनेक प्रयास किए गए।

Q. जतरा भगत के बारे में आप क्या जानते हैं?

Ans—जतरा भगत छोटा नागपुर के उरांव जाति का था। वे अंग्रेज का सख्त विरोधी थे। भगत हमेशा सामाजिक तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास करते थे। वे आदिवासियों को मांस – मदिरा त्याग कर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया करते थे।

Q. रॉलेट एक्ट से क्या समझते हैं?

Ans— रॉलेट एक्ट को काला कानून के नाम से भी जानते हैं। यह ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में बढ़ रही राष्ट्रवादी आंदोलन को दबाने के लिए लागू किया गया था।

इस एक्ट के अंतर्गत किसी भी भारतीय को बिना वारंट गिरफ्तार कर, उसे जेल में बंद कर सकती थी। इस अधिनियम के तहत एक न्यायालय गठित किया गया, जिसके निर्णय के विरुद्ध कोई अपील नहीं कर सकते थे।

Q. गांधी इरविन पैक्ट या दिल्ली समझौता क्या था?

Ans—द्वितीय गोलमेज सम्मेलन से पहले 5 मार्च 1931 को गांधीजी और वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच राजनीतिक समझौता पर हस्ताक्षर हुआ। इस समझौता को गांधी – इरविन समझौता के नाम से जानते हैं।
सविनय अवज्ञा आंदोलन का व्यापक रूप होने के कारण, अंग्रेजी सरकार को बाध्य होकर यह समझौता करना पड़ा ।

Q.खोंड विद्रोह का परिचय दें।

Ans— खोंड जनजाति उड़ीसा से बंगाल और मध्य भारत तक फैले हुए थे। खोंड विद्रोह सामंती रियासत दसपल्ला में अक्टूबर 1914 में ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध शुरू हुआ।
मुख्य रूप से यह विद्रोह उत्तराधिकारी विवाद से आरंभ हुआ किंतु कुछ ही दिनों में यह एक अलग ही रूप धारण कर लिया। इस विद्रोह को रोकने के लिए ब्रिटिश सरकार क्रूरता पूर्वक पेश आए।


<<<— PREVIOUS         *        NEXT —>>>

 


NEWSVIRALSK

Objective & Subjective प्रश्नों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें। यहां पर महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव ओर सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर शेयर किए जाते हैं।

Telegram channel  ? Join Click HERE

 

इसे भी पढ़ें: — IMPORTANT LINKS FOR YOU 

? Bihar ITI Enrance Exam GK  Science Question & Online Test CLICK Here

? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here

? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here

? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तरCLICK Here

बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group  —  ?Click here

?  बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group   —  ?Click here

? बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram —   ?Click here

?Facebook Fans Page लाइक करे ?Click here

? Twitter  पर जरूर फॉलो करें ?Click here

? बाल क्लास से संबंधित पोस्ट  के लिएCLICK Here

? घर बैठे मैट्रिक परीक्षा की तैयारी हेतु दिए गए  पर क्लिक करें  ?Click here

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here