Current Affairs Today | 28 November 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK
परिचय
28 नवंबर 2026 के करेंट अफेयर्स में अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियों, प्रमुख पुरस्कारों, रक्षा सहयोग, सरकारी योजनाओं, अंतरिक्ष अनुसंधान और महत्वपूर्ण सम्मेलनों से जुड़ी घटनाएं शामिल हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित MCQ और स्टैटिक जीके प्रश्नों का अभ्यास करें।
Current Affairs MCQ Questions and Answers
Q. लाल ग्रह दिवस (Red Planet Day) कब मनाया जाता है?
A. 25 नवंबर
B. 28 नवंबर
C. 30 नवंबर
D. 5 दिसंबर
उत्तर: (B) 28 नवंबर
व्याख्या: प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को लाल ग्रह दिवस मनाया जाता है। 28 नवंबर 1964 को नासा का मेरिनर-4 अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के पास से गुजरा था और इसने मंगल ग्रह की पहली नजदीकी तस्वीरें भेजी थीं। मंगल ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है।
Q. फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
A. ज्यूरिख
B. पेरिस
C. लंदन
D. जिनेवा
उत्तर: (D) जिनेवा
व्याख्या: फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में किया जा रहा है। फिडे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज के खेल का संचालन करने वाली प्रमुख संस्था है।
Q. बेनी भुली योजना की घोषणा किस राज्य सरकार ने की है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. राजस्थान
उत्तर: (B) उत्तराखंड
व्याख्या: उत्तराखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बेनी भुली योजना की घोषणा की है। इसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है।
Q. भारत-यूएई संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की 14वीं बैठक कहां आयोजित हुई?
A. नई दिल्ली
B. दुबई
C. अबू धाबी
D. शारजाह
उत्तर: (C) अबू धाबी
व्याख्या: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की 14वीं बैठक अबू धाबी में आयोजित हुई। इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।
Q. थिट्टू पक्षी अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: (B) कर्नाटक
व्याख्या: थिट्टू पक्षी अभयारण्य कर्नाटक में स्थित है। प्रवासी पक्षियों के समय से पहले आगमन के कारण यह अभयारण्य चर्चा में रहा है। पक्षी अभयारण्य जैव विविधता और प्रवासी पक्षियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Q. कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की आठवीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बैठक कहां आयोजित हुई?
A. श्रीलंका
B. मालदीव
C. भारत
D. मॉरीशस
उत्तर: (B) मालदीव
व्याख्या: कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की आठवीं NSA बैठक मालदीव में आयोजित हुई। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय सहयोग और साझा सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करना है।
Q. 25वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) मंत्रिपरिषद बैठक कहां आयोजित हुई?
A. कोलंबो
B. माले
C. नई दिल्ली
D. ढाका
उत्तर: (C) नई दिल्ली
व्याख्या: 25वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन मंत्रिपरिषद बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। IORA हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच आर्थिक सहयोग, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने वाला संगठन है।
Q. विमानन रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (MRO) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता ज्ञापन किया?
A. जापान
B. फ्रांस
C. ऑस्ट्रेलिया
D. सिंगापुर
उत्तर: (D) सिंगापुर
व्याख्या: भारत और सिंगापुर ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल यानी MRO गतिविधियों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन किया है। इससे दोनों देशों के विमानन उद्योग के बीच तकनीकी और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
Q. इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद सीबीआई ने किस व्यक्ति को यूएई से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की?
A. विकास अग्रवाल
B. नीरव मोदी
C. विजय माल्या
D. मेहुल चोकसी
उत्तर: (A) विकास अग्रवाल
व्याख्या: विकास अग्रवाल छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में वांछित थे। उनके विरुद्ध इंटरपोल का रेड नोटिस जारी होने के बाद सीबीआई ने उन्हें संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की।
Q. विमान के केबिन में शोर कम करने के उद्देश्य से अनुसंधान परियोजना के लिए किस आईआईटी ने रोल्स-रॉयस के साथ सहयोग किया?
A. आईआईटी दिल्ली
B. आईआईटी मद्रास
C. आईआईटी कानपुर
D. आईआईटी मुंबई
उत्तर: (C) आईआईटी कानपुर
व्याख्या: आईआईटी कानपुर ने विमान के केबिन में होने वाले शोर को कम करने के उद्देश्य से अनुसंधान परियोजना के लिए रोल्स-रॉयस के साथ सहयोग किया। इस शोध का उद्देश्य विमानन तकनीक में सुधार और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है।
Q. सोलोमन द्वीप ने किस देश को अपना प्राथमिक सुरक्षा साझेदार नामित किया है?
A. भारत
B. चीन
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जापान
उत्तर: (C) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या: सोलोमन द्वीप ने ऑस्ट्रेलिया को अपना प्राथमिक सुरक्षा साझेदार नामित किया है। ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत द्वीपीय देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और रणनीतिक सहयोग महत्वपूर्ण विषय हैं।
Q. 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 कहां संपन्न हुआ?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. गांधीनगर
D. हैदराबाद
उत्तर: (A) नई दिल्ली
व्याख्या: 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस मेले में विभिन्न राज्यों, सरकारी संस्थानों और व्यावसायिक संगठनों को अपने उत्पादों, सेवाओं और व्यापारिक अवसरों को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।
Q. यूरोपीय केंद्रीय बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
A. क्रिस्टीन लेगार्ड
B. पाब्लो फर्नांडीज डी कॉस
C. क्रिस्टियन नोयर
D. जेरोम पॉवेल
उत्तर: (B) पाब्लो फर्नांडीज डी कॉस
व्याख्या: स्पेन के अर्थशास्त्री पाब्लो फर्नांडीज डी कॉस को यूरोपीय केंद्रीय बैंक का अगला अध्यक्ष चुने जाएंगे। वे फरवरी 2027 से पदभार संभालेंगे और क्रिस्टीन लेगार्ड का स्थान लेंगे। यूरोपीय केंद्रीय बैंक का प्रमुख उद्देश्य यूरो की कीमतों में स्थिरता बनाए रखना है।
Q. कमलादेवी चट्टोपाध्याय न्यू इंडिया फाउंडेशन बुक प्राइज 2026 किसने जीता?
A. निर्मला लक्ष्मण
B. सैम डेलरिम्पल
C. एम. जॉन हैरिसन
D. एडमंड रिचर्डसन
उत्तर: (B) सैम डेलरिम्पल
व्याख्या: स्कॉटलैंड के इतिहासकार और लेखक सैम डेलरिम्पल को 2026 का कमलादेवी चट्टोपाध्याय न्यू इंडिया फाउंडेशन बुक प्राइज प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार उनकी पहली पुस्तक ‘शैटर्ड लैंड्स’ के लिए मिला।
Q. भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश संग्रहालय का नाम क्या रखा गया है?
A. जस्टिस ऑफ इंडिया
B. संविधान संग्रहालय
C. गार्डियंस ऑफ द रिपब्लिक
D. सुप्रीम कोर्ट हेरिटेज म्यूजियम
उत्तर: (C) गार्डियंस ऑफ द रिपब्लिक
व्याख्या: भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश संग्रहालय का नाम गार्डियंस ऑफ द रिपब्लिक रखा गया है। इसका उद्घाटन 26 नवंबर को ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत, हरियाणा में किया गया। संग्रहालय में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, सर्वोच्च न्यायालय के इतिहास और संविधान के विकास को प्रदर्शित किया गया है।
Q. नवंबर 2026 में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) से बाहर निकलने की घोषणा करने वाला देश कौन-सा है?
A. नेपाल
B. ताजिकिस्तान
C. उज्बेकिस्तान
D. कजाकिस्तान
उत्तर: (B) ताजिकिस्तान
व्याख्या: ताजिकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की सदस्यता से अलग होने की घोषणा की है। इस निर्णय के पीछे रूस के साथ उसके संबंध और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर असहमति प्रमुख कारण हैं।
Q. राष्ट्रीय निवेश नीति फॉर यूरिया 2026 के तहत कितनी नई ब्राउनफील्ड यूरिया परियोजनाओं को मंजूरी दी गई?
A. चार
B. पांच
C. छह
D. आठ
उत्तर: (C) छह
व्याख्या: राष्ट्रीय निवेश नीति फॉर यूरिया 2026 के तहत छह नई ब्राउनफील्ड यूरिया परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर लगभग 54,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनका उद्देश्य घरेलू यूरिया उत्पादन बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है।
Q. स्वयं सिद्धा राष्ट्र सम्मेलन 2026 का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहां किया?
A. पटना
B. नागपुर
C. भोपाल
D. जयपुर
उत्तर: (B) नागपुर
व्याख्या: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 25 नवंबर को महाराष्ट्र के नागपुर में स्वयं सिद्धा राष्ट्र सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन में शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और नेतृत्व के योग्य बनाने पर जोर दिया गया। इसकी थीम ‘शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण की यात्रा’ थी।
Q. भारत के स्वदेशी वाहन आधारित काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम भार्गवस्त्र का परीक्षण कहां किया गया?
A. पोखरण, राजस्थान
B. जैसलमेर, राजस्थान
C. लेह, लद्दाख
D. बालासोर, ओडिशा
उत्तर: (A) पोखरण, राजस्थान
व्याख्या: भारत के स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम भार्गवस्त्र का परीक्षण राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया। इसे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य एक साथ बड़ी संख्या में आने वाले ड्रोन जैसे खतरों का मुकाबला करना है।
Q. भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस किसकी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है?
A. वर्गीज कुरियन
B. एम.एस. स्वामीनाथन
C. होमी जहांगीर भाभा
D. त्रिभुवनदास पटेल
उत्तर: (A) वर्गीज कुरियन
व्याख्या: भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। यह दिन श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने ऑपरेशन फ्लड के माध्यम से भारत में दुग्ध उत्पादन और डेयरी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Q. वर्ष 2026 का महात्मा फुले समता पुरस्कार किसे प्रदान किया जा रहा है?
A. गुलजार
B. जावेद अख्तर
C. प्रसून जोशी
D. शबाना आजमी
उत्तर: (B) जावेद अख्तर
व्याख्या: प्रसिद्ध गीतकार, कवि और लेखक जावेद अख्तर को 2026 का महात्मा फुले समता पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। उन्हें यह सम्मान साहित्यिक, सिनेमाई और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह पुरस्कार अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद द्वारा प्रदान किया जाता है।
Q. चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री कौन बने?
A. शुभांशु शुक्ला
B. मोहम्मद जीशान अली
C. राकेश शर्मा
D. यांग लीवेई
उत्तर: (B) मोहम्मद जीशान अली
व्याख्या: पाकिस्तान के वायु सेना अधिकारी मोहम्मद जीशान अली को चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाला पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री है। शेनझोउ-24 मिशन के तहत उन्होंने पेलोड विशेषज्ञ की भूमिका निभाई और वैज्ञानिक प्रयोगों से संबंधित कार्यों में भाग लिया।
Static GK One Liner Questions Answers
Q. मंगल ग्रह को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: लाल ग्रह।
Q. मंगल ग्रह के वायुमंडल में सबसे अधिक कौन-सी गैस पाई जाती है?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड।
Q. मंगल ग्रह के दो प्राकृतिक उपग्रह कौन-से हैं?
उत्तर: फोबोस और डीमोस।
Q. स्विट्जरलैंड की राजधानी क्या है?
उत्तर: बर्न।
Q. स्विट्जरलैंड की मुद्रा क्या है?
उत्तर: स्विस फ्रैंक।
Q. यूरोपीय केंद्रीय बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर: फ्रैंकफर्ट, जर्मनी।
Q. यूरोपीय केंद्रीय बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1998 में।
Q. यूरोपीय केंद्रीय बैंक की स्थापना किस संधि के आधार पर हुई थी?
उत्तर: मास्ट्रिख्ट संधि।
Q. यूरोपीय केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
उत्तर: आठ वर्ष।
Q. उत्तराखंड की राजधानी क्या है?
उत्तर: देहरादून (ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण)।
Q. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का पुराना नाम क्या था?
उत्तर: हेली राष्ट्रीय उद्यान।
Q. भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?
उत्तर: जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान।
Q. उत्तराखंड का राजकीय पक्षी कौन-सा है?
उत्तर: हिमालयन मोनाल।
Q. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: उत्तराखंड।
Q. कर्नाटक की राजधानी क्या है?
उत्तर: बेंगलुरु।
Q. कर्नाटक का प्रसिद्ध लोकनृत्य कौन-सा है?
उत्तर: यक्षगान।
Q. अलमाटी बांध किस नदी पर बनाया गया है?
उत्तर: कृष्णा नदी।
Q. कृष्णराज सागर बांध किस नदी पर स्थित है?
उत्तर: कावेरी नदी।
Q. मालदीव की राजधानी क्या है?
उत्तर: माले।
Q. मालदीव की मुद्रा क्या है?
उत्तर: मालदीवियन रूफिया।
Q. सिंगापुर की मुद्रा क्या है?
उत्तर: सिंगापुर डॉलर।
Q. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी क्या है?
उत्तर: कैनबरा।
Q. ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा क्या है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर।
Q. अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का मुख्यालय कहां है?
उत्तर: हेग, नीदरलैंड।
Q. अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 1 जुलाई 2002 को।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
- लाल ग्रह दिवस प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को मनाया जाता है। 1964 में इसी दिन मेरिनर-4 मंगल ग्रह के पास से गुजरा था।
- फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन स्विट्जरलैंड के जिनेवा में किया जा रहा है।
- बेनी भुली योजना की घोषणा उत्तराखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की है।
- 25वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन मंत्रिपरिषद बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
- यूरोपीय केंद्रीय बैंक के अगले अध्यक्ष पाब्लो फर्नांडीज डी कॉस होंगे।
- गार्डियंस ऑफ द रिपब्लिक भारत का पहला मुख्य न्यायाधीश संग्रहालय है, जो सोनीपत में स्थित है।
- राष्ट्रीय निवेश नीति फॉर यूरिया 2026 के अंतर्गत छह ब्राउनफील्ड परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
- भार्गवस्त्र भारत का स्वदेशी वाहन आधारित काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम है।
- राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर को डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती पर मनाया जाता है।
- महात्मा फुले समता पुरस्कार 2026 के लिए जावेद अख्तर का चयन किया गया है।




Views Today : 311
Views Yesterday : 1625
Views Last 7 days : 8565

